MP में 72 घंटे से बारिश जारी:भोपाल में तीसरे दिन भी स्कूल बंद; मेघालय में फुटबॉल खेलते समय बिजली गिरने से 2 की मौत
मध्यप्रदेश के कई जिलों में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन भी भारी बारिश जारी रही। भोपाल में तेज बारिश के चलते बुधवार को भी सभी स्कूल बंद रहेंगे। देश के मध्य हिस्से में इस समय एक लो-प्रेशर एरिया और मानसून ट्रफ सक्रिय है। मेघालय में फुटबॉल खेलते समय बिजली गिरने से मंगलवार को 2 लोगों की मौत हो गई। घटना वेस्ट खासी हिल्स जिले के मावस्नापविर गांव की है। हादसे में 8 लोग घायल हो गए। उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश और आसपास बना लो-प्रेशर एरिया बारिश करा रहा है। इसके असर से मध्य प्रदेश, राजस्थान के कुछ हिस्सों और आसपास के इलाकों में भारी बारिश की गतिविधियां बनी हुई हैं। IMD ने 11-12 अगस्त को पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। बिजली गिरने से मंगलवार को बिहार के बांका में 3 महिलाओं समेत 5 लोगों की जान चली गई, जबकि 2 बच्चे समेत 8 झुलस गए। वहीं, नवादा में बिजली गिरने से 3 मजदूरों की मौत हो गई। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें
तेलंगाना में ऑटो-ट्रक की टक्कर, 6 लोगों की मौत:6 घायल अस्पताल भेजे गए; संगारेड्डी के सत्वार में हुआ हादसा
तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में मंगलवार रात ऑटो-रिक्शा और ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। हादसे में छह लोग घायल हुए हैं। हादसा जहीराबाद पुलिस स्टेशन की सीमा में आने वाले सत्वार गांव में हुआ। घायलों को बिदर अस्पताल भेजा गया है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने हादसे में हुई मौतों पर दुख जताया। हादसे से जुड़ी तस्वीरें… ऑटो ड्राइवर और 5 लोगों की मौत, 4 महिलाएं एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “हादसे में ऑटो ड्राइवर और 4 महिलाओं की मौत हुई है। 6 अन्य लोग घायल हुए हैं।” ऑटोरिक्शा में कर्नाटक के बीदर की 11 महिलाएं सवार थीं, जो कृषि मजदूर थीं। घायलों को जहीराबाद और संगारेड्डी के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। तेलंगाना में कार डिवाइडर से टकराई, 4 छात्रों की मौत तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले के चेवेल्ला इलाके में 8 जनवरी 2026 को एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई थी। इस हादसे में ICFAI बिजनस स्कूल के चार छात्रों की मौत हो गई थी। पूरी खबर पढ़ें… ----------- ये खबर भी पढ़ें... फरीदकोट में कार की टक्कर से मां-बेटी की मौत:गुब्बारे बेचने गांव जाने के लिए बस से उतरीं, पीछे से आई गाड़ी ने कुचला फरीदकोट में कार ड्राइवर ने मां और नाबालिग बेटी को कुचल दिया। दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां मां को डॉक्टरों ने पहले ही मृतक घोषित कर दिया, जबकि बेटी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पूरी खबर पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others












