Responsive Scrollable Menu

सूर्य ग्रहण में गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर क्यों नहीं निकलने देते? जानिए क्या है सच

Effects of Solar Eclipse on Pregnant Women: सूर्य ग्रहण में गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर न निकलने की सलाह क्यों दी जाती है? जानिए इस पुरानी मान्यता की सच्चाई और क्या कहता है विज्ञान।

Continue reading on the app

CAG report ने Jharkhand में PMAY-G और मनरेगा में पाईं बड़ी वित्तीय गड़बड़ियां

नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) ने झारखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी), जल जीवन मिशन (जेजेएम) और मनरेगा के क्रियान्वयन के प्रदर्शन ऑडिट में बड़ी अनियमितताएं पाई हैं। मंगलवार को झारखंड विधानसभा में पेश कैग रिपोर्ट के मुताबिक, पीएमएवाई-जी योजना के तहत पात्र परिवारों की पहचान और लक्ष्य तय करने में खामियों के कारण 6.32 लाख से अधिक पात्र परिवार योजना के लाभ से वंचित रह गए। रिपोर्ट कहती है कि नवंबर, 2022 तक राज्य में 22.34 लाख पात्र परिवारों की पहचान की गई थी।

लेकिन प्राथमिकता सूची में खामियों, राज्य द्वारा निर्धारित लक्ष्यों का इस्तेमाल नहीं कर पाने और आवास लाभार्थियों की सूची को अंतिम रूप देने में दो साल की देरी के कारण केंद्र ने केवल 16.02 लाख घरों का ही लक्ष्य आवंटित किया। झारखंड में 2016 से 2024 के बीच 15,92,124 घरों को मंजूरी दी गई और जनवरी, 2025 तक 15,62,249 घरों का निर्माण पूरा हो चुका था। कैग रिपोर्ट में इस योजना के वित्तीय प्रबंधन को भी अपर्याप्त बताया गया है।

राज्य में उपलब्ध 20,199.98 करोड़ रुपये की कुल धनराशि के मुकाबले 14,113 करोड़ रुपये खर्च किए गए। वर्ष 2019 से 2024 के बीच धनराशि के इस्तेमाल का स्तर 55 से 83 प्रतिशत के बीच रहा। जल जीवन मिशन पर केंद्रित कैग रिपोर्ट के अनुसार, राज्य सरकार ने 24,360 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से 98,067 योजनाओं को मंजूरी दी थी।

इनमें से 97,535 योजनाएं 24,665.29 करोड़ रुपये की सहमत लागत पर क्रियान्वयन के लिए ली गईं, लेकिन दिसंबर, 2024 तक केवल 27,249 योजनाएं पूरी हो सकीं। मार्च, 2025 तक राज्य के 62,53,471 ग्रामीण परिवारों में से 34,31,115 (55 प्रतिशत) को कार्यशील घरेलू नल कनेक्शन मिले थे। यह राष्ट्रीय स्तर के 80 प्रतिशत कवरेज से कम था।

मनरेगा पर तैयार रिपोर्ट कहती है कि विभाग के प्रमाणित वित्तीय खातों और नरेगासॉफ्ट पोर्टल के आंकड़ों में अंतर पाया गया। वित्त वर्ष 2019-20 से 2023-24 के बीच अकुशल श्रमिकों की 321.84 करोड़ रुपये की मजदूरी बकाया थी। समीक्षाधीन अवधि के दौरान काम के लिए प्रस्तावित 1,02,68,484 कार्यों में से मार्च, 2024 तक केवल 27,96,044 (27 प्रतिशत) पूरे हुए थे, जबकि 50,21,492 (49 प्रतिशत) कार्य अधूरे थे।

इन कार्यों पर 2,633 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे।

Continue reading on the app

  Sports

बांग्लादेश को बीसीसीआई ने दिया 11000 वोल्ट का झटका, नहीं होगा क्रिकेट मैच, गिड़गिड़ा कर रह गया बोर्ड

भारत और बांग्लादेश के बीच अगले महीने होने वाली संभावित लिमिटेड ओवरों की सीरीज अधर में चला गया है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की तरफ से पूरी कोशिश की गई थी टीम इंडिया के साथ क्रिकेट मैच से फिर से बहाल हो, लेकिन अफगानिस्तान के साथ टीम का पहले से प्रस्तावित सीरीज के कारण बांग्लादेश को झटका लगा है. Wed, 12 Aug 2026 12:14:49 +0530

  Videos
See all

बरेली जंक्शन पर जिहादी भीड़ के उन्मादी नारे - हिन्दुस्तान का राजा,मेरा ख्वाजा | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T07:46:01+00:00

Amit Shah: अमित शाह ने विपक्ष को सुनाया, राहुल गांधी ने किया पलटवार | Students Protest | Sansad | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T07:45:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers