Responsive Scrollable Menu

कीर स्टार्मर के खिलाफ बढ़ी बगावत, नेतृत्व चुनौती पर पीएम बोले- 'लेबर पार्टी में फैल जाएगी अराजकता'

लंदन, 14 मई (आईएएनएस)। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने स्थानीय चुनावों में खराब नतीजों के बाद सत्ता पर मंडराते खतरे के बीच बगावत करने वाले नेताओं को कड़ी चेतावनी दी है। कीर स्टार्मर ने कहा है कि उनके खिलाफ नेतृत्व की चुनौती लेबर पार्टी को अराजकता में धकेल देगी।

दरअसल, लेबर पार्टी के खराब स्थानीय चुनाव परिणामों के बाद प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर को बदलने की संभावित कोशिशों को लेकर अटकलें तेज हैं। लेबर पार्टी के भीतर बढ़ती अशांति के बीच बोलते हुए स्टार्मर ने मंत्रियों से आग्रह किया कि वे पार्टी को और अस्थिर न करें।

यह चेतावनी तब आई, जब ब्रिटिश मीडिया ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री वेस स्ट्रीटिंग इस्तीफा देकर गुरुवार सुबह ही नेतृत्व चुनौती पेश करने पर विचार कर रहे हैं। वहीं, समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने एक रिपोर्ट में बताया कि उन्हें उम्मीदवार सहित लेबर पार्टी के 81 सांसदों के समर्थन की जरूरत होगी।

संसद के औपचारिक उद्घाटन से पहले बुधवार सुबह वेस स्ट्रीटिंग को 10 डाउनिंग स्ट्रीट में प्रवेश करते देखा गया, हालांकि वह 20 मिनट से भी कम समय बाद वहां से निकल गए।

पिछले सप्ताह हुए स्थानीय चुनावों में लेबर पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद स्टार्मर पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को कई मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया, जबकि कुछ कैबिनेट मंत्रियों ने सार्वजनिक रूप से प्रधानमंत्री के समर्थन की पुष्टि की।

इस बीच, लेबर से जुड़े 11 यूनियनों ने संयुक्त बयान जारी कर पार्टी से नेतृत्व परिवर्तन की तैयारी करने को कहा। बयान में कहा गया, यह स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री अगले चुनाव में लेबर पार्टी का नेतृत्व नहीं करेंगे। किसी समय नए नेता के चुनाव की योजना बनानी होगी।

उधर, स्कॉटिश नेशनल पार्टी ने भी स्टार्मर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की धमकी दी है। पार्टी का कहना है कि नेतृत्व का यह तमाशा अब ज्यादा देर तक नहीं चल सकता।

इससे पहले, ब्रिटेन के राजा चार्ल्स-तृतीय ने किंग्स स्पीच दी, जिसमें उन्होंने नए संसदीय सत्र के लिए प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के विधायी एजेंडे की रूपरेखा पेश की। हालांकि, लेबर पार्टी के अंदर बढ़ते संकट और स्टार्मर के भविष्य को लेकर उठ रहे सवालों ने सरकार की नीतिगत योजनाओं को पीछे छोड़ दिया।

--आईएएनएस

डीसीएच/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Entertainment News Live Updates: दूसरी बार कान्स रेड कार्पेट पर उतरीं आलिया भट्ट, पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे सैफ और इब्राहिम

Entertainment News Live Updates: फ्रांस में चल रहे कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes 2026) में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का ग्लैमरस अंदाज लगातार सुर्खियां बटोर रहा है. वहीं, अब दूसरी बार रेड कार्पेट पर उतरीं आलिया ने प्रिंसेस लुक में सबका ध्यान खींच लिया. वहीं,  ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) को कान्स से गायब देख फैंस नाराजगी जता रहे हैं. दूसरी ओर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय (Vijay) ने तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) की 'करुप्पु' (Karuppu) के मेकर्स को स्पेशल स्क्रीनिंग रखने की मंजूरी दी थी. लेकिन स्पेशल शो रद्द  कर दिए गए. सलमान खान की एक्ट्रेस जरीन खान आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं.मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए न्यूज नेशन के लाइव ब्लॉग में बने रहे.

Continue reading on the app

  Sports

KKR playoffs equation: क्या प्लेऑफ से बाहर हो गई केकेआर या फिर अभी बची है उम्मीद, जानें पूरा समीकरण

IPL 2026 playoffs equation: अंजिक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता नाइटराइडर्स को आईपीएल 2026 के 57वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 6 विकेट से हार मिली. सीजन में केकेआर अपना 11वां मैच खेलने उतरी थी. इस हार के साथ ही केकेआर को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उसकी उम्मीदों को भी बड़ा झटका लगा. Thu, 14 May 2026 07:42:15 +0530

  Videos
See all

Brajesh Pathak on Prateek Yadav | प्रतीक यादव के निधन पर ब्रजेश पाठक ने जताया गहरा दुख | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T03:46:07+00:00

Top 100 News Today | 100 बड़ी खबरें | PM Modi | Prateek Yadav | NEET Paper Leak | CM YOGI | 14 May | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T03:44:09+00:00

Prateek Yadav के Last Rite से पहले उनके आवास के बाहर सुरक्षा तैनात की गई | #shortvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T03:48:50+00:00

Weather News: आंधी -तूफान की वजह से 62 लोगों की मौत #hindinews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T03:37:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers