मुंबई के घाटकोपर में लैंडस्लाइड, 4 की मौत:4 घायल; मलबे में दबे लोगों की कैमरे से तलाश, संकरी गलियों में मशीनों का पहुंचना मुश्किल
मुंबई के घाटकोपर इलाके में बुधवार तड़के पहाड़ी का बड़ा हिस्सा खिसककर झोपड़ियों पर जा गिरा। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। घटना सुबह करीब 3:48 बजे चिराग नगर के अशोक नगर इलाके की गौसिया चाल में हुई। लैंडस्लाइड के दौरान बड़े-बड़े पत्थर झोपड़ियों पर गिरे, जिससे कई घर बुरी तरह दब गए। सूचना मिलते ही NDRF और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। रेस्क्यू टीमों के सामने सबसे बड़ी चुनौती मौके तक पहुंचने का बेहद संकरा रास्ता है। BMC के एक अधिकारी के मुताबिक, गलियां सिर्फ 3 से 3.5 फीट चौड़ी हैं। स्थिति ऐसी है कि एक समय में मुश्किल से एक व्यक्ति ही अंदर जा सकता है और दो लोग आमने-सामने भी खड़े नहीं हो सकते। जगह कम होने के कारण भारी मशीनरी को मौके तक ले जाना संभव नहीं है। मलबा हटाने के लिए व्रेकर की मदद ली जा रही है और इसके बाद उसे बाल्टियों से हाथ से हटाया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, संकरी गलियों के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी समय लग रहा है।
PM मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद की आत्मकथा लॉन्च की:बोले- रील्स का दौर है, शॉर्टकट आपको छोटा कर देगा; दूसरों के संघर्षों से सीखना चाहिए
पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आत्मकथा ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय स्ट्रगल्स लॉन्च की। इस दौरान उन्होंने युवाओं से दूसरों के संघर्षों से सीखने और आत्मकथाएं पढ़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज रील्स का दौर है और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आपको कहीं और ले जाते हैं। लेकिन इस दौर में भी रेलवे स्टेशनों पर लिखी बात याद रखें कि शॉर्टकट आपको छोटा कर देगा। PM मोदी की स्पीच की 4 बातें… रामनाथ कोविंद की स्पीच की 5 बातें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 











