Responsive Scrollable Menu

फुटबॉलर रोनाल्डो ने अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिना से शादी की:10 साल से डेट कर रहे थे; दोनों के साथ में 4 बच्चे हैं

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पुर्तगाल में अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रोड्रिगेज से शादी कर ली है। दोनों की शादी को लेकर कई सालों से अटकलें चल रही थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने मंगलवार को सिविल मैरिज (कोर्ट मैरिज) की है। दोनों 2016 में मैड्रिड में मिले थे और तब से साथ हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी अंगूठियां दिखाते हुए एक फोटो भी शेयर की। इन दोनों के साथ में चार बच्चे हैं। ठीक एक साल पहले सगाई की थी रोनाल्डो और जॉर्जिना ने आज से ठीक एक साल पहले 12 अगस्त 2025 को सगाई की थी। उस वक्त जॉर्जिना ने इंस्टाग्राम पर एंगेजमेंट रिंग की फोटो शेयर की थी और कैप्शन में लिखा था, 'हां मैं आपसे प्यार करती हूं। इस जिंदगी और आने वाली हर जिंदगी में।' रोनाल्डो और जॉर्जिना नौ साल (2016) से डेट कर रहे हैं। दोनों ने 2017 की शुरुआत में अपने रिश्ते की पुष्टि की थी और ज्यूरिख में फीफा फुटबॉल अवार्ड्स में पहली बार एक साथ दिखाई दिए थे। रोनाल्डो ने इसी साल खेला आखिरी विश्व कप रोनाल्डो हाल ही में फीफा विश्व कप 2026 में पुर्तगाल की टीम के लिए खेले थे। उनकी टीम जुलाई में राउंड ऑफ 16 में स्पेन से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। स्पेन ने 1-0 की जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। इस मुकाबले से पहले रोनाल्डो ने घोषणा की थी कि यह उनका आखिरी फीफा विश्व कप होगा। मैच के बाद उन्हें मैदान से जाते समय चेहरे पर उदासी और आंखों में आंसू के साथ देखा गया। विश्व कप में रोनाल्डो के डेब्यू के बाद पुर्तगाल ने 2006 में चौथा स्थान हासिल किया था। 2010 में टीम राउंड ऑफ 16 तक पहुंची, जबकि 2014 में ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई। रोनाल्डो का फीफा विश्व कप करियर 27 मैचों के साथ खत्म हुआ। यह किसी खिलाड़ी के सबसे ज्यादा विश्व कप मैचों में दूसरा स्थान है। उन्होंने विश्व कप में कुल 11 गोल किए। 5 बच्चों के पिता हैं रोनाल्डो जॉर्जिना एक स्पेनिश मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। इन दोनों के साथ में चार बच्चे हैं। एवा मारिया और मातेओ का जन्म 2017 में सरोगेसी से हुआ था। वहीं, 2017 में ही जॉर्जिना ने बेटी अलाना मार्टिना और 2022 में बेला एस्मेराल्डा को जन्म दिया था। इसके अलावा रोनाल्डो का एक बेटा भी है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो जूनियर, जिनका जन्म 2010 में हुआ था। 900 गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी रोनाल्डो ने पिछले साल 5 सितंबर को क्रोएशिया के खिलाफ मुकाबले में अपने करियर का 900वां गोल किया था। ऐसा करने वाले वे दुनिया के पहले खिलाड़ी हैं। रोनाल्डो ने यह माइलस्टोन हासिल करने के बाद सोशल मीडिया पर अपने फुटबॉल के सफर का एक क्लिप शेयर किया था। इस वीडियो को शेयर करते हुए रोनाल्डो ने सभी फैंस को शुक्रिया कहा। साथ ही कहा कि उन्होंने काफी समय से यह सपना देखा था, जो पूरा हो चुका है। अभी कुछ और सपने पूरे करने बाकी हैं। --------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… रोनाल्डो लगातार 6 वर्ल्डकप में गोल करने वाले पहले फुटबॉलर:टूर्नामेंट में पुर्तगाल के लिए सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड भी बनाया पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो लगातार 6 फुटबॉल वर्ल्डकप में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने मंगलवार रात को उज्बेकिस्तान के खिलाफ छठे मिनट में गोल करके यह उपलब्धि हासिल की। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

Aaj Ka Rashifal 12 August 2026: आज सावन मास की अमावस्या तिथि पर पुष्य नक्षत्र का संयोग, मेष समेत इन राशियों को होगा लाभ, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 12 August 2026: आज यानी 12 अगस्त 2026, बुधवार के दिन हरियाली अमावस्या का पर्व मनाया जा रहा है. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, पंचांग के मुताबिक आज के दिन कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि रात 11 बजकर 6 मिनट तक रहेगी. इसके बाद प्रतिपदा तिथि प्रारंभ हो जाएगी. आज व्यतीपात योग दोपहर 3 बजकर 26 मिनट तक रहेगा. इसके बाद वरीयान् योग लगेगा. नक्षत्रों की बात करें तो आज पुष्य नक्षत्र और अश्लेशा नक्षत्र का संयोग बन रहा है. पुष्य नक्षत्र सुबह 7:59 तक रहेगा. इसके बाद अश्लेशा नक्षत्र लगेगा. आज चतुष्पाद करण, नाग करण और किंस्तुघ्न करण रहेगा. चंद्रमा आज कर्क राशि में संचार करेंगे. इससे कुछ राशियों को लाभ होने वाला है. चलिए पढ़ते हैं आज का राशिफल विस्तार से. 

पढ़ें आज का राशिफल 12 अगस्त 2026 (Today Horoscope 12 August 2026)

1.मेष राशि 

मेष राशि के लोगों का आज के दिन चतुर्दिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा. आज माता से लाभ मिलेगा. आज आपको प्रॉपर्टी का लाभ मिलेगा. आज दूर देश की यात्रा होगी. नए कार्य से लाभ मिलेगा. कार्यों में विघ्न बाधाएं खत्म होगी.

सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
उपाय- हनुमान जी को लड्डू चढ़ाएं
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8

2.वृषभ राशि 

वृषभ राशि के लोगों के परिवार में आज कोई शुभ कार्य हो सकता है. आज आपकी माली हालत अच्छी होगी. नए कार्य के अवसर मिलेंगे. आज गृह निर्माण का योग बन रहा है. रोग और शत्रु परास्त होंगे. आज दांपत्य जीवन में सुधार होगा. आज मित्रों के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा.

सावधानी- कटु बोलने से परहेज करें
उपाय- मछलियों को दाना खिलाएं 
शुभ अंक- 2  
शुभ रंग- सफेद  
लक मीटर- 9

3.मिथुन राशि 

मिथुन राशि के लोगों को आज के दिन अपने आत्मबल से कार्य संपन्न होंगे. आपकी महत्वाकांक्षाएं पूर्ण होंगी. आज आर्थिक लाभ का प्रबल योग बन रहा है. विद्या और वाणी से धन लाभ होगा. दांपत्य जीवन में सुधार होगा.

सावधानी- दूसरों की बातों में न आएं
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं
पक्षियों को दाना खिलाएं
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- हरा 
लक मीटर- 9 

4.कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों के मान सम्मान में आज वृद्धि होगी. आज आपकी योजनाएं सफल होंगी. आज आपका आर्थिक क्षेत्र में विकास होगा. आज के दिन गृह निर्माण का योग बन रहा है. शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कार्य करेंगे. आज आय से अधिक व्यय हो सकता है.

सावधानी- उतावलेपन में कोई कार्य न करें
उपाय- भोलेनाथ की पूजा करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर- 8

5.सिंह राशि 

सिंह राशि के लोगों को आज के दिन व्यापार के नए अवसर मिलेंगे. मान-सम्मान का योग बन रहा है. प्रॉपर्टी से लाभ मिलेगा और रुका हुआ धन प्राप्त होगा. न्यायालय से लाभ मिल सकता है. आज शिक्षा के लिए विदेश जा सकते हैं.

सावधानी- जल्दबाजी में कोई कार्य न करें 
उपाय- गायत्री उपासना करें 
शुभ अंक- 1  
शुभ रंग- लाल
लक मीटर- 8 

6.कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों के लिए आज समय अच्छा चल रहा है. आज के दिन आपको लाभ होने वाला है. आज व्यापारिक प्रगति होगी. चौतरफा लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं. आज आय के साधन प्राप्त होंगे. आज आपके रुके हुए कार्य संपन्न होंगे. संबंधों में मधुरता आएगी. पिता का सहयोग मिलेगा.

सावधानी- नकारात्मक सोच से बचें
उपाय- चिड़ियों को दाना खिलाएं
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- सी ग्रीन
लक मीटर- 7

7.तुला राशि 

तुला राशि के लोगों की आज के दिन योजनाएं पूर्ण होंगी. आज आपके लिए धन लाभ का प्रबल योग बन रहा है. आज संतान की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा. दांपत्य जीवन में सुधार आएगा. रियल एस्टेट से लाभ मिलेगा. आज मान सम्मान में वृद्धि होगी.

सावधानी- भावुकता से बचें
उपाय- चीटियों को आटा और गुड़ खिलाएं
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- नीला
लक मीटर- 7

8.वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के लोगों को आज व्यापार से धन लाभ होगा. आज आप लोग तनाव में न रहेंगे. इन लोगों को अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना चाहिए. आज अपने परिवार को समय दें. परिवार में चल रहा विवाद हल होगा. आज अपनों का साथ मिलेगा.

सावधानी- खर्च पर नियंत्रण करें
उपाय- गाय को रोटी और गुड़ खिलाएं
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- केसरिया 
लक मीटर- 8 

9.धनु राशि

धनु राशि के जातकों को आज के दिन रुका हुआ कार्य संपन्न होगा. जमीन-मकान खरीदने का योग बन रहा है. आज के दिन आपकी माली हालत सुदृढ़ होगी. प्रयासरत कार्यो में बड़ी सफलता मिलेगी. देश-विदेश की यात्रा होगी. मन को एकाग्र कर काम करें.

सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
उपाय- पीला वस्त्र और अनाज दान करें
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8

10.मकर राशि

मकर राशि के लोगों को आज के दिन अपनी पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है. मन को सकारात्मक दिशा में लगाएं. आज साझेदारी में व्यापार करने से बचें. वाणी पर नियंत्रण रखें और
आय के साधन बढेंगे. छोटी छोटी बातों से परेशान ना हों.

सावधानी- मध्यम मार्ग अपनाएं
जल्दबाजी से बचें
उपाय- नमक के पानी से घर में पोछा लगाएं
सरसों के तेल का दीपक जलाएं
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- काला
लक मीटर- 8

11.कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों को अपने मन को नियंत्रण में रखना चाहिए. आज आय के साधन बढ़ेंगे. अज्ञात कारण से चिंतित हो सकते हैं. भाग्य से सारा कार्य संपन्न होगा. पिता से वैचारिक मतभेद हो सकता है .

सावधानी- साझेदारी में व्यापार से बचें
उपाय- पौधारोपण करें
चीटियों को आटा खिलाएं
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर- 7

12.मीन राशि 

मीन राशि के लोगों को आज के दिन कर्म क्षेत्र से बड़ा लाभ मिलेगा. मान-सम्मान में वृद्धि होगी और आज नया व्यापार करने का अवसर मिलेगा. गृह निर्माण का योग बन रहा है. आय के साधन बढ़ेंगे. शासन सत्ता से लाभ मिल सकता है.

सावधानी- सकारात्मक सोचें 
आलस्य का त्याग करें 
उपाय- भगवान विष्णु की पूजा करें
पीला फल, फूल अर्पित करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
लक मीटर- 8

ये भी पढ़ें- Sawan 2026: कालसर्प दोष से छुटकारा पाने के लिए क्यों जाते हैं श्रद्धालु त्र्यंबकेश्वर मंदिर? जानें पौराणिक कथा

Continue reading on the app

  Sports

Ajinkya Rahane Test Debut as Commentator: मैदान के बाद अब Commentary Box में दिखेगा भारतीय दिग्गज का जलवा

 भारत के पूर्व बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे श्रीलंका में होने वाली दो मैचों की श्रृंखला से टेस्ट कमेंट्री में पदार्पण करेंगे। उन्हें 15 अगस्त को गॉल में शुरू होने वाली श्रृंखला के लिए सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के कमेंट्री पैनल में शामिल किया गया है। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण करने के बाद लगभग 18 वर्षों तक चले अपने शानदार खेल करियर को हाल में अलविदा कहने वाले 37 वर्षीय रहाणे अब कमेंटेटर के रूप में नई भूमिका में नजर आएंगे। रहाणे ने भारत के लिए 85 टेस्ट मैच में 38.46 के औसत से 5,077 रन बनाए, जिनमें 12 शतक और 26 अर्धशतक शामिल हैं।

उनके नेतृत्व में भारत ने 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट श्रृंखला जीती थी। रहाणे ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘मैं सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव पर भारत के श्रीलंका दौरे के दौरान टेस्ट कमेंट्री की शुरुआत करने को लेकर उत्साहित हूं। टेस्ट क्रिकेट हमारे खेल का चरम बिंदु है और इतने वर्षों तक इस प्रारूप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के बाद अब खेल को एक अलग दृष्टिकोण से देखना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने अनुभव साझा करने, खेल की बारीकियों को समझाने और प्रशंसकों को उन फैसलों, रणनीति और क्षण के बारे में जानकारी देने के लिए उत्सुक हूं जो टेस्ट मैच का रुख बदल सकते हैं।

Wed, 12 Aug 2026 12:28:54 +0530

  Videos
See all

Ram Nath Kovind Autobiography पर PM Narendra Modi ने कही बड़ी बात #ytshorts #viral #trending #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T07:10:52+00:00

Weather Update: 48 घंटे के लिए बारिश का अलर्ट? | Monsoon Alert | IMD | Top News | Breaking News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T07:15:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers