Responsive Scrollable Menu

World Elephant Day: कतर्नियाघाट की दो फिमेल हाथी चंपाकली और जयमाला को महावत ने दी जंगल के रक्षा की ट्रेनिंग, जानें उन्हीं की जुबानी

​महावत मोहर्रम अली जी के अनुसार, दोनों हथिनियों को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया है, जिससे ये कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी शांत और अनुशासित रहती हैं.​पहले जहां इन हाथियों का मुख्य उपयोग पर्यटकों को जंगल की सैर कराने तक सीमित था, वहीं अब हिंसक जानवरों के बढ़ते मामलों विशेषकर बाघ और तेंदुए के कारण इनकी भूमिका पूरी तरह बदल चुकी है. ​जब भी कोई बाघ या तेंदुआ जंगल से भटककर मानव आबादी या गांव के सीमावर्ती इलाकों में घुस आता है, तो वन कर्मी और महावत इन हाथियों पर सवार होकर कॉमिंग ऑपरेशन चलाते हैं.

Continue reading on the app

Kerala High Court ने दो एनजीओ का FCRA नवीनीकरण रोकने का आदेश रद्द किया

केरल उच्च न्यायालय ने विड़िण्गम बंदरगाह के खिलाफ प्रदर्शनों के लिए धन मुहैया कराने के आरोप में दो गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) के विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) के तहत पंजीकरण का नवीनीकरण नहीं करने के केंद्र के फैसले को रद्द कर दिया। अदालत ने कहा कि किसी विरोध प्रदर्शन को आर्थिक सहायता देना विदेशी धन का दुरुपयोग या उसे किसी अन्य उद्देश्य के लिए इस्तेमाल करना नहीं माना जा सकता। इन एनजीओ पर विड़िण्गम समुद्री बंदरगाह के खिलाफ हुए प्रदर्शनों को आर्थिक मदद देने का आरोप है।

उच्च न्यायालय ने कहा कि संविधान के तहत विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार प्राप्त है इसलिए प्रदर्शनकारियों को दी गई आर्थिक मदद को विदेशी धन का किसी अवांछित उद्देश्य के लिए या जनहित के खिलाफ इस्तेमाल नहीं माना जा सकता और न ही इसे एफसीआरए के किसी प्रावधान का उल्लंघन माना जा सकता है। अदालत ने कहा, ‘‘जब विरोध करने का अधिकार संवैधानिक रूप से प्राप्त है, तो इस अधिकार के इस्तेमाल को ‘अवांछित उद्देश्य’ या जनहित के खिलाफ नहीं माना जा सकता। एफसीआरए की धारा 12(4)(ए)(ii) में इस्तेमाल ‘अवांछित उद्देश्य’ शब्द का अर्थ सरकार या राजनीतिक सत्ता को नापसंद किसी उद्देश्य के रूप में नहीं लगाया जा सकता।’’ उच्च न्यायालय ने 11 अगस्त के अपने आदेश में कहा है, ‘‘किसी परियोजना के खिलाफ असहमति जताने या अपनी शिकायत रखने वाले लोगों द्वारा किया गया शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन केवल राजनीतिक असहमति के कारण ‘अवांछित उद्देश्य’ नहीं माना जा सकता।’’ अदालत ने यह भी कहा कि संविधान प्रदत्त अधिकार के इस्तेमाल को विरोध-प्रदर्शन या असहमति के प्रति ‘‘कार्यपालिका या प्रशासन की नापसंदगी’’ के आधार पर ‘अवांछित मकसद’ या जनहित के खिलाफ नहीं कहा जा सकता।

आदेश में कहा गया है, ‘‘इसलिए, अगर यह मान भी लिया जाए कि प्रदर्शनकारियों को कुछ आर्थिक मदद दी गई थी तो भी यह विदेशी योगदान का किसी गलत उद्देश्य या जनहित के खिलाफ इस्तेमाल नहीं कहा जा सकता और न ही इसे एफसीआरए के किसी प्रावधान का उल्लंघन माना जा सकता है।

Continue reading on the app

  Sports

दुनिया के 5 बल्लेबाज...जिन्होंने वनडे में जड़े सबसे तेज अर्धशतक, 11 साल से नहीं टूटा एबी डिविलियर्स का विश्व कीर्तिमान

5 batsman hits Fastest fifties in ODI history: वनडे क्रिकेट में जब बल्लेबाजों ने मैदान पर कदम रखते ही चौके-छक्कों की बरसात कर दी, तो गेंदबाजों के पसीने छूट गए. एबी डिविलियर्स और मैथ्यू फोर्ड के महज 16 गेंदों पर जड़े सबसे तेज अर्धशतक हों या सनथ जयसूर्या, कुसल परेरा और मार्टिन गप्टिल का 17 गेंदों वाला तांडव इन विध्वंसक पारियों ने वनडे इतिहास को बदलकर रख दिया. उन 5 बल्लेबाजों के बारे में जाने हैं जिन्होंने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक जड़े. Wed, 12 Aug 2026 21:42:14 +0530

  Videos
See all

Imran Khan News LIVE Update: इमरान खान जिंदा या मुर्दा...क्या है मिस्ट्री? LIVE | Aaj Tak LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T17:03:57+00:00

Saudi Arabia-Turkiye-Pakistan का 'सुन्नी नाटो' या कागजी शेर? GD Bakshi ने खोल दी सबकी पोल #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T17:10:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers