बेंगलुरु जेल में बंद प्रज्वल रेवन्ना के पास फोन मिला:पेन ड्राइव भी मिली; पूर्व सांसद रेप केस में उम्रकैद की सजा काट रहे
बेंगलुरु की परप्पना अग्रहारा सेंट्रल जेल में मंगलवार को सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) की रेड में पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के पास मोबाइल और पेन ड्राइव मिली है। जेल DGP अलोक कुमार ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। रेवन्ना जनता दल (सेक्युलर) के विधायक एचडी रेवन्ना के बेटे और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते हैं। वह रेप केस में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। हाई-प्रोफाइल कैदियों के बैरक में छापा अलोक कुमार ने बताया कि CCB ने मंगलवार दोपहर जेल के सभी हाई-प्रोफाइल कैदियों के ठिकानों पर छापा मारा। यह कार्रवाई करीब 4 से 5 घंटे तक चली। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान एक अन्य कैदी प्रताप राय के पास भी मोबाइल फोन मिला। रेवन्ना और राय के खिलाफ परप्पना अग्रहारा जेल में जेल एक्ट की धारा 42 के तहत केस दर्ज किया गया है। इस धारा में जेल में प्रतिबंधित सामान लाने या बाहर ले जाने, बिना अनुमति कैदियों से संपर्क करने और जेल के नियमों का उल्लंघन करने में मदद करने पर सजा का प्रावधान है। CCTV फुटेज की जांच, अधिकारियों पर कार्रवाई अधिकारी CCTV फुटेज की जांच कर रहे हैं। फिलहाल असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट को सस्पेंड कर दिया गया है। बेंगलुरु सेंट्रल जेल के SP को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। अगस्त 2025 में उम्रकैद की सजा पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना को अगस्त 2025 में पीपुल्स रिप्रेजेंटेटिव्स की स्पेशल कोर्ट ने दोषी ठहराया था। कोर्ट ने उन्हें हासन जिले के होलेनरसीपुरा में एक फार्महाउस पर घरेलू सहायिका से रेप के मामले में दोषी माना था। उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई गई और 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। इसमें से 7 लाख रुपए पीड़िता को मुआवजे के तौर पर देने का निर्देश दिया गया था। पूर्व JD(S) नेता रेवन्ना के खिलाफ रेप के तीन और मामले चल रहे हैं। इन मामलों की सुनवाई अभी बाकी है।
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:कोलकाता से आते समय इंजन में खराबी आई; 224 लोग सवार थे
चेन्नई एयरपोर्ट पर मंगलवार देर रात इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिग की गई। फ्लाइट कोलकाता से चेन्नई आ रही थी। लैंडिंग से ठीक पहले पता चला कि इंजन में खराई आ गई है। पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद चेन्नई एयरपोर्ट पर रात 11:29 बजे फुल इमरजेंसी घोषित की गई। इसके बाद फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिग हुई। विमान में 224 लोग सवार थे। यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 












