6,6,6,6,6,6,6... ठोक मचाई तबाही, फिर फूटी किस्मत से मात खाई, वीडियो देख जानें कैसे शतक से चूके मिशेल मार्श
Mitchell Marsh : लखनऊ सुपर जायंट्स के सलामी बल्लेबाज मिशेल मार्श ने इकाना स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के सामने आईपीएल 2026 के 59वें मैच में तहलका मचा दिया. उन्होंने इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी के 5वें ओवर में अंशुल कंबोज को लगातार 4 छक्के जड़े और 1 चौके की मदद से ओवर में 28 रन बटोरे. इसकी बदौलत मार्श ने 21 बॉल में 6 चौके और 4 छक्कों के साथ 50 रन पूरे कर अर्धशतक ठोक दिया. मार्श यहीं नहीं रुके और उन्होंने चौके-छक्के ठोक रन बनाना जारी रखी.
मिशेल मार्श दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से हुए रन आउट
इस मैच में मिशेल मार्श ने 39 बॉल में 9 चौके और 7 छक्कों की बदौलत 90 रन बना लिए थे. तभी सीएसके के की ओर से 12वां ओवर मुकेश चौधरी डालने आए. इस ओवर की पांचवी बॉल निकोलस पूरन ने सीधे नॉनस्ट्राइकर एंड की और मारी. बॉल मुकेश के हाथ से लगी और सीधे स्टंप पर लग गई. इसके साथ ही मिशेल मार्श बिना किसी गलती के 90 रनों पर रन आउट हो गए.
???????????????? ✖️ 4️⃣ ????
— IndianPremierLeague (@IPL) May 15, 2026
???? Sit back and enjoy Mitchell Marsh's four 6️⃣'s in the same over ????
And what a time for him to bring up 1️⃣0️⃣0️⃣ #TATAIPL sixes ????
Updates ▶️ https://t.co/v1R8RJXPe8#KhelBindaas | #LSGvCSK | @LucknowIPL pic.twitter.com/xehqXwTNxE
इस दुर्भाग्यपूर्ण रन आउट के साथ ही मार्श शतक लगाने से चूक गए. इसे उनकी फूटी किस्मत ही कह सकते हैं कि इतनी धमाकेदार बल्लेबाजी करने के बाद वो अपना शतक नहीं पूरा कर पाए और बगैर कोई गलत शॉट खेले या गलती किए बगैर पूरन के शॉट के चलते रन आउट हो गए.
Is there a twist in the tale? ????#CSK strike ???? to ???? in no time ⚡️
— IndianPremierLeague (@IPL) May 15, 2026
Updates ▶️ https://t.co/v1R8RJXPe8#TATAIPL | #KhelBindaas | #LSGvCSK | @ChennaiIPL pic.twitter.com/4T9X0vDcZI
इस मैच में मिशेल मार्श की शानदार पारी की बदौलत लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हरा दिया. इस बेहतरीन पारी के लिए मिशेल मार्श को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला. इस मैच में CSK ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 187 रन बनाए. LSG ने मिशेल मार्श की शतकीय पारी की बदौलत मैच को 16.4 ओवर में 3 विकेट खोकर 188 रन बनाकर हासिल कर लिया.
प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड हासिल करते समय मिशेल मार्श ने कहा कि, 'देखो, जीतना तो अच्छा है. इस साल हमारे लिए ऐसा बहुत कम हुआ है. एक ग्रुप के तौर पर हम साथ रहे हैं और आज रात थोड़ा सा इनाम मिलना सच में अच्छा है. इस ग्रुप में हमारे पास बहुत अच्छे लोग हैं. कुछ बहुत अच्छे युवा बच्चे और हम जानते हैं कि हम कभी-कभी मैदान पर सही नहीं कर पाते, लेकिन फिर भी यह एक बहुत अच्छा ग्रुप है. मुझे लगता है कि कभी-कभी जब चीज़ें ठीक नहीं चल रही होती हैं, तो हमारे पास यही ग्रुप होता है. इसलिए आज रात जीतना सच में बहुत अच्छा है'.
Unstoppable ????????
— IndianPremierLeague (@IPL) May 15, 2026
Mitchell Marsh continues to deal in maximums tonight ????
Updates ▶️ https://t.co/v1R8RJXPe8#TATAIPL | #KhelBindaas | #LSGvCSK | @LucknowIPL pic.twitter.com/kMyIF5WAtQ
उन्होंने आगे कहा कि, 'मुझे जोस इग्लिस के साथ खेलना बहुत पसंद है. उसे पक्का लगता है कि जिस तरह से वह खेलता है, उससे मुझ पर से प्रेशर कम हो जाता है और हम ज़ाहिर है पिछले लगभग आठ सालों से वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते हुए एक साथ बड़े हुए हैं. इसलिए हम एक-दूसरे को बहुत अच्छी तरह जानते हैं. आज रात एक अच्छी पार्टनरशिप थी. मैंने अपने गेम में कुछ बार काम किया है. जोश इंग्लिस की कुछ गेम पहले उंगली में चोट लग गई थी, इसलिए उन्होंने कुछ हद तक यह जिम्मेदारी संभाल ली है. मुझे लड़कों के साथ वहां रहना अच्छा लगता है'.
ये भी पढ़ें : LSG vs CSK: मिशेल मार्श ने तोड़ी चेन्नई सुपर किंग्स की कमर, लखनऊ सुपर जायंट्स ने 7 विकेट से रौंदा
गुजरात में 16 मई से बच्चों के लिए 225 'समर योगा कैंप' आयोजित किए जाएंगे
गांधीनगर, 15 मई (आईएएनएस)। गुजरात राज्य योग बोर्ड राज्य के शहरों, तालुकों और गांवों में 7 से 15 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए 16 से 30 मई तक लगभग 225 समर योगा कैंप का आयोजन करेगा। यह राज्यव्यापी पहल का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य बच्चों में स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना और समर वेकेशन के दौरान स्क्रीन के अत्यधिक उपयोग को कम करना है।
समर योगा कैंप-2026 का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में किया जा रहा है, और इसका उद्देश्य बच्चों को कम उम्र से ही योग और स्वास्थ्य संबंधी प्रथाओं से परिचित कराना है।
यह कार्यक्रम बच्चों में मोबाइल फोन के बढ़ते उपयोग, शारीरिक गतिविधि में कमी, मानसिक तनाव और अनियमित जीवनशैली को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच शुरू किया जा रहा है।
बोर्ड के अनुसार, इन शिविरों का उद्देश्य बच्चों में कम उम्र से ही स्वस्थ जीवनशैली, अच्छे मूल्यों, अनुशासन, आत्मविश्वास, एकाग्रता और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना है।
बोर्ड ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि गर्मियों की छुट्टियां न केवल मनोरंजन के लिए बल्कि बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सांस्कृतिक विकास के लिए भी एक उत्कृष्ट अवसर बनें।
शिविरों में भाग लेने वाले बच्चों को योगासन, प्राणायाम, ध्यान, सूक्ष्म व्यायाम और मनोरंजक योग गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
शिविरों के दौरान शारीरिक फिटनेस, मानसिक एकाग्रता, स्वास्थ्य जागरूकता, भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों पर भी सत्र आयोजित किए जाएंगे।
आयोजकों ने कहा कि बच्चों में टीम वर्क, नेतृत्व क्षमता, सकारात्मकता और अनुशासित जीवन शैली विकसित करने में मदद करने के लिए विशेष गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
शिविरों का उद्देश्य बच्चों को मोबाइल फोन और टेलीविजन स्क्रीन से दूर समय बिताने और योग, स्वास्थ्य और प्रकृति से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करना भी है।
बोर्ड ने कहा कि डिजिटल युग में बच्चों में बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं के लिए योग एक प्रभावी और प्राकृतिक समाधान साबित हो सकता है।
--आईएएनएस
एमएस/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
















.jpg)




