Responsive Scrollable Menu

₹3000 महंगा हुआ Tecno का ₹8999 वाला सस्ता 5G फोन, मिलेंगे AI सपोर्ट, बिना नेटवर्क के कॉल, IP64 वाटरप्रूफ जैसे गदर फीचर्स

Tecno ने 5000mAh बैटरी, AI कैमरा और प्रीमियम डिजाइन वाले Spark Go 3 की कीमत भारत में 3000 रुपए तक बढ़ गई है। अब यह बजट स्मार्टफोन नई कीमत में मिलेगा जिसके लिए यूजर्स को पहले से ज्यादा रुपए खर्च करने होंगे।

Continue reading on the app

JP Greens Society: आवारा कुत्तों के हमले में दिल्ली यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर घायल, गुस्से में लाल हुआ बेटा, सोशल मीडिया पर यूपी सरकार से मांगी मदद

JP Greens Society: ग्रेटर नोएडा की जेपी ग्रीन्स सोसायटी में आवारा कुत्तों के हमले में दिल्ली यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर घायल हो गई हैं। उनके बेटे ने एक्स हैंडल के जरिए सरकार से मदद मांगी।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 में Punjab Kings की लगातार 5वीं हार, Playoff की राह मुश्किल, Top 4 से बाहर होने का खतरा।

आईपीएल 2026 के पहले हिस्से में शानदार प्रदर्शन करने वाली पंजाब किंग्स की टीम अब लगातार हार से जूझ रही है। गुरुवार को धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली हार ने टीम की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। मैच के बाद पंजाब किंग्स की सह-मालकिन प्रीति जिंटा काफी चिंतित नजर आईं और उन्होंने मुख्य कोच रिकी पोंटिंग के साथ लंबी बातचीत भी की हैं।

मौजूद जानकारी के अनुसार पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था, लेकिन इसके बावजूद टीम इस लक्ष्य का बचाव नहीं कर सकी। खास बात यह रही कि मुंबई इंडियंस की टीम सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या जैसे बड़े खिलाड़ियों के बिना मैदान में उतरी थी, फिर भी पंजाब को छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

गौरतलब है कि पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 की शुरुआत लगातार शानदार जीत के साथ की थी और टीम अंक तालिका में शीर्ष पर बनी हुई थी। हालांकि अब लगातार पांच हार के बाद टीम की प्लेऑफ की राह मुश्किल होती दिखाई दे रही है। फिलहाल पंजाब के 12 मैचों में 13 अंक हैं, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स 11 मैचों में 12 अंक लेकर बेहद करीब पहुंच चुकी है।

अगर चेन्नई सुपर किंग्स अपने बाकी मुकाबले जीत जाती है, तो पंजाब किंग्स शीर्ष चार से बाहर हो सकती है। ऐसे में टीम पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है और यही चिंता प्रीति जिंटा के चेहरे पर भी साफ दिखाई दी।

मैच के दौरान भी रिकी पोंटिंग काफी निराश नजर आए। मुंबई की पारी के अंतिम ओवरों में पंजाब के गेंदबाजों की खराब रणनीति और डेथ ओवरों में कमजोर गेंदबाजी टीम की हार का बड़ा कारण बनी। पोंटिंग डगआउट के बाहर बाउंड्री लाइन के पास खड़े होकर खिलाड़ियों को निर्देश देते दिखाई दिए, लेकिन टीम मैच नहीं बचा सकी।

मुंबई इंडियंस की जीत के सबसे बड़े हीरो तिलक वर्मा रहे। उन्होंने केवल 33 गेंदों में नाबाद 75 रन की तूफानी पारी खेली और मैच पूरी तरह मुंबई के पक्ष में मोड़ दिया। तिलक ने अपनी पारी में बड़े शॉट लगाए और पंजाब के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा।

उनका साथ विल जैक्स ने भी शानदार तरीके से निभाया। विल जैक्स ने केवल 10 गेंदों में नाबाद 25 रन बनाए और दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर अंतिम ओवरों में तेजी से रन जुटाए। तिलक वर्मा ने पारी की अंतिम ओवर से पहले ही बड़ा छक्का लगाकर मुंबई को जीत दिलाई, जिससे धर्मशाला का मैदान पूरी तरह शांत हो गया।

बता दें कि मुंबई इंडियंस की टीम भले ही प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी हो, लेकिन उसने पंजाब किंग्स की राह जरूर कठिन कर दी है। दूसरी तरफ पंजाब को अब अपने बाकी मुकाबलों में जीत दर्ज करनी होगी ताकि टीम प्लेऑफ में जगह बना सके।
Fri, 15 May 2026 19:15:33 +0530

  Videos
See all

Ghaziabad DM Viral Video: सरकारी गाड़ी छोड़ बाइक से पहुंचे गाजियाबाद डीएम | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-15T13:45:03+00:00

Prateek Yadav Death Reason: डिप्रेशन में थे प्रतीक? कैसे हुई मौत? सबसे बड़ा खुलासा | Akhilesh Yadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-15T13:45:02+00:00

NEET Paper Leak Mastermind Arrest Live updates: पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार |NEET 2026 New Date #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-15T13:35:49+00:00

Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम अभी और बढ़ेंगे ? #shorts #petrolprice #inflation #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-15T13:45:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers