Responsive Scrollable Menu

अल्लू अर्जुन की फिल्म राका से लीक हुई दीपिका, रश्मिका और जाह्नवी के किरदारों की जानकारी

अल्लू अर्जुन की फिल्म राका में नजर आने वाली दीपिका पादुकोण, रश्मिका मंदाना और जाह्नवी कपूर के किरदारों से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन लीक हो गई है। अभी तक के सबसे दमदार किरदारों में नजर आएंगी ये तीनों एक्ट्रेस।

Continue reading on the app

इंडिगो फ्लाइट के इंजन में खराबी, चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग:224 यात्री सवार थे; पायलट को इंजन फेल होने का अंदेशा हुआ

चेन्नई एयरपोर्ट पर मंगलवार देर रात एक इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिग कराई गई। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, फ्लाइट कोलकाता से चेन्नई आ रही थी। फ्लाइट चेन्नई में लैंड करने वाली थी, तभी पायलट ने महसूस किया कि बायां इंजन फेल हो गया है। उसने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद चेन्नई एयरपोर्ट पर रात 11:29 बजे फुल इमरजेंसी घोषित की गई। इसके बाद फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिग हुई। विमान में 224 लोग सवार थे। लैंडिंग से ठीक पहले ATC को अलर्ट मिला एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट 6E-723 रात 9:15 बजे कोलकाता से रवाना होनी थी, लेकिन यह करीब 25 मिनट की देरी से रात 9:39 बजे रवाना हुई। विमान को रात 11:30 बजे चेन्नई पहुंचना था। रनवे पर उतरने से ठीक पहले पायलट को एहसास हुआ कि बाएं इंजन में खराबी आ गई है। इसके बाद पायलट ने ATC को अलर्ट किया। इंजन में खराबी के कारणों की जांच शुरू इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम एक्टिव करने के बाद फ्लाइट ने रात 11:37 बजे रनवे-25 पर सुरक्षित लैंडिंग की। विमान में सवार सभी 224 लोग सुरक्षित रहे और किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है। विमान के सुरक्षित उतरने के करीब 10 मिनट बाद 11:47 बजे फुल इमरजेंसी वापस ले ली गई। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक घटना के बाद चेन्नई एयरपोर्ट का सामान्य संचालन प्रभावित नहीं हुआ और सभी फ्लाइट ऑपरेशन सामान्य रूप से जारी रहे। अधिकारियों ने इंजन में आई खराबी के कारणों की जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 4 अगस्त: एअर इंडिया फ्लाइट अचानक 300 फीट नीचे आई, 17 घायल थाइलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट 4 अगस्त को अचानक करीब 300 फीट नीचे आ गई थी। घटना ओडिशा के झारसुगुड़ा के पास हुई, जब एयरबस A320 करीब 36,220 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। हालांकि, बाद में फ्लाइट की दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग हुई। घटना में 17 यात्री घायल हुए थे। शुरुआत में एअर इंडिया ने घटना को टर्बुलेंस बताया था। बाद में एयरलाइन ने अपने बयान से ‘टर्बुलेंस’ शब्द हटा दिया और इसे सिर्फ ‘क्रूज के दौरान अचानक ऊंचाई कम होना’ बताया। DGCA मामले की जांच कर रहा है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि घटना की असली वजह क्या थी। पूरी खबर पढ़ें… --------------------------- यह खबर भी पढ़ें… एअर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस जांच, दावा-पायलट ने गांजा पिया था; दूसरा ड्रग टेस्ट भी पॉजिटिव थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट के टर्बुलेंस मामले में आरोपी पायलट का दूसरा ड्रग टेस्ट भी पॉजिटिव आया है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पायलट ने गांजा का नशा किया था। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG: बदल जाएगी भारत-अफगानिस्तान मैच की तारीख! इस वजह से बदलाव करना चाहता है अफगान बोर्ड

भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 से 17 सितंबर के बीच टी20 सीरीज खेली जाएगी, जो नई दिल्ली में खेली जाएगी. ये सीरीज भारत में ही होगी लेकिन इसकी मेजबानी अफगानिस्तान करेगा. Thu, 13 Aug 2026 15:30:39 +0530

  Videos
See all

Command Centre With Major Gaurav Arya: मासूमों की हत्या, बलोच लेंगे बदला? | Pakistan | Balochistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T10:13:04+00:00

Chhattisgarh के पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक, 15 अगस्त को CM साय करेंगे सम्मानित | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T10:15:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers