अभी होर्मुज पर किसका है 100% कंट्रोल? राष्ट्रपति ट्रंप ने किया बड़ा दावा, भड़का ईरान
Strait of Hormuz Control: अमेरिका और ईरान के बीच अभी तक तनाव बना हुआ है. हालांकि अब सीधे हमलों की बजाय जुबानी जंग चल रही है. दोनों देशों के प्रतिनिधि शांति प्रस्ताव पर बातचीत आगे बढ़ा रहे है. वहीं होर्मुज को लेकर ट्रंप और ईरान के विचार एक नहीं हो पा रहा है. जहां एक ओर ईरान का साफ संदेश है कि होर्मुज पर वह किसी की दखलंदाजी नहीं चाहता, वहीं अमेरिका बार बार होर्मुज पर अपना नया दावा पेश करता है. एक बार फिर राष्ट्रपति ट्रंप ने बड़ा दावा किया है.
पत्रकारों से बात करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर अमेरिका का 'पूरा कंट्रोल' है. ट्रंप का कहना है कि ईरान के साथ हालात ठीक चल रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर अमेरिकी सेना का पूरा कंट्रोल है. ट्रंप ने जॉइंट बेस एंड्रयूज में पत्रकारों से कहा कि ईरान के साथ सब ठीक चल रहा है, बिल्कुल ठीक. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर हमारा पूरा कंट्रोल है. इस पर हमारा कंट्रोल है, किसी और का नहीं, सिर्फ हमारा. हमारी नेवी जबरदस्त है और हमारे देश के लिए सब कुछ बहुत अच्छा चल रहा है.
???? President Trump just DROPPED this line on Iran then walked away from the press:
— Eric Daugherty (@EricLDaugh) August 12, 2026
"We OWN [the Strait]! And at some point, maybe they'll do something and then they get BLOWN away!"
"I don't trust Iran. Why? Are you saying I trust Iran? I'm the LAST person that trusts Iran.… pic.twitter.com/U6TzQbZNLH
ईरान पर भरोसा करने वाला आखिरी...
ट्रंप ने कहा कि मुझे ईरान पर भरोसा नहीं है. मैं ईरान पर भरोसा करने वाला आखिरी इंसान हूं; उन्होंने मुझसे लगातार झूठ बोला है. अभी होर्मुज स्ट्रेट पर हमारा पूरा कंट्रोल है, उनका कंट्रोल नहीं है.
यह भी पढ़ें: लाल सागर में हूती विद्रोहियों का खूनी 'डबल-टैप' हमला, छह की मौत, नए रक्षा समझौते पर उठे सवाल
ट्रंप ने स्वीकारी विमान बदलने वाली बात
राष्ट्रपति ट्रंप ने उस सुरक्षा खतरे के बारे में बात की, जिसके कारण NATO समिट के लिए तुर्की में रहने के दौरान सीक्रेट सर्विस ने उन्हें अपना विमान बदलने के लिए कहा था. ट्रंप ने कहा कि मुझे बहुत सारी धमकियां मिलती हैं. ऐसी कई धमकियां हैं जिनके बारे में आप नहीं जानते. ट्रंप का कहना है कि उन्होंने ज्यादा सवाल नहीं पूछे और बस सुरक्षा टीम के निर्देशों का पालन किया. कहा कि सच कहूं तो, मैं किसी चीज की चिंता नहीं करता. आप मेरा रवैया जानते ही हैं: जो होगा देखा जाएगा.
किसी जहाज को ईरान जाने की अनुमति नहीं- ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि इस समय जलडमरूमध्य पर अमेरिकी नौसेना का पूरा नियंत्रण है. ट्रंप के मुताबिक, अमेरिका ने वहां कड़ी नाकाबंदी कर रखी है और हर जहाज की आवाजाही पर नजर रखी जा रही है. उन्होंने कहा कि अमेरिका तय कर रहा है कि कौन-सा जहाज जलडमरूमध्य से गुजर सकता है और कौन नहीं. ट्रंप ने यह भी दावा किया कि किसी भी जहाज को ईरान जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है. उन्होंने जोर देकर कहा कि होर्मुज पर अमेरिका का 100 फीसदी नियंत्रण है.
यह भी पढ़ें: 'ईरान ने मजबूर किया...', अमेरिका को लेकर विदेश मंत्री अराघची ने किया बड़ा दावा
Breaking News Today Live Updates: मुंबई में बिल्डिंग की 11वीं मंजिल में लगी आग, 2 लोगों की मौत
Breaking News Today Live Updates: आज 12 अगस्त 2026 है. आज संसद के मानसून सत्र का 18वां दिन हैं. सुबह 11 बजे से संसद के दोनों सदनों (राज्यसभा और लोकसभा) की कार्यवाही शुरू हो जाएगी. आज भी विपक्ष का हंगामा जारी रहने की उम्मीद है. संभावना है कि मोदी सरकार आज संदन में एफसीआरए बिल पेश कर सकती है.
आज सुबह 9:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली के विज्ञान भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आत्मकथा का विमोचन करेंगे. आत्मकथा का शीर्षक “ट्रायम्फ ऑफ़ द इंडियन रिपब्लिक: माई लाइफ़, माई स्ट्रगल्स” है.
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 12 घंटे देश के 15 राज्यों के लिए भारी हो सकती है. मौसम विभाग ने 70 Kmph की स्पीड से हवाएं चलने का भी अनुमान जताया है, जिसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, गुजरात, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल और असम शामिल है.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नई दिल्ली के भारत मंडपम में चार दिवसीय ‘भारतीय व्यापार महोत्सव’ का उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित होने वाले ‘इंडिया बायोएनर्जी एंड टेक एक्सपो-2026’ में शामिल होंगे. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ…
हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation












