आशीष यादव ने U20 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सिल्वर जीता:नीरज चोपड़ा के बाद पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय, 74.09 मीटर थ्रो किया
आशीष यादव ने यूजीन में चल रही अंडर-20 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के तीसरे दिन मेंस जेवलिन थ्रो इवेंट में सिल्वर मेडल जीता। भारत के युवा एथलीटआशीष ने तीसरे राउंड में 74.09 मीटर का थ्रो किया, जिससे उन्हें सिल्वर मिला। इसी फाइनल में शामिल दूसरे भारतीय टी. धरनिधरन 72.35 मीटर के थ्रो के साथ छठे स्थान पर रहे। नीरज ने 2016 में गोल्ड जीता था 19 साल के आशीष इस इवेंट में मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा के बाद दूसरे भारतीय बन गए हैं। दो बार के ओलिंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने 2016 में पोलैंड में हुई चैंपियनशिप में गोल्ड जीता था। नीरज ने उसी स्पर्धा में 86.48 मीटर का थ्रो किया था, जो अब भी वर्ल्ड जूनियर रिकॉर्ड है। साउथ अफ्रीका के जान-हेन्ड्रिक हेमन्स को गोल्ड गोल्ड मेडल साउथ अफ्रीका के जान-हेन्ड्रिक हेमन्स ने जीता। उन्होंने अपने छठे और आखिरी अटेम्प्ट में 80.50 मीटर भाला फेंका। हेमन्स का यह थ्रो इस सीजन का U20 वर्ल्ड लीड प्रदर्शन रहा। पूजा हाई जंप के फाइनल में भारत की पूजा ने चैंपियनशिप में विमेंस हाई जंप के फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने क्वालिफिकेशन में 1.79 मीटर की ऊंचाई पहले ही प्रयास में पार की। अब पूजा 10 अगस्त को भारतीय समानुसार रात 1 बजे होने वाले फाइनल में मेडल के लिए चुनौती पेश करेंगी। ------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… 5 हजार इंटरनेशनल मैचों वाला पहला फॉर्मेट बना वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार किसी फॉर्मेट में 5 हजार मैच पूरे हो गए हैं। यह उपलब्धि हासिल हुई वनडे को। जिस स्कॉटलैंड में अभी कॉमनवेल्थ गेम्स हुए हैं वहीं 5000वां वनडे मैच भी खेला गया। शुक्रवार को स्कॉटलैंड और कनाडा के बीच हुए इस मुकाबले को स्कॉटलैंड ने 9 रन से जीत लिया। पूरी खबर…
स्कॉटलैंड ने जीता 5000वां वनडे:कनाडा को 9 रन से हराया; फेनली मैकार्थी ने शतक लगाया
स्कॉटलैंड ने वनडे क्रिकेट के 5000वें मैच में कनाडा को 9 रन से हरा दिया। डंडी (स्कॉटलैंड) में खेले गए ICC मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-2 के इस ऐतिहासिक मुकाबले में फिनले मैकक्रीथ ने शतक लगाया और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। टॉस हारकर बैटिंग कर रही स्कॉटिश टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 281 रन बनाए। जवाब में कनाडा 49.2 ओवर में 272 रन पर ऑलआउट हो गया। ब्रैंडन मैकमुलेन ने 3 और ओलिवर डेविडसन ने 2 विकेट लिए। स्कॉटलैंड की खराब शुरुआत, मुंसे जीरो पर आउट स्कॉटलैंड की शुरुआत खराब रही और जॉर्ज मुन्से खाता खोले बिना आउट हो गए। इसके बाद मैकक्रीथ और ब्रैंडन मैकमुलेन ने पारी संभाली। मैकक्रीथ ने 140 गेंदों पर 112 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। रिची बेरिंगटन ने 29 और माइकल जोंस ने 36 रन बनाए। अंत में सफयान शरीफ ने 8 गेंदों पर नाबाद 22 और ऑलिवर डेविडसन ने 4 गेंदों पर नाबाद 11 रन बनाकर स्कॉटलैंड का स्कोर 281 रन तक पहुंचाया। कनाडा के लिए जाहिद शिरजाद ने 3 और कलीम सना ने 2 विकेट लिए। युवराज समरा ने कनाडा को तेज शुरुआत दिलाई 282 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए युवराज समरा ने 65 गेंदों पर 78 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 4 छक्के शामिल थे। लेकिन उनके आउट होने के बाद कनाडा की पारी लड़खड़ा गई। हार्श ठाकर ने 52 गेंदों पर 23 रन बनाए, जबकि निकोलस किर्टन 16 और श्रीयस मुवा 22 रन बना सके। इसके बाद कप्तान साद बिन जफर ने नाबाद 40 और अंश पटेल ने 32 गेंदों पर 41 रन बनाकर कनाडा को जीत के करीब पहुंचाया। एहसान के ओवर में पलटा मैच कनाडा जीत की ओर बढ़ता दिख रहा था, लेकिन 49वें ओवर की पहली बॉल पर अंश पटेल 41 रन के स्कोर पर रनआउट हो गए। इसी ओवर में जैनुल्लाह इहसान ने कलीम सना (एक रन) को बोल्ड कर दिया। फिर 50वें ओवर में सफयान शरीफ ने जाहिद शिरजाद को मुंसे के हाथों कैच कराकर कनाडा को ऑलआउट कर दिया। इससे पहले ब्रैंडन मैकमुलेन और ऑलिवर डेविडसन ने कनाडा के मध्यक्रम पर दबाव बनाया। ----------------------------------------------- क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… साउथ अफ्रीका-जिम्बाब्वे वर्ल्डकप की तैयारी में नामीबिया दौरे पर जाएंगे; तीनों देशों के बीच टी-20 ट्राई सीरीज 2027 क्रिकेट वर्ल्ड कप की तैयारियों के तहत साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया अगले महीने नामीबिया में व्हाइट-बॉल सीरीज खेलेंगे। पढ़ें पूरी खबर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 









