Responsive Scrollable Menu

NEET Paper Leak Case: दिल्ली से लेकर केरलम तक 10 राज्यों में बेचा गया था नीट का पेपर, CBI की कार्रवाई में बड़ा खुलासा

NEET Paper Leak Case: नीट यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआई लगातार नए खुलासे कर रही है. सीबीआई की जांच में पता चला है कि नीट का लीक पेपर देश के 10 राज्यों में बेचा गया था. अभी इस मामले में तमाम खुलासे होने बाकी हैं जिसके लिए सीबीआई लगातार छापेमारी कर रही है. अब तक इस मामले में सीबीआई ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जिनसे लगातार पूछताछ की जा रही है.

Continue reading on the app

PBKS vs MI मैच में कौन जीतेगा, पिच रिपोर्ट, वेदर अपडेट और हेड टू हेड रिकॉर्ड के साथ जानें संभावित प्लेइंग-11

PBKS vs MI : आईपीएल 2026 का 58वां मैच पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होने वाला है. ये मैच आज यानी 14 मई (गुरुवार) को खेला जाएगा. इस मैच को पंजाब किंग्स जीतकर आईपीएल 2026 प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी दावेदारी को बचाना चाहेगी. वहीं मुंबई इंडियंस के पास न कुछ खोने के लिए है और न ही अब कुछ पाने के लिए बचा है, लेकिन वो पंजाब किंग्स को हराकर उनका खेल जरूर खराब करना चाहेगी. तो आइए इस मैच से पहले हम आपको दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच और वेदर रिपोर्ट के साथ-साथ संभावित प्लेइंग-11 के बारे में बताने वाले हैं.

PBKS vs MI हेड टू हेड रिकॉर्ड 

पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक आईपीएल में कुल 35 मैच खेले गए हैं. इस दौरान पंजाब किंग्स की टीम को 18 मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि मुंबई इंडियंस की टीम ने 17 मैच जीत हैं. ऐसे में इन दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर साफ नजर आती है. आज ये दोनों टीमें अपने आंकड़े ठीक करना चाहेंगी. 

पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस का सबसे ज्यादा टीम टोटल 223 है, जबकि उनका सबसे कम स्कोर 87 है. वहीं दूसरी ओर पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 230 का सबसे अधिक स्कोर बनाया है, जबकि उनका सबसे कम टोटल 119 रहा है.

धर्मशाला स्टेडियम की पिच रिपोर्ट 

धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की पिच रनों से भरपूर है. इस मैदान पर बल्लेबाजों को काफी ज्यादा मदद मिलती है. इस छोटे मैदान और बाउंड्री का फायदा अक्सर बल्लेबाजों को मिलता है. इस मैदान की आउटफील्ड भी काफी तेज है, जिसका फायदा सीधे बल्लेबाज उठाते हैं. इस पिच पर नई गेंद से तेज गेंदबाज को थोड़ी बहुत मदद मिलती है. वहीं गेंद पुरानी होने के बाद स्पिनर एक्शन में नजर आते हैं. 

कैसा रहेगा धर्मशाला में वेदर रिपोर्ट 

धर्मशाला में मैच के दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद है. इस मैच में बारिश का साया न के बराबर है, जिससे फैंस को मैच पूरा देखने के लिए मिलेगा. यहां पर अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है.

PBKS vs MI संभावित प्लेइंग-11

पंजाब किंग्स - प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को जानसन, बेन द्वारशुइस, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.

मुंबई इंडियंस - रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रित बुमरा, एएम गजनफर.

पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस का स्क्वाड

PBKS  - प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विजयकुमार विशक, हरप्रीत बराड़, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, विष्णु विनोद, बेन द्वारशुइस, लॉकी फर्ग्यूसन, अजमतुल्लाह उमरजई, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश, विशाल निषाद, प्रवीण दुबे.

MI - विल जैक्स, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, कृष भगत, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमराह, एएम गजनफर, रघु शर्मा, राज बावा, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, अश्विनी कुमार, रोहित शर्मा, दीपक चाहर, क्विंटन डी कॉक, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक मारकंडे, दानिश मालेवार, मोहम्मद सलाहुद्दीन इजहार.

ये भी पढ़ें : फुल ऑन मस्ती! वैभव सूर्यवंशी की क्यूटनेस ने जीता दिल, सरप्राइज एंट्री पर दिया ऐसा रिएक्शन वीडियो हो गया वायरल

Continue reading on the app

  Sports

डेब्यू मैच का वो स्टार, जिसे कहा गया था भारत का जयसूर्या, एक ही मैच के बाद रूठ गई किस्मत

Who is Amay Khurasiya: पूर्व भारतीय क्रिकेटर अमय खुरासिया ने साल 1999 में भारतीय टीम के लिए वनडे में अपना डेब्यू किया था. वनडे डेब्यू में ही अमय ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर अर्धशतकीय पारी खेली थी, लेकिन उस एक पारी के बाद अयम अपना कमाल नहीं दिखा पाए. अमय को भारत के वर्ल्ड कप टीम में भी जगह मिली थी, लेकिन निरंतरता की कमी के कारण उन्हें टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं मिला था. Thu, 14 May 2026 10:57:28 +0530

  Videos
See all

Weather News: आंधी -तूफान की वजह से 62 लोगों की मौत #hindinews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T03:37:23+00:00

Brajesh Pathak on Prateek Yadav | प्रतीक यादव के निधन पर ब्रजेश पाठक ने जताया गहरा दुख | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T03:46:07+00:00

Prateek Yadav के Last Rite से पहले उनके आवास के बाहर सुरक्षा तैनात की गई | #shortvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T03:48:50+00:00

Top 100 News Today | 100 बड़ी खबरें | PM Modi | Prateek Yadav | NEET Paper Leak | CM YOGI | 14 May | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T03:44:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers