Responsive Scrollable Menu

चुप रहने वाले लोगों में होती हैं 5 कमाल की खूबियां, जो भीड़ में उन्हें बनाती हैं सबसे अलग! न समझें कमजोर

Why quiet people are successful : साइकोलॉजी के अनुसार चुप रहने वाले लोगों को कमजोर समझने की भूल न करें. जानें कम बोलने और शांत रहने वाले लोगों की वो 5 कमाल की खूबियां जो उन्हें भीड़ में भी सबसे अलग और खास बनाती हैं.

Continue reading on the app

घर में लगाएं ये 5 पौधे, मच्छर भागेंगे कोसों दूर! कॉइल-अगरबत्ती की नहीं पड़ेगी जरूरत, जानिए सही तरीका

गर्मी शुरू होते ही मच्छरों का आतंक भी बढ़ने लगता है. ऐसे में लोग कॉइल, अगरबत्ती और केमिकल वाले रिपेलेंट्स का इस्तेमाल करते हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं. लेकिन तुलसी, पुदीना, सिट्रोनेला, लेमन ग्रास और लैवेंडर जैसे कुछ खास पौधे नेचुरल तरीके से मच्छरों को घर से दूर रखने में मदद कर सकते हैं.

Continue reading on the app

  Sports

ICC का क्रिकेट कनाडा के खिलाफ एक्शन: 6 महीने के लिए फंडिंग पर लगाई रोक, मैच फिक्सिंग के आरोप भी लगे थे

क्रिकेट कनाडा इस समय बड़े संकट में फंस गया। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने गवर्नेंस यानी प्रशासनिक गड़बड़ियों और नियमों के पालन को लेकर गंभीर चिंता जताते हुए अगले 6 महीने के लिए क्रिकेट कनाडा की फंडिंग रोक दी। आईसीसी के इस फैसले से कनाडाई क्रिकेट बोर्ड को बड़ा आर्थिक झटका लगा, क्योंकि उसकी आय का बड़ा हिस्सा आईसीसी से मिलने वाले फंड पर निर्भर करता।

ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक आईसीसी ने इस हफ्ते क्रिकेट कनाडा को अपने फैसले की जानकारी दे दी। हालांकि राहत की बात यह है कि इस फैसले का असर फिलहाल राष्ट्रीय टीम के मैचों, हाई परफॉर्मेंस प्रोग्राम और क्रिकेट गतिविधियों पर नहीं पड़ेगा।

क्रिकेट कनाडा की 2024 की वित्तीय रिपोर्ट के अनुसार बोर्ड की कुल आय का करीब 63 प्रतिशत हिस्सा आईसीसी से आता है। पिछले साल क्रिकेट कनाडा को कुल 5.7 मिलियन कनाडाई डॉलर की आय हुई थी, जिसमें से 3.6 मिलियन डॉलर आईसीसी फंडिंग के जरिए मिले थे। ऐसे में फंडिंग रुकना बोर्ड के लिए बड़ा झटका माना जा रहा।

हालांकि आईसीसी ने अभी तक खुलकर यह नहीं बताया कि गवर्नेंस में आखिर कौन-कौन सी कमियां पाई गई हैं, लेकिन कनाडा के खोजी कार्यक्रम फिफ्थ एस्टेट ने हाल ही में कुछ गंभीर आरोप लगाए थे। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि क्रिकेट कनाडा में वित्तीय निगरानी और प्रशासनिक नियमों का उल्लंघन हुआ।

पिछले एक साल में क्रिकेट कनाडा लगातार विवादों में रहा है। हाल ही में हुए आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के दौरान कनाडा और न्यूजीलैंड के मैच की जांच आईसीसी की एंटी करप्शन यूनिट कर रही। इसके अलावा पूर्व कोच खुर्रम चोहान का एक कथित ऑडियो भी सामने आया था, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि बोर्ड के कुछ पूर्व अधिकारियों ने टीम चयन में दबाव बनाया था। ऑडियो में मैच फिक्सिंग से जुड़े आरोपों का भी जिक्र बताया गया।

वहीं पूर्व सीईओ सलमान खान की नियुक्ति और फिर हटाए जाने को लेकर भी विवाद हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी नियुक्ति के समय पुराने आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाई गई थी। बाद में कैलगरी पुलिस ने उन पर धोखाधड़ी और चोरी के आरोप लगाए, हालांकि सलमान खान ने इन आरोपों से इनकार किया है।

हाल ही में क्रिकेट कनाडा की एजीएम में नए नौ सदस्यीय बोर्ड का चुनाव हुआ और अरविंदर खोसा को नया अध्यक्ष चुना गया। बोर्ड ने इसे गवर्नेंस ट्रांसफॉर्मेशन की दिशा में बड़ा कदम बताया, लेकिन ICC का फैसला साफ संकेत देता है कि अभी भी कई सवाल बाकी हैं।

Sat, 16 May 2026 13:31:44 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update Live: ईरान-अमेरिका युद्ध के ताजा हालात | Netanyahu |Trump |World War |Hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-16T08:31:29+00:00

NEET Exam leak Mastermind Arrest: आरोपी मनीषा वाघमारे के घर पहुंची CBI टीम | Breaking News | NEET UG #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-16T08:27:07+00:00

BRICS Summit 2026: ब्रिक्स में ईरान ने पाक को दिखाई औकात! | Iran America War Update | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-16T08:30:16+00:00

LIVE : PM Modi का Netherland के The Hague में प्रवासी भारतीयों को किया संबोधित #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-16T08:21:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers