Responsive Scrollable Menu

लंदन में पैडल स्पोर्ट्स पर विवाद:महंगे कोर्ट्स के लिए छिन रहे बच्चों के फ्री मैदान; एक घंटे की फीस 5 हजार से

लंदन में इन दिनों आम लोगों, युवाओं और बच्चों से उनके खेलने की मुफ्त जगहें छीनी जा रही हैं। शहर के सार्वजनिक स्केटपार्क, बच्चों के खेल के मैदान और बास्केटबॉल कोर्ट को तेजी से महंगे ‘पैडल कोर्ट’ में बदला जा रहा है। पैडल, टेनिस से मिलता-जुलता एक रैकेट खेल है, जो ब्रिटेन में इन दिनों काफी ट्रेंड में है। लेकिन परेशानी की बात यह है कि ये नए पैडल कोर्ट ‘पे-टू-प्ले’ (पैसे देकर खेलने वाले) मॉडल पर आधारित हैं। स्थानीय लोग इसे पैसे वालों के लिए सुविधाएं विकसित करने का तरीका मान रहे हैं। इस ट्रेंड का सबसे ताजा शिकार बार्किंग स्केटपार्क बना है, जो लंदन का इकलौता फुल-साइज इनडोर स्केटपार्क था। इसे हाल ही में हमेशा के लिए बंद कर दिया गया ताकि वहां पैडल कोर्ट बनाया जा सके। आइवा सैटो जैसी कई मांएं इस फैसले से नाराज हैं। उनकी 11 साल की बेटी टोको राष्ट्रीय स्तर की स्केटबोर्डर है, लेकिन अब उसके पास अभ्यास करने के लिए कोई सुरक्षित इंडोर जगह नहीं बची है। एक जिम्नास्टिक सेंटर भी बंद करके उसे प्राइवेट पैडल क्लब में बदल दिया गया था। लोगों के गुस्से की असली वजह इन कोर्ट्स की भारी-भरकम फीस है। लंदन में एक घंटे के लिए पैडल कोर्ट बुक करने का औसत खर्च 51 पाउंड (करीब 5,400 रुपए) है। आर्थिक रूप से कमजोर इलाकों में रहने वाले परिवारों के लिए यह रकम बहुत ज्यादा है। यह खेल इतना महंगा है कि यह आम लोगों को उनके ही इलाके की सुविधाओं से दूर कर रहा है। जनता अब इसके खिलाफ लामबंद भी हो रही है। कैमडन इलाके में बच्चों के खेलने की मुफ्त जगह को तोड़कर पैडल कोर्ट बनाने का प्रस्ताव था, जिसे एक साल के भारी विरोध के बाद पिछले हफ्ते रद्द करना पड़ा। बार्किंग स्केटपार्क को बचाने के लिए भी 4,500 से ज्यादा लोगों ने ऑनलाइन याचिका साइन की है। प्रशासन और ऑपरेटर कंपनियों का तर्क है कि पुराने पार्क घाटे में चल रहे थे। लेकिन जनता का सवाल यही है कि क्या किसी नए खेल को बढ़ावा देने के लिए आम लोगों के हिस्से की मुफ्त सार्वजनिक जगहें छीनना जायज है? बढ़ता खेल: 6 साल में 87 से 2 हजार तक पहुंच गई कोर्ट्स की संख्या टेनिस और स्क्वॉश के मेल से बना यह खेल तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। ब्रिटेन में इसे खेलने वालों की संख्या 10 लाख पार कर चुकी है। दुनियाभर में इसके करीब 3.5 करोड़ खिलाड़ी हैं। लंदन में हाल ही में आयोजित प्रीमियर पैडल टूर्नामेंट के टिकट हाथों-हाथ बिक गए। साल 2020 में ब्रिटेन में पैडल के सिर्फ 87 कोर्ट थे, जबकि अब इनकी संख्या दो हजार से ज्यादा है।

Continue reading on the app

ऋषभ पंत को उत्तराखंड में जमीन दिलाएगी सरकार:CM धामी बोले- हमारे राज्य का बेटा, हरसंभव मदद करेंगे; रात को ट्वीट करके मदद मांगी थी

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत की उत्तराखंड में जमीन खरीदने की इच्छा अब पूरी हो सकती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंत की अपील पर जवाब देते हुए कहा कि वे उत्तराखंड के बेटे हैं और सरकार उन्हें हरसंभव मदद करेगी। इससे पहले पंत ने शुक्रवार देर रात सोशल मीडिया पर लिखा था कि वे पिछले तीन साल से जमीन खरीदने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब तक सफल नहीं हो सके। पंत फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए उत्तराखंड में सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले व्यक्ति हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने 23.84 करोड़ रुपए का इनकम टैक्स भरा था। CM धामी बोले- पंत ने राज्य का नाम रोशन किया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, जो भी उत्तराखंड आना चाहता है, उसका स्वागत है। पंत हमारे राज्य के हैं। उन्होंने क्रिकेट में देश और उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। अधिकारी उनसे बात करेंगे और जरूरत पड़ी तो हरसंभव सहायता दी जाएगी। पंत ने सोशल मीडिया पर लगाई थी गुहार ऋषभ पंत ने X पर लिखा था कि वे दिल्ली से उत्तराखंड शिफ्ट होकर अपने गृहराज्य में घर बनाना चाहते हैं, लेकिन तीन साल से जमीन नहीं मिल पा रही है। उन्होंने लिखा, हैलो सर, आप कैसे हैं? उत्तराखंड का होने के नाते मुझे बहुत समय हो गया है। मैं दिल्ली से उत्तराखंड शिफ्ट होने के लिए जमीन खरीदने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन मुझे नहीं मिल रही। मुझे अपना उत्तराखंड बहुत पसंद है। मेरी आपसे रिक्वेस्ट है कि प्लीज जमीन खरीदने में मेरी मदद करें। मैं अपने पहाड़ी लोगों के पास लौटना चाहता हूं। प्लीज इस मामले को देखें। 3 साल हो गए हैं, आपके जवाब का इंतजार है, कोई जमीन नहीं मिली। ‘सरकार से जमीन खरीदना चाहता हूं’ अपनी पोस्ट पर कमेंट करते हुए पंत ने लिखा, इंटरनेशनल लेवल पर रिप्रेजेंट करने के लिए यह गिफ्ट बहुत अच्छा रहेगा। अगर आप इजाजत दें तो मैं राज्य सरकार से जमीन खरीदना चाहता हूं। सरकार के रेट पर कम से कम मैं अपने राज्य में अपना पहला घर बनवा सकता हूं। प्लीज हेल्प करें। सच में मुझे नहीं पता था कि यह कैसे करना है। रुड़की में हुआ जन्म, दिल्ली से शुरू किया प्रोफेशनल सफर पंत का जन्म उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की में हुआ था। उन्होंने अपने क्रिकेट का सफर रुड़की से शुरू किया और प्रोफेशनली खेल को आगे बढ़ाने के लिए दिल्ली चले गए। वे घरेलू क्रिकेट में दिल्ली को रिप्रेजेंट करते हैं। 2027 IPL में फिर दिल्ली कैपिटल्स से खेलेंगे पंत ने IPL में अब तक 139 मैचों में 3,865 रन बनाए हैं। पंत 2016 से 2024 तक 9 सीजन दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले। हालांकि, 2025 मेगा ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी के साथ मतभेद के बाद उन्हें रिलीज कर दिया गया था। इसके बाद वे 2025 और 2026 सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेले। अब 2027 सीजन में पंत एक बार फिर दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी में नजर आएंगे। ------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… 5 हजार इंटरनेशनल मैचों वाला पहला फॉर्मेट बना वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार किसी फॉर्मेट में 5 हजार मैच पूरे हो गए हैं। यह उपलब्धि हासिल हुई वनडे को। जिस स्कॉटलैंड में अभी कॉमनवेल्थ गेम्स हुए हैं वहीं 5000वां वनडे मैच भी खेला गया। शुक्रवार को स्कॉटलैंड और कनाडा के बीच हुए इस मुकाबले को स्कॉटलैंड ने 9 रन से जीत लिया। पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

सैलून में ट्रिमर उठाकर मोहम्मद सिराज ने काट दिए सरफराज खान के बाल, वीडियो हुआ वायरल

siraj sarfaraz haircut video: सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज हाथ में ट्रिमर लिए भारतीय बल्लेबाज सरफराज खान के बाल काटते दिख रहे हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस को मजे लेने का मौका मिल गया. वीडियो पर फैंस एक से एक मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. Tue, 11 Aug 2026 23:33:55 +0530

  Videos
See all

What Colombia's earthquake means for its fight against rebels and gangs | Global News Podcast #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T22:00:22+00:00

UP Election 2027: चुनाव से पहले BSP में बड़ी हलचल, मायावती ने बनाया बड़ा प्लान! | BSP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T22:00:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers