Responsive Scrollable Menu

Mumbai के विले पार्ले की शांता भवन इमारत में लगी आग, 4 लोगों को सुरक्षित निकाला

मुंबई के विले पार्ले (पश्चिम) इलाके में मंगलवार रात 12 मंजिला एक आवासीय इमारत की 11वीं मंजिल पर आग लग गई। इस घटना में दो महिलाओं और एक बच्चे समेत चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। नगर निकाय अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, पश्चिमी उपनगर स्थित शांता भवन इमारत में रात करीब 10 बजे लगी इस आग में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि मुंबई अग्निशमन विभाग ने रात 10.08 बजे इसे लेवल 1 (मामूली) आग घोषित किया और रात 10.16 बजे इसे बढ़ाकर लेवल 2 (मध्यम) की श्रेणी में कर दिया। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है।

अग्निशमन दल ने इमारत की प्रभावित 11वीं मंजिल से चार लोगों - दो महिलाएं, एक पुरुष और एक बच्चा को बचाकर चिकित्सीय जांच के लिए एम्बुलेंस से नानावटी अस्पताल पहुंचाया। मौके पर दमकल विभाग, पुलिस, विद्युत वितरण कंपनी, 108 एम्बुलेंस सेवा और बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के कर्मचारी पहुंचे और आग पर काबू पा लिया गया।

Continue reading on the app

Mohan Yadav ने Rahul Gandhi पर बोला हमला, संसद की कार्यवाही बाधित करने का लगाया आरोप

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने मंगलवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर संसद की कार्यवाही ‘बाधित’ करने, जंतर-मंतर के प्रदर्शन का राजनीतिकरण करने और झारखंड में छात्रों के आंदोलन की ‘अनदेखी’ करने का आरोप लगाया। मोहन यादव ने यहां पत्रकारों से कहा कि पिछले 15 दिनों से राहुल गांधी और विपक्ष संसद की कार्यवाही बाधित कर देश और समाज को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जब हम नीट की बात करते हैं तो वे जंतर-मंतर पर गोली चलने की बात करते हैं।

जबकि वहां कोई गोली चली ही नहीं।’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘राहुल गांधी एक ओर छात्रों की बात करते हैं, लेकिन झारखंड के मुद्दों से बचते हैं। मुझे लगता है कि राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए।’’ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि यदि राहुल गांधी वास्तव में राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा चाहते हैं, तो उन्हें संसद चलने देनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि गृह मंत्री अमित शाह हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार थे, लेकिन राहुल गांधी सदन की कार्यवाही नहीं चलने दे रहे।

Continue reading on the app

  Sports

40 पारी... 148 छक्के, वैभव सूर्यवंशी अफगानिस्तान के खिलाफ बना सकते हैं महारिकॉर्ड, सिर्फ 2 सिक्स की जरूरत

Vaibhav sooryavanshi can breaks most sixes records: एशियन गेम्स से पहले भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का ऐलान हो गया है. दिल्ली में 13 से 17 सितंबर तक होने वाले 3 मुकाबलों में सबकी नजरें 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर होंगी. वैभव के नाम 40 पारियों में 148 छक्के हैं. अगर वह अफगानिस्तान के खिलाफ 2 छक्के और लगा देते हैं, तो क्रिस गेल, एविन लुईस और मोहम्मद वसीम को पछाड़कर टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 150 छक्के जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे. Wed, 12 Aug 2026 18:27:03 +0530

  Videos
See all

क्या झारखंड के बच्चे भारत के बच्चे नहीं हैं?- संजय सेठ (केंद्रीय मंत्री) | #JSSCProtest #JPSCProtest #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T13:14:16+00:00

सीएम के सामने फूट फूट कर रोई खिलाड़ी #shorts #cmdhami #uttarakhand #ytshorts #aajtakdigital #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T13:12:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers