Responsive Scrollable Menu

मुझे तुम पर गर्व है... बेटे की कामयाबी पर भावुक हुए अनिल कुंबले, इंजीनियर बन गया लाडला

Anil Kumble son: वर्ल्ड क्रिकेट में जंबो के नाम से मशहूर अनिल कुंबले ने अपने बेटे मयास के लिए एक भावुक पोस्ट शेयर किया है. कुंबले बेटे मयास इंजीनियर बन गए हैं. इस खास मौके पर कुंबले की वाइफ चेतना ने इंस्टाग्राम पर बेटे के लिए एक लंबा पोस्ट लिखा और उन्हें टैग भी किया. बेटे मयास की तरह अनिल कुंबले भी एक इंजीनियर रहे हैं.

Continue reading on the app

शेयर बाजार के गिरावट के साथ खुलने का अनुमान:वैश्विक बाजारों के साथ गिफ्ट निफ्टी फिसले; कच्चा तेल 110 डॉलर के पार पहुंचा

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के कारण आज सोमवार 18 मई को शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हो सकती है। वैश्विक बाजारों के साथ गिफ्ट निफ्टी के रुझान भी भारतीय बाजार के लिए नकारात्मक शुरुआत की ओर इशारा कर रहे हैं। सपोर्ट और रेजिस्टेंस सपोर्ट जोन: 23,466 | 23,345 | 23,320 | 22,858 | 22,780 | 22,558 सपोर्ट यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को नीचे गिरने से सहारा मिलता है। यहां खरीदारी बढ़ने से कीमत आसानी से नीचे नहीं जाती। यहां खरीदारी का मौका हो सकता है। रेजिस्टेंस जोन: 23,812 | 23,872 | 23,935 | 24,140 | 24,382 | 24,450 रेजिस्टेंस यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को ऊपर जाने में रुकावट आती है। ऐसा बिकवाली बढ़ने से होता है। रजिस्टेंस जोन पार करने पर तेजी की उम्मीद रहती है। नोट: सपोर्ट और रेजिस्टेंस के लेवल्स वेल्थ व्यू एनालिटिक्स की रिपोर्ट के अनुसार है। एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार अमेरिकी बाजार में शुक्रवार को गिरावट रही विदेशी निवेशकों ने 30 दिन में 55 हजार करोड़ के शेयर बेचे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। टेक्निकल फैक्टर्स सेंसेक्स एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर ने कहा कि सेंसेक्स अभी 75,200 से 75,300 के जोन के आसपास है। यह दिखाता है कि लगातार बनी वैश्विक अनिश्चितता और बाजार के उतार-चढ़ाव वाले माहौल के बीच बाजार धीरे-धीरे और संभलकर रिकवरी करने की कोशिश कर रहा है। बाजार के लिए तुरंत का रेजिस्टेंस 75,600 से 76,000 के दायरे में है, जबकि मजबूत सपोर्ट 74,500 से 74,200 के जोन के आसपास दिख रहा है। बाजार अब किसी भी तरफ एक बड़ा ब्रेकआउट (दायरा तोड़ना) देगा, तभी आगे के लिए बाजार की असली चाल तय होगी। निफ्टी 50 चॉइस ब्रोकिंग के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट आकाश शाह ने कहा कि अगर बाजार ऊपर की तरफ जाता है, तो इसके लिए इमिडिएट रेजिस्टेंस 24,000 और 24,250 पर रहेगा। वहीं अगर बाजार नीचे गिरता है, तो इसे 23,250 और 23,000 पर सपोर्ट मिल सकता है। अगर निफ्टी 23,000 का स्तर तोड़ता है, तो बिकवाली का दबाव और ज्यादा बढ़ सकता है। बाजार के मौजूदा हालातों को देखते हुए ट्रेडर्स को सलाह दी जाती है कि वे अनुशासन में रहें और इस उतार-चढ़ाव के बीच सख्त स्टॉप-लॉस स्ट्रैटेजी (नुकसान से बचने का नियम) का पालन करें। शुक्रवार को सेंसेक्स 160 अंक गिरकर बंद हुआ था कच्चा तेल एक बार फिर 110 डॉलर के पार पहुंचा सोमवार, 18 मई को बाजार खुलने के शुरुआती घंटों में क्रूड ऑयल 111 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा था। कीमतों में यह तेजी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने ईरान पर शांति समझौते के लिए दबाव बनाया है। फरवरी के आखिरी हफ्ते से शुरू हुए इस युद्ध को अब 12 हफ्ते पूरे हो चुके हैं। डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर ईरान को खुली चेतावनी दी। उन्होंने लिखा कि ईरान के लिए "समय हाथ से निकला जा रहा है।" उन्होंने धमकी भरे लहजे में कहा कि ईरान जल्द से जल्द कदम उठाए, वरना उसका नामोनिशान मिट जाएगा। दरअसल, पिछले हफ्ते अमेरिका ने ईरान के सामने शांति समझौते का एक प्रस्ताव रखा था, जिसे ईरान ने खारिज कर दिया। दोनों देशों के बीच विवाद की मुख्य वजह ईरान के परमाणु हथियारों की क्षमता है, जिस पर दोनों पक्ष एक राय नहीं हो पा रहे हैं।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 DC vs RR - Match Highlights | मिचेल स्टार्क के 'चौके' के बाद आशुतोष-अक्षर का धमाल, दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराया

मिचेल स्टार्क की घातक गेंदबाजी (4 विकेट) और आखिरी ओवरों में अक्षर पटेल तथा इम्पैक्ट प्लेयर आशुतोष शर्मा की तूफानी पारियों के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को खेले गए एक बेहद रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से शिकस्त दे दी। इस अहम जीत के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल के इस सीजन में अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है। इस जीत के बाद दिल्ली की टीम 13 मैचों में 12 अंक लेकर अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स 12 मैचों में 12 अंकों के साथ छठे स्थान पर खिसक गई है। समान अंकों (12 अंक) के साथ चेन्नई सुपर किंग्स बेहतर रन रेट के आधार पर पांचवें पायदान पर काबिज है।

 

जीत के लिये 194 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली को आखिरी दो ओवर में 19 रन की जरूरत थी और इंपैक्ट सब आशुतोष ने 19वें ओवर में बृजेश शर्मा को छक्का और आखिरी ओवर की पहली दो गेंदों में एडम मिल्ने को चौका और छक्का जड़कर टीम को जीत दिलाई। अक्षर 18 गेंद में 34 और आशुतोष पांच गेंद में 18 रन बनाकर नाबाद रहे। इस जीत के बाद दिल्ली 13 मैचों में 12 अंक लेकर सातवें स्थान पर आ गई है जबकि रॉयल्स 12 मैचों में 12 अंक लेकर छठे स्थान पर खिसक गए हैं।वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के भी 12 मैचों में 12 अंक है लेकिन बेहतर रनरेट के आधार पर वह पांचवें स्थान पर है। इससे पहले स्टार्क के चार गेंद में तीन विकेट के बूते आखिरी ओवरों में वापसी करते हुए दिल्ली ने अपने घरेलू मैदान पर इस सत्र के आखिरी मैच में राजस्थान रॉयल्स को आठ विकेट पर 193 रन पर रोक दिया। एक समय पर लग रहा था कि रॉयल्स 230 के आसपास पहुंच जायेगी लेकिन सीम और स्विंग के महारथी आस्ट्रेलियाई धुरंधर स्टार्क ने 15वें ओवर में आक्रामक खेल रहे रॉयल्स के कप्तान रियान पराग (26 गेंद में 51) और डोनोवन फरेरा (0) को लगातार गेंद पर आउट किया जबकि रवि सिंह (चार) भी पगबाधा आउट हुए।

रॉयल्स का स्कोर 14वें ओवर के बाद दो विकेट पर 160 रन था और लग रहा था कि टीम 230 के आसपास पहुंच जायेगी लेकिन आखिरी छह ओवर में सिर्फ 33 रन बने और छह विकेट गिर गए। स्टार्क ने चार ओवर में 40 रन देकर चार, लुंगी एंगिडि ने चार ओवर में 24 रन देकर और माधव तिवारी ने 27 रन देकर दो दो विकेट लिये। स्टार्क का चौथा शिकार दासुन शनाका (10) बने जो 19वें ओवर में ट्रिस्टन स्टब्स को कैच देकर लौटे। जवाब में दिल्ली की शुरूआत अच्छी रही और अभिषेक पोरेल (30 गेंद में 50 रन) के साथकेएल राहुल (42 गेंद में 56) ने पहले विकेट की साझेदारी में 60 गेंद में 105 रन जोड़े।

राहुल को पहले ही ओवर में आर्चर की गेंद पर यशराज पुंजा ने जीवनदान दिया। रॉयल्स की फील्डिंग बहुत ही औसत स्तर की रही और ओवरथ्रो में फालतू रन देने के साथ उसके क्षेत्ररक्षकों ने कैच भी टपकाये। इस साझेदारी को बृजेश शर्मा ने तोड़ा जिन्होंने 11वें ओवर में पोरेल को डोनोवन फरेरा के हाथों लपकवाया। राहुल को दासुन शनाका ने बोल्ड किया। इस सत्र में 500 से ज्यादा रन बना चुके राहुल ने काफी धीमी पारी खेली। आखिरी तीन ओवर में दिल्ली को 35 रन चाहिये थे और रॉयल्स के कप्तान रियाग पराग ने 18वां ओवर डोनोवन परेरा को दे दिया जिन्होंने 16 रन दिये। डेविड मिलर और अक्षर पटेल ने उन्हें छक्के लगाये।

इससे पहले रॉयल्स के लिये पराग के अलावा ‘वंडर ब्वॉय’ वैभव सूर्यवंशी (21 गेंद में 46 रन) और ध्रुव जुरेल (40 गेंद में 53 रन) ने उपयोगी पारियां खेली।आईपीएल के इस सत्र में शानदार फॉर्म में चल रहे सूर्यवंशी को देखने के लिये अरूण जेटली स्टेडियम में भारी तादाद में दर्शक पहुंचे थे और इस युवा बल्लेबाज ने उन्हें निराश भी नहीं किया। पहले ओवर में स्टार्क का सामना हालांकि यशस्वी जायसवाल ने किया और उन्हें फॉरवर्ड स्क्वेयर लेग, स्ट्रेट तथा एक्स्ट्रा कवर में चौके लगाये। सूर्यवंशी ने लुंगी एंगिडि को पहली गेंद पर छक्का लगाकर खाता खोला।

इसी ओवर में हालांकि जायसवाल (नौ गेंद में 12 रन) पवेलियन लौट गए जिनका कैच स्टार्क ने लपका। स्टार्क का स्वागत अगले ओवर में सूर्यवंशी ने शार्ट थर्डमैन पर चौके के साथ किया। सौ से ज्यादा टेस्ट खेल चुके स्टार्क की 140 किमी रफ्तार की गेंद पर पूरी सहजता से सूर्यवंशी ने लांग लेग की तरफ ऊंचा छक्का लगाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आईपीएल में पदार्पण कर रहे त्रिपुराना विजय को दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने पावरप्ले के भीतर ही गेंद सौंप दी जिन्हें तीन चौके और एक छक्का लगाकर सूर्यवंशी ने दबाव में ला दिया। वह हालांकि खुशकिस्मत रहे कि समीर रिजवी उनका कठिन कैच नहीं लपक सके जब वह 31 रन पर थे। मिड आन से पीछे की ओर भागते हुए रिजवी ने गेंद को लपकने के लिये दिशा बदली लेकिन उनका अनुमान गड़बड़ा गया।

दूसरे छोर से जुरेल ने मुकेश कुमार को छक्का लगाकर दूसरे विकेट के लिये 23 गेंद में 50 रन की साझेदारी पूरी की। पावरप्ले के छह ओवरों के बाद रॉयल्स का स्कोर एक विकेट पर 75 रन था। अक्षर ने आठवें ओवर में गेंद माधव तिवारी को सौंपी जिन्होंने कप्तान के भरोसे पर खरा उतरकर सूर्यवंशी (पांच चौके और तीन छक्के) की पारी का अंत किया। सूयवंशी का कैच डेविड मिलर ने लपका। सूर्यवंशी के जाने के बाद कप्तान पराग ने मोर्चा संभाला और 11वें ओवर में अक्षर को दो छक्के लगाये।

पिछले ओवर में माधव की गेंद पर सीमारेखा के पास ट्रिस्टन स्टब्स ने उनका कैच लपका और अंपायर ने आउट भी करार दिया लेकिन रिव्यू से पता चला कि गेंद जमीन को छू गई थी लिहाजा अंपायर का फैसला बदला। पराग ने 12वें ओवर में मुकेश की गेंदों की जमकर धुनाई करते हुए 23 रन निकाले जिसमें तीन छक्के और एक चौका शामिल था। इसमें लांग आन पर एक छक्का तो 89 मीटर का था।पराग ने अपना अर्धशतक 23 गेंद में तीन चौकों और पांच छक्कों की मदद से पूरा किया। इसके बाद स्टार्क 15वें ओवर में गेंदबाजी के लिये आये और रॉयल्स को अपेक्षित स्कोर तक पहुंचने नहीं दिया।


For the latest scores, match updates, and in-depth coverage, explore Live Cricket Updates in Hindi on Prabhasakshi  

Mon, 18 May 2026 09:04:07 +0530

  Videos
See all

West Bengal News | Kolkata Stone Pelting : पथराव के बाद तनाव...उपद्रवियों ने वाहनों को बनाया निशाना #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-18T03:51:16+00:00

Keralam CM Oath Ceremony Live : केरलम के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण | Rahul Gandhi | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-18T03:53:59+00:00

Mamata Banerjee | West Bengal News | BJP vs TMC: TMC दफ्तर से में मिले Voter ID! #ytshort #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-18T03:56:50+00:00

Bhojshala Temple: 'हिंदुओं को खुश होने की जरूरत नहीं', भोजशाला पर क्या बोले रजवी बरेलवी? |High Court #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-18T04:02:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers