Responsive Scrollable Menu

ईशान किशन पर हुई पैसों की बरसात, 1 करोड़ का मिला इनाम, टी20 वर्ल्ड कप में धमाल मचाने के लिए दिया गया सम्मान

Ishan Kishan : भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन पर जमकर पैसों की बरसात हुई है. उन्होंने एक बड़ा इनाम मिला है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करने के लिए उन्हें 1 करोड़ रुपए की इनामी राशि दी गई है. उन्होंने राज्य सरकार की ओर से इनाम मिला है. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ईशान किश को सम्मानित किया है. उन्होंने ईशान को एक करोड़ रुपए का चैक दिया है.

ईशान किशन को मिला 1 करोड़ का इनाम

इस बारे में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य, शानदार बल्लेबाज, बिहार की शान श्री ईशान किशन जी को वर्ल्ड कप जीतने में उनके अहम योगदान के लिए राज्य सरकार ने 1 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया. सफल क्रिकेट करियर के लिए शुभकामनाएं, ऐसे ही बिहार का नाम रोशन करते रहें'.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ईशान ने मचाया धमाल

ईशान किशन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बल्ले से धमाल मचाया और शानदार प्रदर्शन किया. ईशान ने 9 मैचों में 35.22 की औसत और 193.29 के धमाकेदार स्ट्राइक रेट से कुल 317 रन बनाए. इस दौरान ईशान के बल्ले से 3 अर्धशतक भी निकले थे. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हुए मैच जिताऊ पारी खेली थी. उनके बल्ले से इस टूर्नामेंट में कुल 18 छ्क्के निकले थे. इसके साथ ही उन्होंने 33 चौके भी लगाए थे.

अब ईशान आईपीएल 2026 में मचा रहे धमाल

इन दिनों ईशान किशन इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में नजर आ रहे हैं, जहां वो सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे हैं. उन्होंने शुरुआती मैचों में पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में टीम की कप्तानी की और अब वो टीम में बतौर उपकप्तान शामिल हैं. ईशान आईपीएल 2026 में बल्ले के साथ धमला मचा रहे हैं.

ईशान ने आईपीएल 2026 में 12 मैचों की 12 पारियों में 4 अर्धशतकों के साथ अब तक 420 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से इस टूर्नामेंट में 42 चौके और 23 छ्क्के भी निकले हैं. उनका हाईएस्ट स्कोर 91 रन रहा है.

सनराइजर्स हैदराबाद का स्क्वाड

अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, अनिकेत वर्मा, प्रफुल्ल हिंज, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, कामिंडु मेंडिस, गेराल्ड कोएत्ज़ी, दिलशान मदुशंका, क्रेन्स फुलेत्रा, ओंकार तरमाले, आरएस अंबरीश, अमित कुमार

ये भी पढ़ें : IPL 2026 के बीच RCB और CSK के स्क्वाड में हुए बदलाव, 2 नए खिलाड़ियों की हुए टीम में एंट्री

Continue reading on the app

बिहार में फिर से प्रशासनिक सेवा में फेरबदल, पटना के नए डीडीसी बने शुभम कुमार, कई IAS अफसरों के तबादले

Bihar IAS Transfers: बिहार सरकार ने राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था को नया रूप देने के लिए एक बार फिर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला कर दिया है. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी ताजा अधिसूचना के अनुसार, इस फेरबदल की जद में कमिश्नर, अपर मुख्य सचिव, सचिव और जिलों के उपविकास आयुक्त स्तर के कई वरिष्ठ अधिकारी आए हैं. सरकार के इस कदम को कानून व्यवस्था और विकास कार्यों में तेजी लाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है. इस नए आदेश के बाद राज्य के कई महत्वपूर्ण विभागों के मुखिया बदल गए हैं, जिससे प्रशासनिक गलियारे में हलचल तेज हो गई है.

वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के विभागों में बदलाव

सरकार द्वारा जारी सूची के अनुसार, गन्ना उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव के सेंथिल कुमार को अब श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग में इसी पद पर तैनात किया गया है. इसके साथ ही वे पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव की जिम्मेदारी भी संभालते रहेंगे. इस नए बदलाव के बाद एचआर श्रीनिवास को इस अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है. वहीं मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा को अब भागलपुर प्रमंडल के आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जिससे उनके कार्यक्षेत्र का विस्तार हुआ है.

कोसी और पीएचईडी विभाग में नई तैनाती

प्रशासनिक फेरबदल के तहत कोसी प्रमंडल के आयुक्त राजेश कुमार को अब लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) में प्रधान सचिव के पद पर भेजा गया है. इसके अलावा, पीएचईडी विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल को अब पथ निर्माण विभाग के सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है. पंकज कुमार पाल पहले से ही इस विभाग के अतिरिक्त प्रभार में काम कर रहे थे, लेकिन अब उन्हें यहां का पूर्णकालिक सचिव बना दिया गया है.

अभय कुमार सिंह और दीपक आनंद को नई जिम्मेदारी

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह को अब सूचना प्रावैधिकी विभाग के सचिव पद की कमान सौंपी गई है. वे इसके साथ ही बेल्ट्रॉन के प्रबंध निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में भी बने रहेंगे. सहकारिता विभाग के सचिव धर्मेंद्र सिंह को अगले आदेश तक गन्ना उद्योग विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. उधर, श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के सचिव दीपक आनंद का तबादला करते हुए उन्हें खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का नया सचिव नियुक्त किया गया है.

शिक्षा और खेल विभाग में बड़ा फेरबदल

निर्वाचन विभाग के सचिव सह मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल को अब शिक्षा विभाग के संपूर्ण प्रभार के साथ-साथ खेल विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी सौंप दिया गया है. इस नए आदेश के लागू होने के बाद बी राजेंदर शिक्षा विभाग और खेल विभाग के अतिरिक्त प्रभार से पूरी तरह मुक्त हो गए हैं. वहीं भागलपुर प्रमंडल के आयुक्त अवनीश कुमार सिंह को खान एवं भूतत्व विभाग का सचिव सह खान आयुक्त बनाया गया है. वे बिहार राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी देखेंगे. इस बदलाव से दिवेश सेहरा को खान विभाग के सभी अतिरिक्त प्रभारों से मुक्ति मिल गई है. इसके अतिरिक्त, दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त हिमांशु कुमार राय अगले आदेश तक कोसी आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.

पटना को मिला नया डीडीसी 

इस प्रशासनिक फेरबदल में पटना जिले को नया उपविकास आयुक्त मिला है. नालंदा के डीडीसी शुभम कुमार को अब पटना का नया उपविकास आयुक्त बनाया गया है. जीविका के सीईओ हिमांशु शर्मा को विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है, हालांकि वे जीविका के सीईओ पद पर भी बने रहेंगे. इस निर्णय से पर्यटन विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह को विज्ञान प्रावैधिकी विभाग के अतिरिक्त प्रभार से राहत मिल गई है. पूर्णिया के डीएम अंशुल कुमार को वहां के आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. मुख्यमंत्री सचिवालय में भी नए अधिकारियों की तैनाती की गई है, जिसमें पटना के डीडीसी श्रीकांत कुंडलीक खांडेकर और भोजपुर की डीडीसी गुंजन सिंह को मुख्यमंत्री सचिवालय में संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है.

यह भी पढ़ें: RAS Transfer List: राजस्थान सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 187 अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट

Continue reading on the app

  Sports

8 ओवर कम फेंके... कट गए आठ अंक, पाकिस्तान पर दोहरा वार, मैच फीस कटी और डब्ल्यूटीसी टेबल में बचे सिर्फ 4 पॉइंट

Pakistan docked WTC points for slow over-rate: बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में धीमी ओवर गति के कारण पाकिस्तान क्रिकेट टीम को भारी नुकसान झेलना पड़ा है.निर्धारित समय से 8 ओवर कम फेंकने के कारण ICC ने टीम के 8 विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप अंक काट लिए हैं, जिससे वे अंक तालिका में आठवें स्थान पर खिसक गए हैं. साथ ही, खिलाड़ियों पर मैच फीस का 40 प्रतिशत जुर्माना भी लगाया गया है. कप्तान शान मसूद द्वारा गलती स्वीकारने के बाद यह कार्रवाई की गई. Fri, 15 May 2026 19:06:51 +0530

  Videos
See all

NEET Paper Leak Mastermind Arrest Live updates: पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार |NEET 2026 New Date #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-15T13:35:49+00:00

Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम अभी और बढ़ेंगे ? #shorts #petrolprice #inflation #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-15T13:45:24+00:00

Ghaziabad DM Viral Video: सरकारी गाड़ी छोड़ बाइक से पहुंचे गाजियाबाद डीएम | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-15T13:45:03+00:00

Bhojshala News: भोजशाला में पूजा का अधिकार..हिंदू समाज ने मनाई होली! | Madhya Pradesh | Bhojshala #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-15T13:42:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers