Responsive Scrollable Menu

CSK के वो 5 खिलाड़ी जो LSG के खिलाफ बने हार के बड़े कारण, संजू-गायकवाड़ तो महादोषी, ब्रेविस भी कम नहीं

IPL 2026 के 59वें मुकाबले में लखनऊ से 7 विकेट से हारने के बाद अब सीएसके के प्लेऑफ्स में पहुंचने की संभावनाओं की प्रायिकता कम हो गई है। शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में सीएसके की हार के 5 बड़े गुनहगार कौन-कौन से रहे, आइए आज हम आपको बताते हैं।

Continue reading on the app

केंद्रीय मंत्री बंदी के बेटे की गिरफ्तारी पर रोक नहीं:POCSO केस में कोर्ट ने अंतरिम जमानत पर फैसला टाला; नाबालिग से सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप

तेलंगाना हाईकोर्ट ने POCSO केस में केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार के बेटे बंदी बागीरथ की गिरफ्तारी पर रोक नहीं लगाई। उनकी अंतरिम अग्रिम जमानत याचिका पर अब अगली वेकेशन कोर्ट में आदेश आएगा। जस्टिस टी माधवी देवी ने शुक्रवार शाम याचिका पर सुनवाई की। सुनवाई करीब आधी रात तक चली। बागीरथ के वकील ने आदेश आने तक गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की, लेकिन कोर्ट ने इनकार कर दिया। 8 मई को 17 साल की लड़की की मां की शिकायत पर बागीरथ के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। शिकायत के मुताबिक, बागीरथ ने लड़की को सेक्सुअल हैरेसमेंट किया। पीड़िता का बयान के बाद POCSO एक्ट की धाराएं जोड़ी गईं। कोर्ट में दोनों पक्षों ने क्या कहा... पीड़ित पक्ष- आरोपी का परिवार प्रभावशाली है, इससे सबूतों से छेड़छाड़ की आशंका है। आरोपी को कोई राहत न दी जाए। बचाव पक्ष: अदालत के पास अंतिम सुनवाई तक अंतरिम जमानत देने का अधिकार है। शिकायतकर्ता ने खुद माना है कि उनकी बेटी 2025 से आरोपी के साथ रिश्ते में थी। लड़की के परिवार ने शादी का दबाव बनाया था। 50 हजार रुपए लेने के बाद 5 करोड़ रुपए मांगे और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। सुनवाई शुरू होने से पहले जज ने कहा- सोशल मीडिया पर मेरे खिलाफ दुष्प्रचार अभियान चलाया गया, इससे मुझे पीड़ा हुई है। नाबालिग से सात-आठ महीने से संपर्क में थे भागीरथ दरअसल, नाबालिग की मां का आरोप है कि भागीरथ उनकी बेटी के साथ रिलेशनशिप में था और इस दौरान उसका यौन उत्पीड़न किया। पुलिस के मुताबिक दोनों पिछले सात-आठ महीनों से संपर्क में थे। हालांकि भागीरथ ने आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने तेलंगाना के करीमनगर में हनी ट्रैप और उगाही की शिकायत दर्ज कराई है। मंत्री के PRO की ओर से जारी बयान में दावा किया गया कि एक महिला ने अपनी बेटी के जरिए भागीरथ को फंसाने की कोशिश की और बाद में बड़ी रकम मांगकर ब्लैकमेल किया। बयान में यह भी दावा किया गया कि महिला अपनी बेटी की उम्र गलत बता रही है। बंदी संजय ने कहा था- अगर बेटा दोषी है तो उसे सजा मिले केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार ने अपने बेटे भागीरथ पर दर्ज POCSO केस को लेकर कहा था कि अगर उनका बेटा दोषी पाया जाता है तो उसे सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कानून के सामने सभी बराबर हैं और वह बेटे का बचाव नहीं कर रहे। KTR ने बंदी संजय के इस्तीफे की मांग की इस मामले को लेकर BRS नेता केटी रामा राव (KTR) ने तेलंगाना पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पीड़िता के साथ अन्याय हो रहा है और BJP की ‘बेटी बचाओ’ मुहिम पर सवाल उठाए। KTR ने मांग की कि केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार या तो इस्तीफा दें या उन्हें पद से हटाया जाए। KTR ने आरोप लगाया कि मंत्री के बेटे के खिलाफ कार्रवाई में देरी हुई और पूछा कि क्या कानून में उन्हें कोई विशेष छूट दी गई है। हैदराबाद में खैरताबाद बस स्टैंड पर केंद्रीय राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार के बेटे बंदी भागीरथ को लेकर पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टरों में दावा किया गया है कि POCSO केस में आरोपी बंदी भागीरथ लापता है। ----------- ये कॉपी भी पढ़ें… केंद्रीय मंत्री बंदी संजय के बेटे पर POCSO केस:नाबालिग से सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप; अग्रिम जमानत याचिका लगाई, कहा- हनी ट्रैप की कोशिश हुई भाजपा सरकार में केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार के 25 साल के बेटे साई भागीरथ पर 17 साल की एक लड़की के सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगा है। नाबालिग की मां ने 8 मई को तेलंगाना के हैदराबाद में POCSO एक्ट के तहत उनके खिलाफ केस दर्ज कराया था। पूरी कॉपी पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

मार्श के तूफान के बाद पूरन ने बरसाए छक्के, लखनऊ ने चौथी जीत से सीएसके का किया काम खराब

CSK vs LSG Highlights: लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2026 की अपनी चौथी जीत दर्ज करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से शिकस्त दी. लखनऊ की इस जीत में पहले गेंद से आकाश सिंह चमक और फिर रन चेज में मिचेल मार्श के बाद निकोलस पूरन ने छक्कों की बरसात करते हुए आसान जीत दिला दी. चेन्नई ने इस हार के साथ प्लेऑफ में पहुंचने की उसकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं. लखनऊ पहले ही टॉप-4 की रेस से बाहर हो चुकी है. Fri, 15 May 2026 23:22:11 +0530

  Videos
See all

Navi Mumbai बना फ्लेमिंगो का स्वर्ग! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-15T22:45:01+00:00

NEET UG Re-Exam : NEET UG पर 5 बड़े ऐलान ! | Breaking | NEET UG | Viral |NEET Exam| Top | Paper Leak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-15T22:30:13+00:00

Karnataka CM Siddaramaiah : हिजाब पर कांग्रेस की सिद्धारमैया सरकार का नया आदेश | Hijab Ban Revoked #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-15T23:00:01+00:00

मनोज झा ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला #congress #timesnownavbharat #pmmodi #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-15T23:43:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers