Responsive Scrollable Menu

NEET-UG 2026 Paper Leak | जीतू पटवारी का भाजपा पर कड़ा प्रहार, 'नीट घोटाला' और 'आदिवासी विस्थापन' को बताया देश का बड़ा संकट

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। पटवारी ने नीट (NEET-UG 2026) परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं और केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना के कारण आदिवासियों के विस्थापन को लेकर गंभीर आरोप लगाए। जीतू पटवारी ने नीट परीक्षा विवाद को केवल एक प्रशासनिक चूक नहीं, बल्कि देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया। पटवारी ने यहां संवाददाताओं से कहा कि देश इस समय दो बड़े संकटों से जूझ रहा है, पहला ‘नीट परीक्षा घोटाला’ और दूसरा केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना के नाम पर आदिवासियों का ‘‘शोषण’’।

उन्होंने कहा कि ये केवल राजनीतिक मुद्दे नहीं हैं, बल्कि देश के भविष्य और लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़े गंभीर सवाल हैं। पटवारी ने कहा कि तीन मई को नीट परीक्षा में करीब 24 लाख विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था, लेकिन एक बार फिर कथित पेपर लीक और धांधली ने विद्यार्थियों तथा उनके परिवारों के सपनों को चकनाचूर कर दिया। मेडिकल कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित नीट-यूजी 2026 परीक्षा को पेपर लीक के आरोपों के बीच मंगलवार को रद्द कर दिया गया। केंद्र सरकार ने मामले में ‘‘अनियमितताओं’’ की व्यापक जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराने के निर्देश दिए हैं। पूर्व मंत्री पटवारी ने दावा किया कि इससे पहले भी कई परीक्षाओं में इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अपनी विफलताओं का ठीकरा हमेशा अधिकारियों पर फोड़ने की कोशिश करती है। पटवारी ने कहा कि जब-जब परीक्षा घोटाले सामने आए हैं, तब-तब भाजपा से जुड़े लोगों के नाम उजागर हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की विचारधारा को शिक्षा व्यवस्था पर थोपा जा रहा है तथा विभिन्न संस्थानों में ‘‘अपने लोगों’’ की नियुक्ति की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों में सबसे अधिक पेपर लीक और भर्ती घोटाले हुए हैं। मध्यप्रदेश के व्यापमं घोटाले का जिक्र करते हुए पटवारी ने कहा कि भाजपा शासन में युवाओं के भविष्य को व्यवस्थित तरीके से बर्बाद किया गया है। केन-बेतवा परियोजना का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि वह पिछले कई दिनों से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि 11 मई को उन्होंने पन्ना में आंदोलनरत विस्थापित परिवारों से मुलाकात की और अगले दिन छतरपुर जिले में प्रभावित लोगों से बातचीत की। पटवारी ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उन्हें केन-बेतवा परियोजना से प्रभावित आदिवासी परिवारों से मिलने के लिए कहा था और कांग्रेस उनके संघर्ष में मजबूती से साथ खड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस परियोजना के कारण हजारों आदिवासी परिवार विस्थापित हो रहे हैं और उन्हें उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा है।

पटवारी ने दावा किया कि कई वर्ष पहले तय की गई मुआवजा राशि अब बेमानी हो चुकी है और उस समय नाबालिग रहे परिवार के सदस्यों को पुनर्वास और मुआवजे के दायरे से बाहर रखा गया है।

News Source- Press Trust OF India 

Read Latest National News in Hindi only on Prabhasakshi  

Continue reading on the app

Biotin For Hair: क्या बायोटिन सच में बढ़ाता है बालों की ग्रोथ? जानें क्या कहती है रिसर्च

बायोटिन एक ऐसा विटामिन है, जिसे बालों और त्वचा के लिए काफी फायदेमंद बताया जाता है. लेकिन क्या सच में बायोटिन से बालों की ग्रोथ बढ़ती है? इस आर्टिकल में हम इसके बारे में ही जानेंगे.

Continue reading on the app

  Sports

Mumbai Indians के प्लेयर का बड़ा बयान, Captain Hardik Pandya के बिना मुश्किल, पर खेल नहीं रुकता

ऑलराउंडर कोर्बिन बॉश ने बुधवार को यहां कहा कि नियमित कप्तान हार्दिक पंड्या की गैरमौजूदगी पांच बार के आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियन्स के लिए चुनौतीपूर्ण समय है लेकिन खेल रुकता नहीं है और आगे बढ़ता है। रविवार को रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से मिली करीबी हार ने मुंबई इंडियन्स को इस सत्र के प्लेऑफ की दौड़ से बाहर कर दिया। पंड्या पीठ में ऐंठन के कारण इस मैच में नहीं खेल पाए। बेंगलुरु के खिलाफ मैच इस सत्र का तीसरा ग्रुप चरण मुकाबला था जिसमें पंड्या नहीं खेले। इससे पहले वह दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ भी नहीं खेले थे।

बॉश ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियन्स के मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘बेशक यह मुश्किल है। हार्दिक सिर्फ नेतृत्वकर्ता ही नहीं बल्कि एक शानदार क्रिकेटर भी है। मैदान पर हमें उनकी कमी खलती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे यकीन है कि जो लोग फैसले कर रहे हैं और जो लोग उनकी देखभाल कर रहे हैं, वे उनके और टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ करने का प्रयास कर रहे हैं।’’ बॉश ने कहा, ‘‘यह मुश्किल रहा है लेकिन साथ ही खेल आगे बढ़ता है और हमें अब भी क्रिकेट खेलना है।’’

पंड्या की गैरमौजूदगी में तीन मैच में सूर्यकुमार यादव ने टीम की कमान संभाली और भारत के टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान के बृहस्पतिवार को यहां सत्र में चौथी बार टीम की अगुआई करने की उम्मीद है। मुंबई इंडियन्स की टीम 10 टीम की तालिका में नीचे से दूसरे स्थान पर है और ऑलराउंडर बॉश ने कहा कि मौजूदा सत्र में टीम के संघर्ष का कारण संपूर्ण प्रदर्शन करने में नाकाम रहना है।

Thu, 14 May 2026 10:46:57 +0530

  Videos
See all

Top 100 News Today | 100 बड़ी खबरें | PM Modi | Prateek Yadav | NEET Paper Leak | CM YOGI | 14 May | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T03:44:09+00:00

Brajesh Pathak on Prateek Yadav | प्रतीक यादव के निधन पर ब्रजेश पाठक ने जताया गहरा दुख | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T03:46:07+00:00

West Bengal News: विजय रथ पर शुभेंदु...भवानीपुर में जीत का जश्न | Bhowanipore | Suvendu Adhikari #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T03:48:55+00:00

Prateek Yadav के Last Rite से पहले उनके आवास के बाहर सुरक्षा तैनात की गई | #shortvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T03:48:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers