Aaj Ka Panchang 17 May 2026: आज से शुरू हुआ अधिक मास, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त, पढ़ें आज का पंचांग
Aaj Ka Panchang 17 May 2026: आज 17 मई 2026, रविवार का दिन है. आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. प्रतिपदा तिथि का समापन रात को 9 बजकर 41 मिनट पर हो जाएगा. इसके बाद द्वितीया तिथि की शुरुआत हो जाएगी. सनातन धर्म में पंचांग को बेहद खास माना जाता है. पंचांग के पांच अंग होते हैं. पंचांग के माध्यम से हर दिन की तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण की जानकारी की जाती है. इनके साथ ही सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, चंद्रमा का गोचर, राहुकाल और दिशा शूल का भी पता चलता है.
ज्योतिषाचार्य हरी गोपाल शर्मा के अनुसार, हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन का पंचांग पढ़ना या सुनना चाहिए. जिसकी वजह से उसे शुभ फलों की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. पंचांग पढ़ने से आयु वृद्धि होती है. पापों से छुटकारा मिलता है. जो लोग पंचांग पढ़ते या सुनते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं. इसलिए शास्त्र कहते हैं कि हर व्यक्ति को सुबह सबसे पहले पंचांग पढ़ना चाहिए. आइए जानते हैं, 17 मई 2026 रविवार का पंचांग क्या होगा.
आज की तिथि, वार, नक्षत्र, करण और योग
तारीख- 17 मई 2026
वार- रविवार
तिथि - प्रथम ज्येष्ठ शुक्ल प्रतिपदा रात 09 बजकर 41 मिनट तक उसके बाद द्वितीया होगी.
नक्षत्र- कृतिका नक्षत्र दोपहर 02 बजकर 32 मिनट तक उसके बाद रोहिणी होगा.
योग- शोभन योग और अतिगण्ड योग
करण- किस्तुघ्न, बव और बालव करण
दिशा शूल- पश्चिम दिशा
दिशा शूल उपाय- घी या गुड़ खाकर निकलें
चंद्र गोचर
चंद्रमा का गोचर वृषभ राशि में होगा.
संवत
| विक्रम संवत | 2083 | रौद्र |
| शक संवत | 1948 | पराभव |
चंद्रमास
| सूर्योदय | आज सुबह 5 बजकर 34 पर हुआ है |
| सूर्यास्त | आज शाम 06 बजकर 57 मिनट पर होगा |
| चंद्रोदय | 17 मई सुबह 05:43 मिनट पर होगा |
| चंद्र अस्त | 17 मई को शाम 07:54 मिनट पर होगा |
आज का शुभ समय
| ब्रह्म मुहूर्त | सुबह 04:12 मिनट से 05:00 मिनट तक |
| अमृत काल | दोपहर 12:29 बजे से दोपहर 01:53 बजे तक |
| अभिजीत मुहूर्त | सुबह 11:57 मिनट से दोपहर 12:49 मिनट तक |
आज का अशुभ समय
| राहुकाल | शाम 04 बजकर 30 मिनट से शाम 06 बजे तक रहेगा |
| यम गण्डक | दोपहर 12:23 बजे से दोपहर 02:01 बजे तक रहेगा |
| गुलिक काल | दोपहर 03:40 बजे से शाम 05:19 बजे तक रहेगा |
| आज का दुर्मुहूर्त | शाम 05:12 बजे से शाम 06:05 बजे तक |
व्रत-पर्व- अधिक मास शुरु, चंद्र दर्शन
आपका दिन मंगलमय हो.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
चांदी विदेश से मंगाने के लिए अब लाइसेंस जरूरी:पेट्रोल पर ₹3 विंडफॉल टैक्स, डीजल-जेट फ्यूल पर ड्यूटी घटी; पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल 5 रुपए सस्ता हुआ
कल की बड़ी खबर चांदी से जुड़ी रही। केंद्र सरकार ने शनिवार को चांदी के आयात पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। सरकारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, अब 99.9% शुद्धता वाला सिल्वर बार, अनरॉट सिल्वर ( कच्ची चांदी), चांदी पाउडर और सोने या प्लेटिनम की परत चढ़ी चांदी को विदेश से मंगाने के लिए सरकार की अनुमति लेनी होगी। वहीं, देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ₹3 प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी के बाद केंद्र सरकार ने तेल कंपनियों के लिए नियमों में बदलाव किया है। सरकार ने पेट्रोल एक्सपोर्ट पर ₹3 प्रति लीटर का विंडफॉल टैक्स लगा दिया है। डीजल और जेट फ्यूल (ATF) पर टैक्स घटाया है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. चांदी के आयात पर सरकार ने पाबंदी लगाई: अब विदेश से मंगाने के लिए लाइसेंस जरूरी; 3 दिन पहले इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाई थी केंद्र सरकार ने शनिवार को चांदी के आयात पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। सरकारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, अब 99.9% शुद्धता वाला सिल्वर बार, अनरॉट सिल्वर ( कच्ची चांदी), चांदी पाउडर और सोने या प्लेटिनम की परत चढ़ी चांदी को विदेश से मंगाने के लिए सरकार की अनुमति लेनी होगी। पहले इनका आयात आसानी से किया जा सकता था, लेकिन अब इन्हें ‘रिस्ट्रिक्टेड’ कैटेगरी में डाल दिया गया है। सरकार का कहना है कि गैर-जरूरी आयात कम करने और विदेशी मुद्रा के खर्च को नियंत्रित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. पेट्रोल पर ₹3 विंडफॉल टैक्स, डीजल-जेट फ्यूल पर ड्यूटी घटी: एक्सपोर्ट बैलेंस करने के लिए फैसला, देश में पेट्रोल-डीजल के दाम पर असर नहीं देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ₹3 प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी के बाद केंद्र सरकार ने तेल कंपनियों के लिए नियमों में बदलाव किया है। सरकार ने पेट्रोल एक्सपोर्ट पर ₹3 प्रति लीटर का विंडफॉल टैक्स लगा दिया है। डीजल और जेट फ्यूल (ATF) पर टैक्स घटाया है। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच चुकी हैं। भारत में तेल की कमी न हो, इसलिए यह फैसला लिया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल 5 रुपए सस्ता हुआ: पेट्रोल 409.78 और हाई-स्पीड डीजल 409.58 रुपए लीटर मिल रहा, भारत में कल ₹3-3 महंगे हुए थे पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 5 रुपए लीटर (पाकिस्तानी रुपया) की कटौती की है। इसके बाद अब पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 409.78 रुपए प्रति लीटर और हाई-स्पीड डीजल (HSD) की कीमत 409.58 रुपए प्रति लीटर पर आ गई है। नई कीमतें आज यानी 16 मई से लागू हो गई हैं। हाल के दिनों में लगातार बढ़ती कीमतों के बाद इस कमी से मध्यम और निम्न-मध्यम वर्ग के बजट को थोड़ा सहारा मिलने की उम्मीद है, क्योंकि पेट्रोल का सीधा असर मोटरसाइकिल, रिक्शा और छोटी गाड़ियों पर पड़ता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. चांदी इस हफ्ते ₹12,900 महंगी, ₹2.69 लाख पहुंची: सोना ₹7,132 बढ़कर ₹1.58 लाख का हुआ, इस साल ₹25,015 बढ़ा इस हफ्ते 1 किलो चांदी के दाम 12,900 रुपए बढ़कर 2.69 लाख रुपए पहुंच गए हैं। इससे पहले ये बीते हफ्ते यानी 9 मई को 2.56 लाख रुपए पर थी। वहीं, सोने के दाम में 7,132 की बढ़ोतरी हुई। 9 मई को 10 ग्राम सोना 1.51 लाख रुपए पर था, जो बढ़कर 1.58 रुपए पर पहुंच गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल बाजार बंद था तो शुक्रवार के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















