वो तारीख जब पहली बार आया पाकिस्तान का ख्याल, लेकिन जिन्ना ने इसे 'नामुमकिन ख्वाब' क्यों बताया?
पाकिस्तान शब्द का पहली बार इस्तेमाल चौधरी रहमत अली ने किया था.
Indian Railways Vande Bharat Plan: ₹2,700 करोड़ की लागत से पटरी पर उतरेंगी 27 नई वंदे भारत, जानिए रेलवे का 'महा-प्लान'
भारतीय रेलवे हाई-स्पीड और आधुनिक रेल नेटवर्क के विस्तार पर तेजी से काम कर रहा है। चालू वित्तीय वर्ष में ₹2,700 करोड़ से अधिक की लागत से 27 नए सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन सेट का निर्माण किया जा रहा है।
वर्तमान में देश भर के अलग-अलग रूटों पर 100 से अधिक वंदे भारत ट्रेनें सफलतापूर्वक चल रही हैं, लेकिन यह वित्त वर्ष वंदे भारत के उत्पादन के लिहाज से अब तक का सबसे बड़ा साल साबित होने जा रहा है।
देश की 3 प्रमुख कोच फैक्ट्रियों में निर्माण जारी, स्लीपर और चेयरकार का मिलेगा विकल्पइस मेगा प्रोजेक्ट के तहत नई ट्रेनों का निर्माण देश की तीन प्रमुख कोच फैक्ट्रियों में युद्ध स्तर पर चल रहा है। इनमें चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF), रायबरेली की मॉडर्न कोच फैक्ट्री और कपूरथला की रेल कोच फैक्ट्री शामिल हैं।
सूत्रों के अनुसार, इस वित्त वर्ष में तैयार होने वाले 27 ट्रेन सेटों में यात्रियों की सुविधा के लिए चेयरकार और स्लीपर दोनों विकल्प उपलब्ध होंगे। मांग के आधार पर आने वाले समय में इन ट्रेन सेटों की संख्या को और बढ़ाया जा सकता है।
1,000 वंदे भारत ट्रेनों का 'महा-प्लान', ₹35,000 करोड़ का बजट स्वीकृत
भारतीय रेलवे ने केवल अल्पकालिक जरूरतें पूरी करने के बजाय लंबी अवधि का रणनीतिक विजन तैयार किया है। रेलवे का लक्ष्य देश भर में कुल 1,000 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चलाने का है। इस विशाल योजना के लिए ₹35,000 करोड़ का भारी-भरकम बजट स्वीकृत किया जा चुका है।
इस महा-प्लान के तहत 8, 16 और 24 कोच वाले अलग-अलग ट्रेन सेट तैयार किए जाएंगे, जिन्हें जल्द ही देश के विभिन्न व्यस्त और रणनीतिक रेल रूटों पर चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा।
280 किमी/घंटे की रफ्तार वाली 'स्वदेशी बुलेट ट्रेन' पर तेजी से काम
वंदे भारत की सफलता के बाद रेलवे अब तकनीकी आत्मनिर्भरता की अगली सीढ़ी पर कदम रख रहा है। आईसीएफ (ICF) चेन्नई और बीईएमएल (BEML) मिलकर पूरी तरह स्वदेशी 280 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हाई-स्पीड ट्रेन का निर्माण कर रहे हैं।
शुरुआती योजना के मुताबिक, इस स्वदेशी हाई-स्पीड ट्रेन को देश में निर्माणाधीन बुलेट ट्रेन ट्रैक पर चलाया जा सकता है। इस कदम से भारत रेल विनिर्माण के क्षेत्र में पूरी तरह आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर होगा।
LHB कोच से क्यों महंगी है वंदे भारत? एक ट्रेन सेट की लागत ₹100 करोड़ से अधिक
तकनीकी रूप से बेहद आधुनिक होने के कारण वंदे भारत की निर्माण लागत सामान्य शताब्दी या राजधानी ट्रेनों से अधिक है। सामान्य एलएचबी (LHB) ट्रेन सेट की निर्माण लागत लगभग ₹80 करोड़ आती है, जबकि आधुनिक तकनीक, विशेष बोगियों और सेल्फ-प्रोपेल्ड इंजन सिस्टम से लैस वंदे भारत के एक ट्रेन सेट की लागत ₹100 करोड़ से अधिक बैठती है।
इसी गणित के आधार पर 27 नई वंदे भारत ट्रेनों का कुल बजट करीब ₹2,700 करोड़ तय किया गया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
NDTV
Haribhoomi










