Video: यूएई के आसमान में F-16 का 'कवच' और जमीन पर राष्ट्रपति का साथ, पीएम मोदी का अबू धाबी में भव्य स्वागत
PM Modi UAE Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के विदेश दौरे की शुरुआत करते हुए शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के ऐतिहासिक दौरे पर पहुंचे। पीएम मोदी का यह दौरा केवल कूटनीतिक नहीं, बल्कि भारत की बढ़ती वैश्विक ताकत का गवाह भी बना।
जैसे ही भारतीय वायुसेना का विमान 'IAF-1' यूएई के एयर स्पेस में दाखिल हुआ, वहां की वायुसेना के F-16 फाइटर जेट्स ने उन्हें सुरक्षा घेरे (Escort) में ले लिया। आसमान में फाइटर जेट्स के साये में पीएम मोदी का विमान प्रेसिडेंशियल एयरपोर्ट पर लैंड हुआ, जहां राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने प्रोटोकॉल तोड़कर अपने 'भाई' का स्वागत किया।
UAE F-16 escorts the PM"s IAF-1 as he enters UAE airspace. pic.twitter.com/ofBGpDIcAA
— Vishnu Som (@VishnuNDTV) May 15, 2026
पीएम मोदी ने जताया आभार
अबू धाबी के हवाई अड्डे पर उतरने के बाद, पीएम मोदी का औपचारिक स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान (MBZ) के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान पीएम मोदी ने फाइटर जेट्स द्वारा दिए गए सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा, "आज आपकी वायुसेना के जेट्स ने मुझे एस्कॉर्ट किया। यह केवल मेरा नहीं, बल्कि भारत के 140 करोड़ लोगों का सम्मान है।"
I thank my brother HH Sheikh Mohamed bin Zayed Al Nahyan, President of the UAE, for the special gesture of receiving me at Abu Dhabi airport. I look forward to our discussions towards furthering India-UAE ties across key sectors like energy, investment, supply chains and more.… pic.twitter.com/3RPRCipnsr
— Narendra Modi (@narendramodi) May 15, 2026
पीएम मोदी ने यूएई को अपना 'दूसरा घर' बताते हुए दोनों देशों के बीच बढ़ते भरोसे और व्यक्तिगत गर्मजोशी का जिक्र किया।
UAE ने भारतीय जहाज पर हमले की निंदा की
पीएम मोदी के पहुंचने से कुछ घंटे पहले ही यूएई ने ओमान के तट पर भारतीय झंडे वाले जहाज पर हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा की। यूएई के विदेश मंत्रालय ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानूनों का खुला उल्लंघन बताया और साफ कहा कि वह भारतीय हितों की रक्षा के लिए नई दिल्ली के साथ मजबूती से खड़ा है। होर्मुज स्ट्रेट में जारी तनाव के बीच यूएई का यह स्टैंड बताता है कि क्षेत्र की सुरक्षा के लिए दोनों देशों का सिस्टम अब एक साथ काम कर रहा है।
Watch video -
— Ravinder Singh Robin (@rsrobin1) May 15, 2026
PM Narendra Modi accorded ceremonial welcome in Abu Dhabi; received by UAE President Sheikh Mohamed bin Zayed Al Nahyan. pic.twitter.com/DUXpeNnsem
क्षेत्रीय तनाव के बीच भारत का समर्थन
पीएम मोदी का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब यूएई मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष और ईरान के साथ तनाव के बीच चुनौतियों का सामना कर रहा है। हाल के दिनों में यूएई ने ईरान की ओर से दागे गए कई ड्रोन और मिसाइलों को इंटरसेप्ट किया है। इसी संदर्भ में पीएम मोदी ने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि यूएई पर किसी भी तरह का हमला "अस्वीकार्य" है। उन्होंने स्पष्ट किया कि "भारत हर स्थिति में यूएई के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।"
#WATCH | Abu Dhabi, UAE | India and UAE exchange MoUs in the presence of PM Narendra Modi and UAE President Sheikh Mohammed bin Zayed Al Nahyan.
— ANI (@ANI) May 15, 2026
(Video: DD) pic.twitter.com/qlS2nRXfVI
इन मुद्दों पर टिकी है दुनिया की नजर
- एनर्जी डील: भारत में रसोई गैस की किल्लत खत्म करने के लिए बड़ा एलपीजी समझौता।
- सुरक्षा का वादा: भारतीय क्रू और कमर्शियल जहाजों की सुरक्षा पर यूएई का खुला समर्थन।
- रणनीतिक साझेदारी: पश्चिम एशिया संकट के बीच व्यापारिक नुकसान को कम करने का मास्टरप्लान।
14 साल की नाबालिग हिंदू बिटिया का अपहरण करने वाले शाहरुख को UP पुलिस ने सिखाया सबक
14 साल की नाबालिग हिंदू बिटिया का अपहरण,इस्लाम भी कबूल करवाने की आशंका.. पकड़ने आई @Uppolice पर भी बरसा दीं गोलियां.. मुजफ्फरनगर के नई मंडी में वर्दी वालों ने उन्मादी शाहरुख को सुंघा दी जमीन... सनातनी लड़की भी सुरक्षित बरामद.. #UPPInNews @muzafarnagarpol ------------------------------------------------------------------------------------------------------- "प्रखर राष्ट्रवाद की बुलंद आवाज़" सुदर्शन न्यूज़ चैनल आप देख सकते हैं आपको दिए हुए लिंक पर जाए और सुदर्शन से जुड़े तमाम चैनल जिसमें आप इतिहास, विज्ञान, एजुकेशन, इंटरव्यू और बॉलीवुड़ की जानकारी मिल सकती है। सुदर्शन टैक्नोलॉजी और सुदर्शन डिजिटल पर होने वाले लाइव इंटरव्यू को देखने के लिए सुदर्शन के मैन यूट्यूब चैनल को फॉलो करे। नए चैनल को लेकर आपकी प्रतिक्रिया हमें जरूर दे। "Voice of an intense nationalist" You can see the given links on Sudarshan News Channel and by visiting the link channel related to Sudarshan, you can get information about history, science, education, interviews and Bollywood. To view live interviews with Sudarshan Technology and Sudarshan Digital, follow Sudarshan's main YouTube channel. Please give us your feedback regarding the new channel. #breakingNews #SureshChavhanke #TrendingNews #SudarshanLive #SudarshanNews #HindiNews #Newslive #BindasBol #BindasBolLive #Sudarshan #Hindurastra sudarshan news | sudarshan news live | sudarshan | sudarshan news channel | sudarshan tv | सुदर्शन न्यूज़ | sudarshan channel | sudershan news | सुदर्शन | Breaking | News Hindi | Jihad News | Jihad | Muslim | Hindutuva | Bindas Bol | suresh chavhanke | Jago | Pradosh chavhanke | hindi news | live Skype I.D- SudarshanNews Whatsapp Channel: whatsapp.com/channel/0029Va9FWl8LSmbdEqIsfK2G Facebook: https://www.facebook.com/sudarshantvnews Twitter : https://twitter.com/SudarshanNewsTV Instagram: https://www.instagram.com/Sudarshantvnews/ Join Our Teligram https://t.me/sudarshannewstv Follow on Koo: https://www.kooapp.com/profile/sudarshannewstv Visit Website : www.sudarshannews.com Subscribe YouTube: https://www.youtube.com/c/SudarshanNewsTV बिंदास बोल से जुड़ी तमाम विडियों देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/channel/UCNBEfg_PfpSjk8DqiafJJhg संपर्क करें - social@sudarshantv.com व्हाट्स एप - 9540558899 फोन नम्बर - 0120 - 4999900
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Sudarshan News















.jpg)



