नवी मुंबई में गुलाबी हुआ समंदर! वेटलैंड्स बने ‘पिंक पैराडाइज’, हर तरफ दिख रहे फ्लेमिंगो ही फ्लेमिंगो
नवी मुंबई के नेरुल स्थित एनआरआई कॉम्प्लेक्स के पीछे क्रीक इलाके में इन दिनों फ्लेमिंगो का खूबसूरत नजारा देखने को मिल रहा है. हजारों की संख्या में पहुंचे गुलाबी फ्लेमिंगो ने पूरे वेटलैंड्स को गुलाबी रंग में रंग दिया है. सुबह और शाम के समय यह दृश्य लोगों को खासा आकर्षित कर रहा है. बड़ी संख्या में लोग और फोटोग्राफर इस प्राकृतिक खूबसूरती को कैमरे में कैद करने पहुंच रहे हैं. विशेषज्ञों के मुताबिक, फ्लेमिंगो का आगमन वेटलैंड्स की बेहतर जैव विविधता और पर्यावरणीय संतुलन का संकेत माना जाता है. बीते कुछ वर्षों से यह नजारा नवी मुंबई की पहचान बनता जा रहा है.
चाबहार पर अमेरिका की रोक बेअसर? ईरान ने खेला बड़ा दांव, भारत को अराघची ने बताया एशिया से यूरोप तक का गेमचेंजर
चाबहार पोर्ट को लेकर जंग शुरू हो गई है. अमेरिका ने चाबहार पोर्ट पर प्रतिबंध एकदम लगा दिए हैं. आईएफसीए के तहत एक्शन लेने की धमकी भी दी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि काम एकदम धीमा हुआ है. लेकिन भारत और ईरान का यह सहयोग नहीं रुकेगा. चाबहार पोर्ट एक रणनीतिक जगह है.















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)









