West Bengal: दंगाइयों से होगी नुकसान की भरपाई, बंगाल में सीएम सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन; अभिषेक बनर्जी के संपत्तियों की भी होगी जांच
West Bengal: पश्चिम बंगाल की सत्ता संभालने के बाद मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के खिलाफ आक्रामक रुख अपना लिया है. भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्होंने कई बड़े फैसलों और योजनाओं का ऐलान किया. मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि राज्य में अब कानून व्यवस्था और लोकतांत्रिक अधिकारों को प्राथमिकता दी जाएगी. सुवेंदु अधिकारी द्वारा फाल्टा में दोबारा मतदान, राजनीतिक हिंसा की जांच, दंगाइयों से वसूली और अभिषेक बनर्जी की कंपनी की जांच जैसे बड़े ऐलान किए गए.
बच्चों को पसंद है कसाटा, घर पर बेहद आसान तरीके से बनाएं ये कलरफुल आइसक्रीम
How to make CASSATA ice cream: गर्मियों में हर कोई आइसक्रीम खाना पसंद करता है. ठंडी-ठंडी आइसक्रीम बच्चों से लेकर बड़ों तक को भाती है. कई तरह के फ्लेवर, डिजाइन, रंगों में बनी आइसक्रीम को देखकर ही मुंह में पानी आ जाता है. आपने आइसक्रीम वाले भइया से कई बार सुंदर सा रंग बिरंगा कसाटा (Cassata) आइसक्रीम भी खाया होगा. ये देखने में जितना खूबसूरत लगता है, उतना ही टेस्टी भी. यह एक लोकप्रिय आइसक्रीम डेजर्ट है, जिसमें कई फ्लेवर और रंगों की आइसक्रीम की परतें होती हैं. इसमें स्ट्रॉबेरी, पिस्ता, वनीला जैसे फ्लेवर मिलते हैं.इसके बीच में ड्राई फ्रूट्स, स्पंजी केक, ऊपर से नट्स, टूटी-फ्रूटी लगा होता है. यदि आपको भी कसाटा बहुत पसंद है तो आप इसे घर पर भी बना सकते हैं. मास्टर शेफ रणवीर बरार ने अपने यूट्यूब चैनल Chef Ranveer Brar पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे बहुत ही आसानी से कसाटा बनाने का तरीका बता रहे हैं. आप इस वीडियो को देखकर अपने बच्चों और खुद के लिए बनाएं ये टेस्टी कसाटा.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18



















