कोलंबिया में भूकंप से मरने वालों की संख्या 180 से ज़्यादा हुई, बचावकार्य अभी भी जारी
सोमवार को सुबह 07:34 बजे 7.4 तीव्रता का भूकंप आया. इसके झटके पश्चिमी कोलंबिया में सैकड़ों मील के दायरे में महसूस किए गए और मंगलवार को भी इसके बाद के झटके महसूस किए जा रहे थे.
Amgen Hyderabad की जीनोम वैली में नया रिसर्च केंद्र बनाएगी, 2027 में होगा शुरू
वैश्विक जैव प्रौद्योगिकी कंपनी एमजेन हैदराबाद स्थित जीनोम वैली में अत्याधुनिक विज्ञान एवं नवाचार केंद्र स्थापित करेगी। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, एमजेन इंडिया ने मंगलवार को तेलंगाना सरकार के साथ इस संबंध में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस मौके पर राज्य के सूचना प्रौद्योगिकी एवं उद्योग मंत्री डी. श्रीधर बाबू मौजूद थे।
श्रीधर बाबू ने कहा कि जीनोम वैली में प्रस्तावित विज्ञान एवं नवाचार केंद्र से उच्च कौशल वाले पेशेवरों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे और हैदराबाद को उन्नत जीवन विज्ञान अनुसंधान के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में और गति मिलेगी। उद्योग मंत्री ने कहा कि एमजेन ने हाल ही में हैदराबाद में एक बड़ा वैश्विक क्षमता केंद्र (जीसीसी) स्थापित किया है, जिसमें करीब 3,000 कर्मचारी कार्यरत हैं। यह शहर की प्रतिभा, बुनियादी ढांचे और जीवन विज्ञान परिवेश में कंपनी के बढ़ते भरोसे को बताता है।
श्रीधर बाबू ने कहा कि तेलंगाना मजबूत अनुसंधान क्षमता, कुशल कार्यबल, विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे और जीनोम वैली में विकसित परिवेश के कारण वैश्विक जीवन विज्ञान कंपनियों के लिए पसंदीदा गंतव्य के रूप में उभर रहा है। एमजेन ने एक अलग बयान में कहा कि नया विज्ञान एवं नवाचार केंद्र उसके वैश्विक अनुसंधान एवं विकास नेटवर्क का हिस्सा होगा। कंपनी के इस नेटवर्क में सात अनुसंधान प्रयोगशालाएं शामिल हैं।
नए केंद्र से कंपनी की वैज्ञानिक और अनुसंधान क्षमताओं का और विस्तार होगा। कंपनी के अनुसार, इस केंद्र के 2027 तक शुरू होने की उम्मीद है। एमजेन के प्रबंध निदेशक और कार्यकारी उपाध्यक्ष (अनुसंधान एवं विकास, कृत्रिम मेधा और डेटा विभाग) जे ब्रैडनर ने कहा, ‘‘जीनोम वैली में नया केंद्र हमारी वैश्विक अनुसंधान क्षमताओं में प्रयोगात्मक विज्ञान को डेटा और तकनीक के साथ जोड़ने के तरीके को विस्तार देगा।
यह अमेरिका में हमारी मजबूत अनुसंधान एवं विकास व्यवस्था को भी पूरक बनाएगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
BBC News
prabhasakshi








.jpg)