Responsive Scrollable Menu

ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत के मामले में जेल में बंद पूर्व जज गिरिबाला सिंह ने हाईकोर्ट से मांगी जमानत, आज हो सकती है सुनवाई

मॉडल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में उनकी सास और भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय की रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह ने जमानत के लिए मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में याचिका लगाई है। दरअसल जिला कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद उन्होंने हाईकोर्ट का रुख किया है। याचिका पर आज बुधवार को सुनवाई संभावित है। इस मामले में गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह को आरोपी बनाया गया है और दोनों जेल में हैं।

दरअसल गिरिबाला सिंह की ओर से दाखिल याचिका में उनकी उम्र और स्वास्थ्य का हवाला देते हुए जमानत की मांग की गई है। इसके अलावा उन्होंने अपनी बुजुर्ग मां की देखभाल की जिम्मेदारी का भी जिक्र किया है। याचिका में यह दावा भी किया गया है कि ट्विशा शर्मा और उनके बीच रिश्ते अच्छे थे और दोनों के बीच किसी तरह का विवाद नहीं था। अब हाईकोर्ट में होने वाली सुनवाई में इन दलीलों के साथ राज्य सरकार का पक्ष भी अहम रहेगा।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि ट्विशा शर्मा की शादी 9 दिसंबर 2025 को समर्थ सिंह से हुई थी। शादी के करीब पांच महीने बाद 12-13 मई 2026 की रात उनकी मौत हो गई। मौत की परिस्थितियों को लेकर मामला दर्ज हुआ और जांच के बाद उनके पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह को आरोपी बनाया गया। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। मामले में दहेज हत्या समेत गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

दरअसल गिरिबाला सिंह ने पहले जिला एवं सत्र न्यायालय में जमानत के लिए आवेदन दिया था, लेकिन अदालत से उन्हें राहत नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की। उनकी ओर से उम्र और स्वास्थ्य जैसी व्यक्तिगत परिस्थितियों को आधार बनाया गया है। साथ ही याचिका में बहू के साथ संबंध सामान्य होने का दावा किया गया है। हालांकि, इन दावों पर अंतिम फैसला अदालत को सुनवाई और केस रिकॉर्ड देखने के बाद करना है। फिलहाल आरोपी पक्ष और जांच एजेंसियों की दलीलों के आधार पर मामला न्यायिक प्रक्रिया में है।

शादी के सात साल के भीतर मौत पर राज्य सरकार ने क्या कहा?

वहीं हाईकोर्ट में पहले हुई सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से शादी के सात साल के भीतर हुई अप्राकृतिक मौत से जुड़े कानूनी प्रावधानों का हवाला दिया गया था। राज्य की तरफ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और मध्य प्रदेश के महाधिवक्ता प्रशांत सिंह ने पक्ष रखा था। सरकार ने अदालत के सामने मामले की परिस्थितियों और लागू कानूनी प्रावधानों को आधार बनाकर जमानत का विरोध किया था। अब गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट की सुनवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अदालत यह तय करेगी कि मौजूदा परिस्थितियों में उन्हें जमानत दी जा सकती है या नहीं।

Continue reading on the app

सेंसेक्स में 300 अंक से ज्यादा की गिरावट:77,800 के स्तर पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 100 अंक टूटा; रियल्टी और FMCG शेयर्स में ज्यादा बिकवाली

शेयर बाजार में आज यानी 12 अगस्त को गिरावट है। सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 77,800 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 100 अंक से ज्यादा की गिरावट 24,350 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। रियल्टी और FMCG शेयर्स में आज ज्यादा गिरावट है। मोलबायो डायग्नोस्टिक्स और धूत ट्रांसमिशन के IPO का आखिरी दिन मोलबायो डायग्नोस्टिक्स और धूत ट्रांसमिशन के IPO का आज आखिरी दिन है। मोलबायो डायग्नोस्टिक्स IPO के जरिए 939.70 करोड़ और धूत ट्रांसमिशन 3,066.89 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार रहा 11 अगस्त को अमेरिकी बाजारों में गिरावट रही थी विदेशी निवेशकों ने 7 दिन में 1,494 करोड़ के शेयर खरीदे कल बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले कल यानी 11 अगस्त को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 388 अंक की गिरावट के साथ 78,154 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 112 अंक की गिरावट रही, ये 24,472 पर बंद हुआ था।

Continue reading on the app

  Sports

बांग्लादेश को बीसीसीआई ने दिया 11000 वोल्ट का झटका, नहीं होगा क्रिकेट मैच, गिड़गिड़ा कर रह गया बोर्ड

भारत और बांग्लादेश के बीच अगले महीने होने वाली संभावित लिमिटेड ओवरों की सीरीज अधर में चला गया है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की तरफ से पूरी कोशिश की गई थी टीम इंडिया के साथ क्रिकेट मैच से फिर से बहाल हो, लेकिन अफगानिस्तान के साथ टीम का पहले से प्रस्तावित सीरीज के कारण बांग्लादेश को झटका लगा है. Wed, 12 Aug 2026 12:14:49 +0530

  Videos
See all

बरेली जंक्शन पर जिहादी भीड़ के उन्मादी नारे - हिन्दुस्तान का राजा,मेरा ख्वाजा | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T07:46:01+00:00

Amit Shah: अमित शाह ने विपक्ष को सुनाया, राहुल गांधी ने किया पलटवार | Students Protest | Sansad | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T07:45:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers