Responsive Scrollable Menu

पाकिस्तान: पेशावर में स्मार्ट लॉकडाउन के खिलाफ सड़कों पर उतरे व्यापारी, महंगाई को लेकर गुस्सा

इस्लामाबाद, 15 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पेशावर में व्यापारियों ने सरकार द्वारा लगाए गए स्मार्ट लॉकडाउन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, खैबर-पख्तूनख्वा ट्रेडर्स ऑर्गनाइजेशन के नेतृत्व में निकाली गई रैली में बड़ी संख्या में दुकानदारों और कारोबारियों ने हिस्सा लिया।

प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्मार्ट लॉकडाउन को तत्काल वापस लेने, पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में कमी करने और महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। पाकिस्तान के अखबार ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान व्यापारिक संगठन के नेताओं ने सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना की।

एक वक्ता ने कहा, “लॉकडाउन से न सरकार को फायदा हुआ है और न ही व्यापारियों को। दुकानों को रात 8 बजे तक बंद करने के लिए मजबूर किया जा रहा है, जबकि भीषण गर्मी में लोग शाम के बाद ही खरीदारी के लिए निकलते हैं। यह फैसला न ऊर्जा संकट का समाधान कर पाया और न ही पेट्रोलियम उत्पादों पर जनता को राहत मिली।”

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पेट्रोल की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की पहुंच से जरूरी सामान भी दूर कर दिए हैं। उन्होंने कहा, “ईंधन की कीमतें इतनी बढ़ गई हैं कि आम नागरिक अब बुनियादी जरूरतें भी पूरी नहीं कर पा रहा। सरकार को लॉकडाउन का फैसला तुरंत वापस लेना चाहिए और महंगाई रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए।”

व्यापारिक समुदाय ने चेतावनी दी कि यदि सरकार उनकी मांगें नहीं मानती तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की “गलत और अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वाली नीति” के खिलाफ उनका संघर्ष जारी रहेगा।

इससे पहले 9 मई को भी पेशावर और पूरे खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में परिवहन कारोबारियों ने पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन किया था।

‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ के अनुसार, दर्जनों ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर पेशावर के हाजी कैंप टर्मिनल पर एकत्र हुए और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तत्काल कटौती की मांग की।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए ट्रांसपोर्ट नेता जुबैर अहमद कुरैशी ने कहा कि पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, जबकि सीएनजी भी उपलब्ध नहीं है।

हालिया ईंधन मूल्य वृद्धि के बाद परिवहन किराए में एक महीने के भीतर पांचवीं बार बढ़ोतरी की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, एसी वाहनों का किराया काफी बढ़ गया है, जबकि नॉन-एसी बसों के किराए में भी पांच प्रतिशत तक इजाफा हुआ है।

--आईएएनएस

डीएससी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

NEET UG Re Exam 2026: कब जारी होंगे नीट यूजी परीक्षा के एडमिट कार्ड? इस लिंक के जरिए कर सकेंगे डाउनलोड

NEET UG Re-Exam 2026: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 (NEET UG) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने री-एग्जाम की नई तारीख घोषित कर दी है. अब NEET UG 2026 की दोबारा परीक्षा 21 जून 2026, रविवार को आयोजित की जाएगी. यह फैसला केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के आवास पर हुई अहम बैठक के बाद लिया गया है. परीक्षा से जुड़े सभी निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं. इसके साथ ही एडमिट कार्ड जारी होमे की तारीख और परीक्षा प्रक्रिया को लेकर भी जानकारी साक्षा कर दी गई है. आइए, जानते हैं कि नीट यूजी 2026 री-एग्जाम के एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड किए जा सकेंगे. इसके साथ ही नीट यूजी 2026 री-एग्जाम को लेकर NTA की तरफ से की गई घोषणाओं के बारे में जानेंगे.

कब तक जारी होंगे एडमिट कार्ड? 

NTA के अनुसार, नीट यूजी 2026 (NEET UG) री-एग्जाम के एडमिट कार्ड 14 जून तक आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी कर दिए जाएंगे. उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, समय और जरूरी निर्देश दिए जाएंगे. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और सभी जानकारी ध्यान से जांचें.

ऐसे डाउनलोड करें NEET UG 2026 री-एग्जाम एडमिट कार्ड

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं.
होम पेज पर दिए गए “NEET UG 2026 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें.
नया पेज खुलने पर आवेदन संख्या और जन्मतिथि/पासवर्ड दर्ज करें.
इसके बाद स्क्रीन पर दिखाई देने वाला सिक्योरिटी पिन भरें.
सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका  प्रिंटआउट निकाल लें.
उसके बाद दिए गए स्थान पर अपना पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाएं.

क्या री-एग्जाम के लिए देनी होगी फीस? 

NTA ने साफ कर दिया है कि री-एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों से कोई परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा. जिन उम्मीदवारों ने पहले परीक्षा के लिए फीस जमा की थी, उन्हें दोबारा भुगतान नहीं करना पड़ेगा. इसके अलावा एजेंसी पहले ही यह घोषणा कर चुकी है कि नीट यूजी 2026 (NEET UG) से जुड़े शुल्क वापस करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी. इससे छात्रों को बड़ी राहत मिली है.

परीक्षार्थियों को मिलेगा 15 मिनट का समय

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने यह भी बताया कि री-एग्जाम में छात्रों को अतिरिक्त 15 मिनट का समय दिया जाएगा. इसका उद्देश्य उम्मीदवारों को बेहतर सुविधा देना और परीक्षा प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित बनाना है. NTA का कहना है कि इस बार परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था पहले से ज्यादा मजबूत रहेगी. हर स्तर पर निगरानी रखी जाएगी ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी दोबारा न हो.

पेपर लीक के बाद रद्द हुई थी परीक्षा

नीट यूजी 2026 (NEET UG) की परीक्षा 3 मई को आयोजित हुई थी. इसमें देशभर से 22 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे. परीक्षा के कुछ दिनों बाद पेपर लीक का मामला सामने आया. शुरुआत में इसे केवल गेस पेपर वायरल होने की घटना माना जा रहा था. दावा किया गया था कि कई सवाल परीक्षा में मैच कर गए थे. लेकिन जांच आगे बढ़ने पर मामला गंभीर निकला और पेपर लीक की पुष्टि हुई. इसके बाद कई गिरफ्तारियां भी हुईं. बढ़ते विवाद और छात्रों के विरोध को देखते हुए NTA ने परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया. मामले की जांच बाद में CBI को सौंप दी गई.

छात्रों के लिए अहम सलाह

री-एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अफवाहों से बचें और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें. परीक्षा से जुड़े सभी अपडेट समय-समय पर NTA की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे. छात्रों को अपनी तैयारी दोबारा मजबूत करनी होगी क्योंकि अब उनके पास परीक्षा के लिए कम समय बचा है. विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार प्रतियोगिता और भी कड़ी हो सकती है.

यह भी पढ़ें: NEET UG Re Exam Date 2026 Announced: अब 21 जून को होगी NEET-UG की परीक्षा, पेपर लीक के चलते रद्द हुआ था एग्जाम

Continue reading on the app

  Sports

दुनिया के वो 6 बल्लेबाज... जिन्होंने टी20 में बनाए सबसे ज्यादा रन, क्रिस गेल के नाम विश्व कीर्तिमान

6 batsman Most runs in career in T20: टी-20 क्रिकेट की दुनिया ने खेल के पारंपरिक व्याकरण को पूरी तरह बदल दिया है. जहां पहले संयम और धैर्य की बात होती थी, वहीं अब यह खेल 'पावर-हिटिंग' और 'इम्पैक्ट' का पर्याय बन चुका है. विश्वभर की लीगों और अंतरराष्ट्रीय मैचों को मिलाकर अगर हम सबसे अधिक रन बनाने वाले दिग्गजों की सूची देखें, तो इसमें क्रिस गेल का साम्राज्य अब खतरे में नजर आता है. हालिया आंकड़ों के अनुसार, इस छोटे फॉर्मेट के 'बादशाहों' की जंग बेहद रोमांचक हो गई है. Fri, 15 May 2026 18:16:13 +0530

  Videos
See all

Rooti On Thook: रोटी पर थूकने का वायरल वीडियो बना बवाल की वजह | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-15T13:14:35+00:00

Bhaiyaji Kahin : कांग्रेस प्रवक्ता ने राहुल की किया बात बताई? | Petrol Diesel Price Hike | Prateek #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-15T13:13:31+00:00

Bhaiyaji Kahin : BJP प्रवक्ता ने Congress को कैसे घेरा? | Petrol Diesel Price Hike|Prateek Trivedi #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-15T13:17:41+00:00

Badminton Star Jwala Gutta Donates 60 Litres of Breast Milk:ज्वाला ने दान किया 60 लीटर ब्रेस्ट मिल्क #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-15T13:15:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers