Bihar में Samrat Choudhary ने दिए निर्देश, 30 दिन में होगा नागरिकों की शिकायतों का समाधान
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक की शिकायत का पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने मुख्यमंत्री सचिवालय में ‘राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम’ में लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए। चौधरी ने कहा कि सहयोग शिविरों के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों की समस्याओं का समाधान हुआ है और जिन आवेदकों को अब भी अपने आवेदन के निर्णय पर आपत्ति है, उनके लिए राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम की व्यवस्था की गई है।
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में कुल 181 आवेदक उपस्थित हुए और उनके मामलों का निष्पादन किया गया। चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि संबंधित विभाग शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें, ताकि आम लोगों को त्वरित राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि आवेदन के निष्पादन में सहयोग नहीं करने या कार्य में शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया कि सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के बाद उस पर दोबारा अतिक्रमण न हो। उन्होंने वृद्धावस्था पेंशन और राशन कार्ड के पात्र आवेदकों को शीघ्र लाभ दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति तकनीकी कारणों से सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बरसात के बाद नयी सड़कों के निर्माण का कार्य पूरा करने की दिशा में तेजी से काम किया जाए। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को आम नागरिकों के साथ सम्मानजनक और संवेदनशील व्यवहार करने तथा उनकी शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा उद्देश्य है कि सहयोग शिविर के माध्यम से लोगों की समस्याओं का 30 दिन के अंदर समाधान हो।
Bihar के तीन जिलों में Lightning से 9 लोगों की जान गई, सरकार देगी 4-4 लाख
बिहार के तीन जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। एक आधिकारिक बयान में मंगलवार को यह जानकारी दी गयी। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) द्वारा जारी बयान के अनुसार, ये सभी मौतें पिछले 24 घंटों के दौरान हुईं।
बयान के अनुसार सबसे अधिक पांच मौतें बांका जिले में, तीन लखीसराय में और एक पटना जिले में हुई। राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। इसके अनुसार बांका जिले में आकाशीय बिजली गिरने से जान गंवाने वाले पांच लोगों में एक ही परिवार की तीन महिलाएं शामिल हैं।
बौंसी थाना क्षेत्र के पोरई गांव में कुश्मी देवी (45), रिंकू देवी (35) और रेनू देवी (38) घर के बाहर थीं, तभी उन पर आकाशीय बिजली गिर गई और उनकी मौत हो गई। बयान के अनुसार बौसी प्रखंड के सिराई गांव निवासी सुरेश यादव खेत की ओर जाते समय तालाब के पास आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं, इसी प्रखंड के काजी कैरी गांव की सुफियाना खातून (50) धान रोपाई कर रहे मजदूरों को नाश्ता देकर लौट रही थीं, तभी उन पर बिजली गिर गई और उनकी भी मौत हो गई।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोगों से खराब मौसम के दौरान विशेष सावधानी बरतने, यथासंभव घर के भीतर रहने और आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान आकाशीय बिजली से बचाव के लिए सतर्कता बेहद जरूरी है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi










