इन 2 फाइनेंस कंपनियों के खिलाफ RBI ने उठाया सख्त कदम, नियम तोड़ने पर लगाया लाखों का जुर्माना
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने दो नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों के खिलाफ सख्ती दिखाई है। ऐपनिट टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड पर 5.80 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। वहीं IIFL फाइनेंस लिमिटेड पर 3.50 लाख रुपये की पेनल्टी लगी है। यह कदम आरबीआई ने नियमों का सही से अनुपालन न होने पर उठाया है। इस कार्रवाई की जानकारी केंद्रीय बैंक ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर दी है।
31 मार्च 2025 तक आईआईएफएल फाइनेंस लिमिटेड के वित्तीय स्थिति को चेक करने के लिए आरबीआई ने निरीक्षण किया था। इस दौरान दिशा निर्देशों में खामियों का पता चला था। वहीं ऐपनिट टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के वित्तीय स्थिति की जांच के लिए निरीक्षण अप्रैल 2024 से लेकर अगस्त 2025 के बीच किया गया था।
जांच के आधार पर दोनों ही कंपनियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया। नोटिस पर मिली प्रतिक्रिया और व्यक्तिगत सुनवाई के दौरान दी गई प्रस्तुतियों के आधार पर सभी आरोप सही पाए गए। इसके बाद ही पेनल्टी लगाने का फैसला आरबीआई ने लिया।
कंपनियों ने तोड़े ये नियम
ऐपनिट टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड आधार ओटीपी आधारित ई-केवाईसी का इस्तेमाल करके खोले गए पीपीआई खातों को केवाईसी निर्देशों के अनुसार पहचान की प्रक्रिया पूरी किए बिना एक साल से ज्यादा समय तक जारी रहने दिया। इसके अलावा खातों के जोखिम वर्गीकरण की समय-समय पर समीक्षाकरने की प्रणाली लागू करने में भी कंपनी विफल रही।
आईआईएफएल फाइनेंस लिमिटेड ने गिरवी रखे गए सोने के गहनों की नीलामी से प्राप्त अतिरिक्त राशि को बकाया ऋण से अधिक होने पर भी उधारकर्ताओं को चुकाने में विफल रही। आरोप साबित होने पर आरबीआई ने दोनों कंपनियों के खिलाफ एक्शन लिया।
ग्राहकों पर नहीं पड़ेगा प्रभाव
आरबीआई ने यह कदम पेमेंट एंड सेटेलमेंट सिस्टम 2007 और आरबीआई एक्ट 1934 के विभिन्न प्रावधानों के तहत उठाया है। हालांकि इसका असर ग्राहकों पर हो रहे लेनदेन पर नहीं पड़ेगा। इसकी पुष्टि खुद सेंट्रल बैंक ने अपने नोटिफिकेशन में की है। यह कार्रवाई विनियामक कमियों पर आधारित है। इसका उद्देश्य ग्राहक और बैंक के बीच हो रहे किसी भी ट्रांजैक्शन या एग्रीमेंट की वैधता पर सवाल उठाना नहीं है। न ही इसका असर भविष्य में होने वाली आरबीआई के किसी अन्य कार्रवाई पर पड़ेगा।
Mint Water: गर्मी में शरीर को ठंडा और फ्रेश रखेगा पुदीना पानी, मिलेंगे ये 6 जबरदस्त फायदे
Mint Water Benefits: गर्मियों का मौसम आते ही शरीर में पानी की कमी, थकान, पेट की गड़बड़ी और चिपचिपाहट जैसी समस्याएं बढ़ने लगती हैं। ऐसे मौसम में लोग खुद को ठंडा और हाइड्रेट रखने के लिए कई तरह के ड्रिंक्स का सेवन करते हैं। लेकिन अगर आप नेचुरल और हेल्दी विकल्प तलाश रहे हैं, तो पुदीना पानी आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकता है।
पुदीना सिर्फ स्वाद बढ़ाने वाली जड़ी-बूटी नहीं है, बल्कि इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को ठंडक देने और कई स्वास्थ्य समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करते हैं। रोजाना पुदीना पानी पीने से शरीर तरोताजा महसूस करता है और गर्मी का असर कम हो सकता है।
पुदीना पानी पीने के 6 फायदे
शरीर को रखता है ठंडा
पुदीने की तासीर ठंडी मानी जाती है। गर्मियों में पुदीना पानी पीने से शरीर को अंदर से ठंडक मिलती है और लू लगने का खतरा कम हो सकता है। यह शरीर का तापमान संतुलित रखने में मदद करता है।
पाचन को बेहतर बनाता है
अगर गर्मियों में गैस, अपच या पेट भारी रहने की समस्या होती है, तो पुदीना पानी फायदेमंद हो सकता है। इसमें मौजूद गुण पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करते हैं और पेट को हल्का महसूस कराते हैं।
शरीर को रखता है हाइड्रेट
गर्मी में शरीर में पानी की कमी जल्दी होने लगती है। पुदीना पानी पीने से शरीर लंबे समय तक हाइड्रेट रहता है और कमजोरी या चक्कर आने जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है।
मुंह की बदबू दूर करने में मददगार
पुदीना प्राकृतिक माउथ फ्रेशनर की तरह काम करता है। इसका पानी पीने से मुंह फ्रेश महसूस होता है और सांसों की बदबू कम करने में मदद मिल सकती है।
तनाव और थकान कम करे
गर्मियों में लगातार थकान और सुस्ती महसूस होना आम बात है। पुदीने की खुशबू और इसके गुण शरीर को तरोताजा महसूस कराने में मदद करते हैं। इसे पीने से मूड भी फ्रेश हो सकता है।
त्वचा के लिए भी फायदेमंद
पुदीना पानी शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है, जिसका असर त्वचा पर भी दिखाई देता है। नियमित सेवन से त्वचा फ्रेश और हेल्दी नजर आ सकती है।
कैसे बनाएं पुदीना पानी?
एक बोतल पानी में ताजी पुदीना पत्तियां, थोड़ा नींबू और चाहें तो काला नमक मिलाकर कुछ घंटों के लिए रख दें। ठंडा होने के बाद इसे दिनभर पिया जा सकता है।
(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ/डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
लेखक: (कीर्ति)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
Haribhoomi