Responsive Scrollable Menu

कंगना रनोट ने नसीरुद्दीन शाह को कहा लोमड़ी:बोलीं- वे देश का खाकर पड़ोसी के लिए लड़ते हैं; पीयूष मिश्रा के बयान का समर्थन किया

अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनोट ने वरिष्ठ अभिनेता नसीरुद्दीन शाह पर निशाना साधा है। कंगना ने सोशल मीडिया पोस्ट में नसीरुद्दीन शाह को 'लोमड़ी' कहते हुए लिखा कि वे इस देश का खाते हैं लेकिन पड़ोसी देश के लिए लड़ते हैं। यह विवाद देश में छात्रों के प्रदर्शन पर बॉलीवुड कलाकारों की चुप्पी को लेकर शुरू हुआ था। नसीरुद्दीन शाह ने शांत रहने वाले कलाकारों की तुलना मुंह में हड्डी दबाए कुत्ते से की थी। इसके बाद अभिनेता पीयूष मिश्रा ने झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का मुद्दा उठाकर नसीरुद्दीन से सवाल किए और कहा की वे अब चुप क्यों हैं। कंगना ने पीयूष मिश्रा के बयान का समर्थन करते हुए अपनी बात रखी है। पीयूष मिश्रा की पोस्ट शेयर कर लिखा- वफादारी दुर्लभ है कंगना रनोट ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पीयूष मिश्रा के बयान की एक रिपोर्ट शेयर की। कंगना ने लिखा कि सच तो यह है कि हर कोई किसी न किसी का कुत्ता है, लेकिन उन्हें इस बात का गर्व है कि वे जिस देश का खाती हैं, उसकी रखवाली करती हैं और उसके लिए लड़ती हैं। कंगना ने आगे लिखा कि आज के दौर में कुत्ता कहलाना एक तारीफ है, क्योंकि वफादारी अब बहुत कम देखने को मिलती है। वे नसीरुद्दीन शाह जैसी लोमड़ी बनने के बजाय कुत्ता बनना पसंद करेंगी। नसीरुद्दीन शाह के 'हड्डी वाले कुत्ते' से शुरू हुआ विवाद इस विवाद की शुरुआत नसीरुद्दीन शाह के एक पुराने बयान से हुई थी। देश भर में हुए छात्र प्रदर्शनों पर बड़े एक्टर्स के न बोलने पर नसीरुद्दीन से सवाल पूछा गया था। इस पर नसीरुद्दीन ने कहा था कि जब कलाकारों की आत्मा जागेगी तब वे बोलेंगे। उन्होंने एक कहावत का जिक्र करते हुए कहा था कि जिसके मुंह में हड्डी होती है, वह कुत्ता भौंक नहीं सकता। जैसे ही मुंह से हड्डी गिरेगी या दांत टूटेंगे, वे भौंकने लगेंगे। झारखंड प्रोटेस्ट में पहुंचे पीयूष मिश्रा झारखंड की राजधानी रांची में परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन जारी है। प्रदर्शन के 16वें दिन अभिनेता और गायक पीयूष मिश्रा धरना स्थल जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचे। उन्होंने अभ्यर्थियों के बीच बैठकर उनका समर्थन किया। मीडिया से बातचीत में पीयूष मिश्रा ने कहा कि वे छात्रों के इंटरव्यू देखकर और उनकी आंखों में दर्द देखकर यहां आए हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी फिल्म 'गुलाल' का प्रसिद्ध गाना 'आरंभ है प्रचंड' भी गाया, जिससे पूरे परिसर में उत्साह दिखाई दिया। मीडिया से बातचीत में पीयूष मिश्रा ने रांची आने की वजह बताई। उन्होंने कहा कि उनका यहां आने का कोई अन्य मकसद नहीं है। उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रदर्शनकारी छात्रों के इंटरव्यू देखे थे। छात्रों की आंखों में दर्द, तकलीफ और आंसू देखकर उनसे रहा नहीं गया। दो दिन का समय खाली मिलते ही वे सीधे रांची आ गए। उन्होंने प्रोटेस्ट के लिए आर्थिक मदद देने की भी बात कही है।

Continue reading on the app

बाप-दादा नवाब, पिता की तो 1200 करोड़ की संपति, बेटी निकली महाकंजूस, 1 ग्रीन टी बैग को बार-बार करती है यूज

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने मजाकिया और बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं. वह अक्सर इंटरव्यू में अपनी जिंदगी से जुड़े मजेदार किस्से शेयर करती रहती हैं. ऐसा ही एक किस्सा उन्होंने अपनी कंजूसी का सुनाया था, उन्होंने बताया कि वह महंगी चीजे खरीदने पर अपनी मां की भी क्लास लगा देती हैं. साथ ही उन्होंने स्कूल के दिनों का एक किस्सा भी सुनाया था कि स्कूल में पंखे की तरफ फेविकोल की बोतल फेंक देने पर उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था.

Continue reading on the app

  Sports

'रोहित-द्रविड़ के दौर में नहीं मिला सपोर्ट', कार्तिक बोले- जडेजा के बाद कुलदीप यादव ही हैं असली मैच विनर

Murali Kartik backs Kuldeep yadav: श्रीलंका दौरे से पहले पूर्व स्पिनर मुरली कार्तिक ने कहा है कि रविंद्र जडेजा अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं, ऐसे में भारतीय टेस्ट टीम को कुलदीप यादव को निरंतरता और स्पष्ट भूमिका देने की सख्त जरूरत है. कार्तिक का मानना है कि रोहित-द्रविड़ के दौर में कुलदीप को उचित समर्थन नहीं मिला, जबकि वह बड़े मैच विनर हैं. उन्होंने स्पिन विभाग के इस बदलाव के दौर में कुलदीप को टेस्ट क्रिकेट में लगातार मौके देने की वकालत की. Wed, 12 Aug 2026 20:45:03 +0530

  Videos
See all

FCRA Bill Row: अजय आलोक का सोमनाथ भारती पर तीखा पलटवार | Amit Shah Vs Rahul #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T15:15:04+00:00

Imran Khan Death : इमरान खान की मौत की अफवाह का सच क्या है ? | Pakistan News | Asim Munir #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T15:13:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers