खेत में काम कर रहे भारत के 2 किसानों को किडनैप कर सीमा पार ले गए बांग्लादेशी, बॉर्डर पर बढ़ा तनाव
India Bangladesh Tension: भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बांग्लादेशियों की हरकत के चलते अचानक तनाव बढ़ सकता है. एक रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के पास बांग्लादेश के कुछ लोगों ने 2 भारतीय किसानों का अपहरण कर लिया. सीमावर्ती इलाके के खेत में काम कर रहे दो भारतीय किसानों को बांग्लादेशी ग्रामीणों का एक समूह खींचकर सीमा पर लेकर चला गया.
BSF पर दबाव बनाने के लिए बांग्लादेशियों ने उठाया कदम
बताया जा रहा है कि सीमा सुरक्षा बल (BSF) की हिरासत से एक 70 वर्षीय बांग्लादेशी की रिहाई के लिए बांग्लादेशी ग्रामीणों ने दबाव बनाने के इरादे से यह कदम उठाया था. इसके बाद BSF और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) के बीच हुई मीटिंग के बाद तीनों नागरिकों की अदला-बदली कर उन्हें रिहा करा लिया गया.
'मुस्लिम से शादी कर मोटी-भद्दी हो गई', स्वरा भास्कर ने बॉडी शेमिंग पर तोड़ी चुप्पी, ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब
Swara Bhaskar on Body Shaming: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भारस्कर अपनी फिल्मों और एक्टिंग से ज्यादा बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. इस वजह से एक्ट्रेस को आए दिन सोशल मीडिया ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है. वहीं, जब से एक्ट्रेस ने मुस्लिम फहाद अहमद संग शादी की है, तब से तो उन्हें दूसरे धर्म में शादी करने के लिए काफी हेट मिलती है. वहीं, पिछले कुछ समय से वजन बढ़ने पर भी उन्हें काफी ट्रोल किया गया. अब इस पर एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है और ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है.
बॉडी शेमिंग को लेकर कही ये बात
हाल ही में स्वरा भास्कर ने जय मदान को पॉडकास्ट दिया. इस दौरान उन्होंने अपनी दूसरे धर्म में शादी से लेकर बॉडी शेमिंग तक के बारे में बात की. जब एक्ट्रेस से सवाल किया गया कि वो बॉडी शेम होने पर कैसे चीजों को हैंडल करती हैं तो उन्होंने कहा- 'इतने वेल्ले बैठो हो भाई, तुम्हे क्या है किसी और का क्या वेट है. मेरी जिंदगी आपकी आंखों के लिए नहीं चल रही है. आपको अगर सेक्सी लड़कियां देखनी हैं तो कोई दूसरा पेज जाकर देखो ना. आपको किसने बुलाया है मेरे पेज पर.'
बच्चे के बाद चेंज हुई बॉडी
स्वरा भास्कर ने बताया कि वो एक बच्चे की मां और उनकी बॉडी चेंज हुई हैं. एक्ट्रेस ने कहा- 'मेरा ढाई साल पहले बेबी हुआ है तो वुमन की बॉडी चेंज होती है. इंसान जब ग्रो करता है, मैं जानती हूं कि हम ऐसी इंडस्ट्री से आते हैं जहां सारे टाइम यूथ की प्रीजर्व करते रहते हैं, बोटॉक्स, इंजेक्शनंस, प्लास्टिक सर्जरी, लेकिन सच ये है कि लाइफ बदलती है और ये ठीक है. लाइफ का काम है चेंज होना, आप सोचिए अगर 45 साल की उम्र में कोई 16 साल की लड़की की तरह बिहेव कर रही है तो आपको खुद लगेगा ये अजीब है, आप यही बोलेंगे कि बूढ़ी घोड़ी लाल लगाम.'
शादी को लेकर सुने ताने
इस बातचीत में स्वरा ने बताया कि वो अपने पति फहाद के साथ इलेक्शन कैंपन के दौरान बिना मेकअप के चली गई. तो उस फोटो को लेकर वो आज भी ट्रोल होत हैं. एक्ट्रेस ने कहा- 'लोगों ने मेरी पिछली और उस फोटो की तुलना की और कहा कि ये मुसलमान से शादी करके ऐसी हो गई. मुसलमान से शादी करके मोटी हो गई, भद्दी हो गई. इसके बाद फहाद को टेंशन हो गई थी.'
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










