सावधान: हैकर्स ने लगाई Google की सिक्योरिटी में सेंध, चुरा रहे सबसे 'कीमती' चीज
हैकर्स आप गूगल की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली Passkeys को चुरा रहे हैं। हालांकि, जब Google ने पासकीज (Passkeys) पेश किए थे तब सोचा था कि पासवर्ड चोरी होने की समस्या पर रोक लग जाएगी। क्या है पूरा मामला, चलिए डिटेल में बताते हैं सबकुछ…
Mallika Sherawat: ‘मुझ पर फिदा हैं Tom Cruise!’ मल्लिका शेरावत के दावे से चौके फैंस, बोलीं- साथ में करते है पार्टी
Tom Cruise Has A Crush On Mallika Sherawat: बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत जल्द ही रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स 2' में नजर आने वाली हैं। शो के प्रीमियर से पहले उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मल्लिका हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज को लेकर ऐसा दावा करती हैं, जिसे सुनकर सभी हैरान रह जाते हैं।
क्या बोलीं मल्लिका?
Tom cruise crushing on me- mallika sherawat pic.twitter.com/OqQkLR44Bi
— Missween (@IamMissween) August 11, 2026
वीडियो में कॉमेडियन आदित्य कुलश्रेष्ठ उर्फ कुल्लू मल्लिका से पूछते हैं कि क्या उन्हें कभी किसी पर क्रश हुआ है या फिर सभी लोग उन्हीं पर फिदा हो जाते हैं। इस पर मल्लिका हंसते हुए कहती हैं, "सबको मेरे पर ही क्रश आता है। आजकल टॉम क्रूज को भी मुझ पर क्रश है। झूठ नहीं बोल रही, अगर मेरे पास फोन होता तो उनके वीडियो दिखा देती।"
पार्टी का किया जिक्र
मल्लिका की बात सुनकर कुल्लू और अभिषेक मल्हान मजाक में पूछते हैं कि क्या टॉम क्रूज उन्हें वीडियो या स्नैप भेजते हैं। इस पर मल्लिका जवाब देती हैं, "नहीं, ये वीडियो उस समय के हैं जब हम साथ में पार्टी कर रहे थे। वह बहुत शानदार इंसान हैं।"
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। एक यूजर ने लिखा, "सुनने में मजेदार लग रहा है, लेकिन वह सच कह रही हैं।" वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, "क्या मजाक है।" एक अन्य यूजर ने उनकी तुलना उर्वशी रौतेला से की, जबकि कई फैंस ने मल्लिका का समर्थन करते हुए कहा कि वे उनकी बात पर भरोसा करते हैं।
शो को लेकर क्या कहा?
हाल ही में एक इंटरव्यू में मल्लिका ने बताया था कि शुरुआत में वह 'द ट्रेटर्स 2' का हिस्सा बनने के लिए तैयार नहीं थी। उन्हें रियलिटी शो करने में खास दिलचस्पी नहीं थी। हालांकि, जब उन्होंने पहला सीजन देखा तो शो का कॉन्सेप्ट पसंद आया और उन्होंने इसमें हिस्सा लेने का फैसला किया।
कब होगा प्रीमियर?
करण जौहर की मेजबानी वाला 'द ट्रेटर्स 2' 13 अगस्त से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा। इस सीजन में कई चर्चित चेहरे हिस्सा ले रहे हैं और दर्शकों को शो का बेसब्री से इंतजार है।
यह भी पढ़े- ‘मैं कुत्ता बनना चाहूंगी’, नसीरुद्दीन शाह पर भड़कीं Kangana, बोलीं- 'वो लोमड़ी हैं खाते देश का हैं लेकिन...'
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
Haribhoomi










