Responsive Scrollable Menu

Kanwar Yatra 2026: 30 जुलाई से 'बम-बम भोले' की गूंज, जानें इस Holy Journey का धार्मिक महत्व

सावन का पवित्र महीना शुरू होते ही भगवान शिव के भक्तों की सबसे बड़ी और धार्मिक कांवड़ यात्रा शुरू हो जाती है। पूरे उत्तर भारत में केसरिया वस्त्र पहने लाखों की संख्या में श्रद्धालु गंगाजल भरने के लिए हरिद्वार, ऋषिकेश, गोमुख और अन्य पवित्र नदियों के तटों पर पहुंचने के लिए पैदल यात्रा करते हैं। इस दौरान भक्त अपने कंधों पर कांवड़ लेकर हर-हर महादेव के जयकारों के साथ सैकड़ों किमी की यात्रा करके स्थानीय शिव मंदिरों में पहुंचकर जलाभिषेक करते हैं। तो आइए जानते हैं कांवड़ यात्रा कब से शुरू हो रही है और यह यात्रा कब समाप्त होगी।

कांवड़ यात्रा 2026

हिंदू पंचांग के मुताबिक सावन के महीने की शुरूआत के साथ ही कांवड़ यात्रा की शुरूआत हो जाती है। इस बार आज से यानी की 30 जुलाई 2026 से सावन माह की शुरूआत हुई है। वहीं 11 अगस्त 2026 को सावन शिवरात्रि के दिन से कांवड़ यात्रा की समाप्ति होगी। इस बार कुल 13 दिनों तक कांवड़ यात्रा चलेगी।

जलाभिषेक की डेट

कांवड़ यात्रा का सबसे प्रमुख दिन सावन शिवरात्रि होती है। हरिद्वार, ऋषिकेश और अन्य धामों से जल लेकर आने वाले श्रद्धालु सावन शिवरात्रि पर शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं। इस बार 11 अगस्त यानी की सावन शिवरात्रि पर जलाभिषेक के साथ कांवड़ यात्रा की समाप्ति होगी।

क्यों निकलती है कांवड़ यात्रा

पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक समुद्र मंथन के दौरान जब विष निकला, तो भगवान शिव ने सृष्टि की रक्षा के लिए उस विष को अपने कंठ में धारण कर लिया था। विष के प्रभाव से महादेव का कंठ नीला पड़ गया और उनके शरीर का ताप अधिक बढ़ गया।

भगवान शिव के शरीर के ताप और जलन को शांत करने के लिए देवताओं और परम शिव भक्त रावण ने पवित्र गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया था। तभी से सावन महीने में गंगाजल से शिवलिंग का जलाभिषेक करने और कांवड़ यात्रा निकालने की परंपरा चल रही है।

Continue reading on the app

Fact Check: आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर नहीं लगाया एक साल का प्रतिबंध, वायरल प्रेस नोट फर्जी है

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि आईसीसी द्वारा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर एक साल के प्रतिबंध का दावा फर्जी है। वायरल हो रही मीडिया रिलीज एडिट की गई है। आईसीसी ने ऐसी कोई कार्रवाई नहीं की है।

The post Fact Check: आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर नहीं लगाया एक साल का प्रतिबंध, वायरल प्रेस नोट फर्जी है appeared first on Vishvas News.

Continue reading on the app

  Sports

भारत-अफगानिस्तान सीरीज से इस देश को नुकसान, अब नहीं होगा टीम इंडिया का दौरा!

भारत और अफगानिस्तान के बीच सितंबर में 3 टी20 मैच की सीरीज खेली जाएगी, जिसका आयोजन नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में किया जाएगा. मगर इसके चलते टीम इंडिया का बांग्लादेश दौरा खतरे में पड़ गया है. Wed, 12 Aug 2026 08:00:20 +0530

  Videos
See all

रांची में JPSC और JSSC-CGL अभ्यर्थियों पर देर रात पुलिस की लाठीचार्ज #jharkhand #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T02:45:23+00:00

Phuket Delhi Air India Turbulence Case: ..तो नशे में विमान उड़ा रहा था पायलट! #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T02:35:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers