Responsive Scrollable Menu

सालों से है डायबिटीज, चल रही हाई पावर की दवा? घर पर करें ये योगासन, शुगर कंट्रोल में मिलेगी मदद

Diabetes Control By Yoga: योग के फायदे हर कोई जानता है, खासकर लाइफस्टाइल डिजीज मैनेज करने में योग काफी मदद करता है. इसी क्रम में पलामू के योग एक्सपर्ट ने बताया कि कुछ खास आसन करके आप शुगर कंट्रोल कर सकते हैं. ये नियमित करने हैं साथ ही दूसरी सावधानियां भी बरतनी हैं.

Continue reading on the app

60 साल के सलमान ने शेयर की शर्टलेस फोटो:दिखे टोन्ड एब्स, कहा- जब कोई आपके साथ रहना नहीं चाहता, तब लोनली महसूस होता है

60 साल के सलमान खान ने रविवार को शर्टलेस फोटो शेयर की। फोटो में उनकी टोन्ड बॉडी, फिट एब्स और मस्कुलर फिजीक दिखाई दे रहा है। तस्वीर में सलमान आराम करते नजर आ रहे हैं, हालांकि, उनकी फिटनेस के साथ-साथ उनके पोस्ट के कैप्शन की भी चर्चा हो रही है। कैप्शन में सलमान ने लिखा, ‘मैं, खुद और सिर्फ मैं… अपने आप रहने के दो तरीके होते हैं, अलोन और लोनली। अलोन रहना अपनी पसंद होती है, लेकिन लोनली तब महसूस होता है जब कोई आपके साथ रहना नहीं चाहता। अब इसके आगे आपको खुद समझना है कि आपको क्या करना चाहिए।’ वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान जल्द ही फिल्म मातृभूमि में नजर आएंगे। इस फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी होंगी। इस फिल्म का डायरेक्शन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं। पहले इस फिल्म का नाम बैटल ऑफ गलवान था। फिल्म की रिलीज डेट पहले 17 अप्रैल थी, जो टाल दी गई है और नई तारीख का अभी ऐलान नहीं हुआ है। सलमान ने नई फिल्म की शूटिंग शुरू की वहीं, सलमान ने एक्ट्रेस नयनतारा के साथ अपनी दूसरी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है, जिसका अस्थायी नाम SVC63 है। इस फिल्म से सलमान पहली बार डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली और प्रोड्यूसर दिल राजू के साथ काम करे रहे हैं। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी। इसके अलावा, वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान डायरेक्टर जोड़ी राज निदिमोरू और कृष्णा डी.के. के साथ एक सुपरहीरो एक्शन फिल्म में भी काम कर सकते हैं। ऐसी भी चर्चा है कि इस प्रोजेक्ट में वह करीना कपूर खान के साथ काम कर सकते हैं। सलमान से जुड़ी यह खबरें भी पढ़ें… सलमान ने उधार लेकर पिता के लिए घड़ी खरीदी थी: 9 लाख रुपए कीमत थी, देखते ही सलीम खान ने डांट लगाई थी सलमान खान ने हाल ही में बताया कि उन्होंने सबसे पहली महंगी चीज अपने पिता के लिए खरीदी थी। एक्टर ने कहा कि उन्होंने पिता के लिए रोलेक्स की घड़ी खरीदी थी। पूरी खबर यहां पढ़ें… सलमान बोले- जिंदगी में किसी फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी: कहा- स्क्रिप्ट लिखी हैं, एक्टर ने 120 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने हाल ही में वैरायटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि मैंने अपनी जिंदगी में कभी स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी। मैंने स्क्रिप्ट लिखी हैं, लेकिन पढ़ी नहीं हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: चेन्नई-हैदराबाद भिड़ंत में दाँव पर प्लेऑफ, धोनी की वापसी पर सस्पेंस

आईपीएल 2026 का 63वाँ मैच चेन्नई और हैदराबाद के बीच खेला जाएगा, जो प्लेऑफ की दौड़ में दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण है. चेन्नई (5वें) और हैदराबाद (3रे) दोनों ही 16 अंकों तक पहुँचने का प्रयास करेंगी. इस बीच, दिल्ली ने राजस्थान को पाँच विकेट से हराया, जिससे राजस्थान की प्लेऑफ की राह मुश्किल हो गई है. धोनी की संभावित वापसी ने मैच में रोमांच बढ़ा दिया है. Mon, 18 May 2026 14:40:57 +0530

  Videos
See all

Nagpur के कामठी में तनाव, मंदिर के सामने गौवंश अवशेष मिलने से हड़कंप | Maharashtra News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-18T09:45:01+00:00

West Bengal में बड़ा एक्शन, टीएमसी विधायक के बेटे समेत 5 गिरफ्तार | Police Action | Bengal Politics #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-18T09:44:30+00:00

Lakhimpur Khiri Accident: लखीमपुर में बड़ा सड़क हादसा, 8 लोगों की मौत | CM Yogi | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-18T09:30:21+00:00

PM Modi को Sweden ने दिया सर्वोच्च सम्मान, स्वीडन और भारत में कई अहम समझौते भी हुए | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-18T09:33:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers