Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Panchang 12 August 2026: आज है हरियाली अमावस्या, पढ़ें आज के पंचांग में राहुकाल और शुभ-अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 12 August 2026: आज यानी 12 अगस्त 2026 को बुधवार के दिन हरियाली अमावस्या का व्रत रखा जा रहा है. इस अमावस्या पर स्नान-दान और तर्पण करने के साथ-साथ वृक्षारोपण के लिए भी पवित्र दिन माना जाता है. यह दिन अत्यंत खास माना जाता है. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, हरियाली अमावस्या का दिन धार्मिक और आध्यात्मिक दोनों ही दृष्टिकोण से खास रहता है. यह साल की प्रमुख अमावस्या होती है. आज चंद्रोदय नहीं होगा. बुधवार को अमावस्या तिथि रात 11 बजकर 6 मिनट तक रहेगी. ऐसे में आज आपको शुभ मुहूर्त और राहुकाल के बारे में जानना चाहिए. पढ़ें आज का पंचांग 12 अगस्त 2026.

पढ़ें आज का पंचांग 12 अगस्त 2026

आज की तिथि, वार, नक्षत्र, करण और योग

  • तारीख-12 अगस्त  2026
  • दिन- बुधवार
  • तिथि- अमावस्या
  • नक्षत्र- पुष्य
  • सूर्योदय- सुबह 05:48 बजे
  • सूर्यास्त- शाम 07:03 बजे 
  • करण- चतुष्पाद, नाग
  • चंद्रमा- कर्क राशि
  • शुभ मुहूर्त- आज नहीं है 
  • राहुकाल- 12:25 से दोपहर 2:05 तक
  • दिशा शूल- उत्तर
  • दिशा शूल उपाय- घर से मूंग दाल खाकर निकलें

ये भी पढ़ें- Surya Grahan 2026: 12 अगस्त को लगेगा सूर्य ग्रहण, इन 3 राशियों का शुरू होगा मुश्किल दौर, जानें क्या करें क्या नहीं

आज का महामंत्र

वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ।
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥

चंद्र गोचर

चंद्रमा का गोचर कर्क राशि में होगा.

संवत

विक्रम संवत- 2083, रौद्र

शक संवत- 1948, पराभव

चंद्रमास

सूर्योदय आज सुबह 5 बजकर 48 पर हुआ है
सूर्यास्त आज शाम 07 बजकर 03 मिनट पर होगा
चंद्रोदय आज चन्द्रोदय नहीं होगा
चंद्र अस्त 12 अगस्त को शाम 06:32 मिनट पर होगा

आज का शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:23 मिनट से सुबह 05:07 मिनट तक
अमृत काल सुबह 04:38 मिनट से (13 अगस्त) को सुबह 06:06 मिनट तक
अभिजित मुहूर्त कोई नहीं

आज का अशुभ समय

राहुकाल दोपहर 12 बजकर 25 मिनट से दोपहर 02 बजकर 05 मिनट तक
यम गण्डक सुबह 07:28 से सुबह 09:05 मिनट तक रहेगा
गुलिक काल सुबह 10:42 से दोपहर 12:19 मिनट तक रहेगा
आज का दुर्मुहूर्त दोपहर 11:53 मिनट से दोपहर 12:44 मिनट तक

व्रत- हरियाली अमावस्या

आपका दिन मंगलमय हो.

ये भी पढ़ें- Sawan 2026: कालसर्प दोष से छुटकारा पाने के लिए क्यों जाते हैं श्रद्धालु त्र्यंबकेश्वर मंदिर? जानें पौराणिक कथा

Continue reading on the app

धुरंधर एक्टर राकेश बेदी संभालेंगे आरसीएल की कप्तानी:भूख के खिलाफ क्रिकेट से बदलाव की पहल, अब हर रन भरेगा भूखों की थाली

बॉलीवुड की महफिल सजी, सितारे जुटे और चर्चा क्रिकेट की हुई, लेकिन इस बार मामला सिर्फ चौके-छक्कों का नहीं है। अभिनेता राकेश बेदी क्रिकेट के मैदान पर कप्तानी करेंगे और उनके हर रन का कनेक्शन जरूरतमंद की थाली से होगा। आरसीएल सीजन-4 में क्रिकेट, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार का मेल देखने को मिलेगा, जहां जीत सिर्फ ट्रॉफी की नहीं, बल्कि किसी की भूख मिटाने की भी होगी। मुंबई में मनोरंजन जगत के सितारों की मौजूदगी में रेस्तरां क्रिकेट लीग यानी आरसीएल सीजन-4 का ऐलान हुआ। आमतौर पर कलाकार फिल्मों, शूटिंग या नए प्रोजेक्ट से जुड़कर सुर्खियों में आते हैं, लेकिन इस बार कहानी अलग है। अभिनेता राकेश बेदी अब कैमरे के सामने अभिनय के साथ क्रिकेट मैदान पर भी कप्तानी करते नजर आएंगे। फिल्म ‘धुरंधर’ से चर्चा में आए बेदी आरसीएल सुपरस्टार्स-11 की कमान संभालेंगे। लेकिन इस लीग की कहानी सिर्फ सितारों, बल्ले और चौकों-छक्कों तक सीमित नहीं है। आरसीएल सीजन-4 को ‘भूख मुक्त भारत’ अभियान से जोड़ा गया है। अक्टूबर में नई दिल्ली में होने वाली प्रतियोगिता का खास संदेश है-‘10 रन = 100 भोजन’। यानी मैदान पर बनाए गए हर 10 रन सिर्फ स्कोरबोर्ड नहीं बढ़ाएंगे, बल्कि 100 जरूरतमंद लोगों तक भोजन पहुंचाने की कोशिश भी करेंगे। इस बार बल्लेबाज के बल्ले से निकला हर रन किसी की थाली तक पहुंचने वाली उम्मीद बनेगा। आरसीएल और ‘भूख मुक्त भारत’ अभियान के संस्थापक अरविंद कुमार ने कहा कि इस पहल की शुरुआत क्रिकेट की लोकप्रियता का इस्तेमाल समाज के लिए करने की सोच के साथ हुई। उनका कहना है कि एक तरफ लाखों लोग पर्याप्त भोजन के लिए संघर्ष कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ बड़ी मात्रा में खाने योग्य भोजन बर्बाद हो जाता है। ऐसे में भोजन कूड़ेदान में जाने के बजाय जरूरतमंद की थाली तक पहुंचना चाहिए। किसानों से लेकर बधिर महिला क्रिकेट टीम तक मैदान में आरसीएल सीजन-4 में समाज के अलग-अलग वर्गों और क्षेत्रों की टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें ट्रांसजेंडर लोगों की टीम, भारतीय महिला बधिर क्रिकेट टीम, किसानों, प्रभावशाली व्यक्तित्वों, रसोइयों, दिल्ली पुलिस और दिल्ली पब्लिक स्कूल इंदिरापुरम की टीमें शामिल हैं। नेपाल से शेफ रत्ना तामांग के नेतृत्व में दोस्तों की टीम भी प्रतियोगिता का हिस्सा बनेगी। पूर्व भारतीय क्रिकेटर अतुल वासन भी इस पहल से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि आरसीएल की सबसे बड़ी खासियत इसका सामाजिक उद्देश्य है। क्रिकेट में आमतौर पर रन, रिकॉर्ड और औसत की चर्चा होती है, लेकिन यहां हर रन जरूरतमंद के लिए भोजन का माध्यम बन सकता है। किसान प्रभावशाली व्यक्तित्व जुगाड़ू कमलेश ने बताया कि भारतीय गांवों के किसान भी इस बार क्रिकेट के मैदान पर उतरेंगे। उनका कहना है कि किसान देश का पेट भरता है और अब वही किसान भूख के खिलाफ इस अभियान का हिस्सा बनकर खेलेंगे। कार्यक्रम में अभिनेता रजा मुराद, सुनील पाल, बिंदू दारा सिंह, शाहबाज खान और अरुण बख्शी समेत फिल्म जगत से जुड़े कई लोग मौजूद रहे। आरसीएल सीजन-4 का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता जीतना नहीं है। आयोजकों के मुताबिक इस बार मैदान पर बनाए जाने वाले रन भूख, भोजन की बर्बादी और सामाजिक जिम्मेदारी के खिलाफ संदेश भी देंगे। इस मुकाबले में असली जीत तब होगी, जब क्रिकेट के जरिए ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंदों की थाली तक भोजन पहुंचेगा।

Continue reading on the app

  Sports

'बबली बदनाम' पर क्रिकेटर श्रेयंका पाटिल का किलर डांस, बोल्ड मूव्स देखकर फैंस बोले- उफ्फ!

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी श्रेयंका पाटिल अपने एक इंस्टाग्राम रील वीडियो को लेकर चर्चा में हैं. श्रेयंका ने अपने इंस्टा हैंडल पर 'बबली बदमाश' सॉन्ग पर जबरदस्त डांस किया है. श्रेयंका के इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. श्रेयंका फिलहाल चोट से उबर रही हैं. उन्हें हाल ही समाप्त हुए टी20 विश्व के दौरान चोट लगी थी. Wed, 12 Aug 2026 13:28:03 +0530

  Videos
See all

Amit Shah Statement : संसद में छात्र आंदोलन और परीक्षाओं पर घमासान के बीच अमित शाह का ऐलान | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T08:30:01+00:00

CBI जांच की मांग पर जवाब क्यों नहीं? | Jharkhand | Student Protest | Ranchi | Breaking News #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T08:34:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers