IMD Heatwave Forecast: यूपी के बांदा में सबसे ज्यादा गर्मी, रायपुर-उज्जैन भी झुलसेंगे! रांची में ऑरेंज अलर्ट
IMD Heatwave Alert Today: आगरा, बांदा, प्रयागराज और रायपुर में पारा 44°C के पार पहुंचने वाला है। जानिए IMD का ताजा Weather Forecast, कहां चलेगी लू, कहां आएगा थंडरस्ट्रॉम और किन शहरों के लिए जारी हुआ अलर्ट।
Aaj Ka Rashifal 14 May 2026: नौकरी, कारोबार और प्रेम जीवन पर क्या कहते हैं सितारे? पढ़ें मेष से मीन तक सभी के लिए आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 14 May 2026: पंचांग के अनुसार, आज 14 मई 2026 गुरुवार है. ज्योतिष गणना के अनुसार आज का दिन सफलता से भरा होने वाला है. आज सुबह 11:21 तक द्वादशी तिथि रहेगी और इसके बाद त्रयोदशी तिथि प्रारंभ हो जाएगी. गुरुवार को चंद्रमा का गोचर मीन राशि में रात 10 बजकर 33 मिनट तक उसके बाद मेष राशि में होगा. इसके अलावा, आज शुक्र ग्रह का भी गोचर होने वाला है. वह मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे.
ज्योतिषाचार्य हरी गोपाल शर्मा के अनुसार, आज ग्रहों की स्थिति से सर्वार्थ सिद्धि, प्रीति, बुधादित्य, पराक्रम, मालव्य और रूचक योग का संयोग देखने को मिलेगा. आज का दिन कुछ राशि के जातकों को शुभ फल देगा. वहीं, कुछ राशियों लिए अशुभ भी हो सकता है. आइए जानते हैं 12 राशियों के लिए आज का राशिफल, साथ ही जानें शुभ फलों की वृद्धि और अशुभ फलों को कम करने के उपाय, भाग्यशाली रंग और अंक.
पढ़े आज का राशिफल
1.मेष राशि
आज का दिन परेशानी दे सकता है. धन हानि हो सकती है. पुरानी बीमारी या पेट की समस्या परेशान कर सकती है. कार्यक्षेत्र पर सहकर्मियों से विवाद हो सकता है. कारोबार में धन का लेन-देन सावधानी से करें. जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होंगे. प्रॉपर्टी के लेन-देन में सावधानी बरतें.
- भाग्यशाली अंक- 1
- भाग्यशाली रंग- लाल
- उपाय- हनुमान जी की पूजा करें
ये भी पढ़ें- Guru Pradosh Vrat May 2026: 14 या 15 मई, कब है गुरु प्रदोष व्रत, जानें सही तीराख, पूजा मुहूर्त, विधि और महत्व
2.वृषभ राशि
आज का दिन उत्तम फलदायी होगा. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. रुका हुआ हुआ धन प्राप्त होगा. नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे आपका प्रभाव बढ़ेगा. व्यापार में अच्छे लाभ की प्राप्ति होगी. जीवनसाथी के साथ यात्रा हो सकती है. संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा.
- भाग्यशाली अंक-3
- भाग्यशाली रंग- सफेद
- उपाय- मां दुर्गा की पूजा करें
3.मिथुन राशि
आज का दिन मिला-जुला रहेगा. धन की समस्या आ सकती है. रुके काम फिर से शुरु होंगे. नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. कारोबार में नया निवेश करने से बचें. प्रेम संबंधों में मतभेद दूर होंगे. सेहत को लेकर लापरवाही न करें.
- भाग्यशाली अंक- 2
- भाग्यशाली रंग- हरा
- उपाय- भगवान कृष्ण की पूजा करें
4.कर्क राशि
आज का दिन उत्तम फल देगा. बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी. समाज में सम्मान प्राप्त होगा. नौकरी में वेतन वृद्धि हो सकती है. कारोबार में विदेश से धन लाभ हो सकता है. मित्रों के साथ यात्रा पर जाने का योग है. भाग्य का साथ मिलेगा. प्रेम संबंध मधुर होंगे.
- भाग्यशाली अंक-7
- भाग्यशाली रंग- केसरिया
- उपाय- गरीब को दूध का दान करें
5.सिंह राशि
आज का दिन तनाव दे सकता है. पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें. कोर्ट-कचहरी के मामलों मे सावधानी बरतें. नौकरी में सहकर्मियों से विवाद हो सकता है. कारोबार में कोई साझेदारी करने से बचें. पुराने साझीदार के विवाद न करें. जीवनसाथी से मतभेद होंगे.
- भाग्यशाली अंक-6
- भाग्यशाली रंग- लाल
- उपाय- गाय को रोटी और गुड़ खिलाएं
6.कन्या राशि
आज का दिन मिला-जुला रहेगा. धन की समस्या दूर होगी. कार्यक्षेत्र पर शत्रु और विरोधियों से सावधान रहें. पुराने मित्र से मुलाकात होगी. जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं. मौसमी बीमारी परेशान कर सकती है.
- भाग्यशाली अंक- 9
- भाग्यशाली रंग- हल्का हरा
- उपाय- गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं
7.तुला राशि
आज का दिन उत्तम फल देगा. अनेक माध्यम से धन प्राप्ति होगी. सरकारी काम सफलता से पूरे होंगे. नौकरी में आपका प्रभाव बढ़ेगा. कारोबार में नई साझेदारी लाभ देगी. प्रेम संबंध मधुर होंगे. भाई-बहन का सहयोग प्राप्त होगा. सेहत में सुधार होगा.
- भाग्यशाली अंक- 8
- भाग्यशाली रंग- पीला
- उपाय- माता लक्ष्मी की पूजा करें
8.वृश्चिक राशि
आज का दिन मिला-जुला रहेगा. धन के मामलों में सावधानी बरतें. जरुरी काम समय पर पूरे होंगे. नौकरी में तरक्की हो सकती है. व्यापार में धन का लेन-देन सावधानी से करें. प्रेम संबंध मधुर होंगे. अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें.
- भाग्यशाली अंक- 5
- भाग्यशाली रंग- हल्का नीला
- उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें
9.धनु राशि
आज का दिन परेशानियां दे सकता है. धन हानि की संभावना है. कार्यक्षेत्र पर कोई अपना धोखा दे सकता है. सभी काम स्वयं देखें. कारोबार में नया निवेश करने से बचें. शेयर बाजार में हानि होगी. जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होंगे. वाहन सावधानी से चलाएं.
- भाग्यशाली अंक- 3
- भाग्यशाली रंग- केसरिया
- उपाय- ऊं विष्णवे नमः मंत्र का जाप करें
10.मकर राशि
आज का दिन शुभ फल देगा. धन प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे. नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा. कारोबार में उम्मीद के मुताबिक लाभ प्राप्त होगा. समाज में सम्मान मिलेगा. प्रेम संबंध मधुर होंगे. जीवनसाथी के साथ यात्रा पर जा सकते हैं.
- भाग्यशाली अंक- 5
- भाग्यशाली रंग- बैगनी
- उपाय- शनिदेव की पूजा करें
11.कुंभ राशि
आज का दिन उत्तम फल देगा. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. फंसा हुआ धन प्राप्त होगा. नौकरी में प्रमोशन के साथ वेतन वृद्धि हो सकती है. कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा. परिवार में कोई मांगलिक काम हो सकता है. प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी. सेहत अच्छी रहेगी.
- भाग्यशाली अंक- 7
- भाग्यशाली रंग- ग्रे
- उपाय- गरीब को सरसों का तेल दान करें
12.मीन राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा. धन वृद्धि के अवसर प्राप्त होंगे. सेहत में सुधार होगा. कार्यक्षेत्र पर आपका प्रभाव बढ़ेगा. कारोबार में धन हानि हो सकती है. परिवार में विवाद की स्थिति बनेगी. जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं.
- भाग्यशाली अंक- 9
- भाग्यशाली रंग- पीला
- उपाय- विष्णु चालीसा का पाठ करें
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
News Nation



















