Responsive Scrollable Menu

IPL- पंजाब धर्मशाला में 'करो या मरो' की स्थिति में:मुंबई आज खेल बिगाड़ सकती है; गेंदबाजी सबसे बड़ी परेशानी

लगातार 4 मैच हारने के बाद पंजाब किंग्स मुश्किल में है। टीम 13 अंक के साथ चौथे स्थान पर है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उसे अभी 2 मैच और जीतने हैं। गुरुवार को धर्मशाला में मुंबई इंडियंस उसके लिए चुनौती बन सकती है। मुंबई ने पिछले मैच में रायपुर में बेंगलुरु को कड़ी टक्कर दी थी। हालांकि, भुवनेश्वर के छक्के से बेंगलुरु को जीत मिली थी। पंजाब की सबसे बड़ी परेशानी उसकी गेंदबाजी है। कप्तान श्रेयस अय्यर भी यह मान चुके हैं। उन्होंने कहा था- ‘टीम की इस हालत के लिए वे खुद ही जिम्मेदार हैं। टूर्नामेंट के पहले फेज में बैटर्स के शानदार प्रदर्शन से गेंदबाजी की कमजोरियां सामने नहीं आई। लेकिन, अब यह चिंता का विषय बन गई हैं।’ पिछले मैच में टीम ने दिल्ली के खिलाफ जीत की स्थिति से आखिरी 5 ओवरों में मैच गंवा दिया था। मैच प्रीव्यू पढ़िए... पिछले रिकॉर्ड में दोनों टीमें बराबरी पर पंजाब और मुंबई का हेड-टु-हेड रिकॉर्ड बराबरी पर है। दोनों टीमों के बीच 35 मैच खेले गए हैं। दोनों ने 17-17 मैच जीते हैं, जबकि एक मैच टाई रहा। आज जीतने वाली टीम बढ़त हासिल करेगी। कोनोली पंजाब के टॉप स्कोरर इस सीजन पंजाब किंग्स के लिए कूपर कोनोली शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने 11 मैचों में 415 रन बनाए हैं। उनके नाम 1 शतक और 2 अर्धशतक हैं। उनका स्ट्राइक रेट 168.01 रहा है। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने 11 मैचों में 13 विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 22 रन देकर 3 विकेट रहा है। रिकेल्टन ने मुंबई से सबसे ज्यादा रन बनाए मुंबई इंडियंस के लिए रायन रिकेल्टन ने 9 मैचों में 382 रन बनाए हैं। उन्होंने 1 शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 188.17 रहा है। गेंदबाजी में अल्लाह गजनफर ने 9 मैचों में 13 विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 17 रन देकर 2 विकेट रहा है। पंजाब के पेसर्स खूब रन लुटा रहे हैं अर्शदीप सिंह की अगुवाई वाले पेस अटैक का इकोनॉमी रेट इस सीजन में सभी 10 टीमों में सबसे खराब रहा है। लॉकी फर्ग्यूसन और बेन ड्वार्शिस जैसे बदलावों के बावजूद टीम लय नहीं पकड़ पा रही है। इस पिच पर युजवेंद्र चहल को प्लेइंग-11 में जगह मिलती है या नहीं, यह देखना होगा। मुंबई का सबसे खराब सीजन, पंड्या की वापसी संभव यह सीजन मुंबई के सबसे खराब सीजन में से एक है। टीम 11 में से सिर्फ 3 मैच जीत सकी है और 6 अंक के साथ 9वें स्थान पर है। कप्तान हार्दिक पंड्या हल्की चोट के कारण पिछले 2 मैचों से बाहर हैं। उनकी गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार यादव कप्तानी कर रहे हैं। वे खुद पिछले एक साल से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। धर्मशाला में बुमराह और बोल्ट की गेंदबाजी पर नजर रहेगी। धर्मशाला की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार धर्मशाला का हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम देश के सबसे खूबसूरत क्रिकेट मैदानों में गिना जाता है। यहां की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार रहती है, जिससे बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं। काली मिट्टी की सतह हार्ड होती है और लगातार अच्छा बाउंस देती है, जिससे बल्लेबाज खुलकर शॉट खेल पाते हैं। धर्मशाला की ऊंचाई भी बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद रहती है। हाई-एल्टीट्यूड कंडीशंस की वजह से गेंद हवा में तेजी से ट्रैवल करती है, जिससे यहां लंबे छक्के और हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं। धर्मशाला में बारिश का खतरा धर्मशाला में 14 मई को कांगड़ा वैली में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना बनी हुई है। शाम के समय तापमान 12 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि ह्यूमिडिटी 65-75% तक रहने की उम्मीद है। बारिश के कारण मैच में रुकावट या देरी की आशंका जरूर है, लेकिन HPCA स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम काफी अच्छा माना जाता है। इससे पहले 11 मई का मुकाबला भी दोपहर की बारिश के बावजूद समय पर शुरू हुआ था। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-XII पंजाब किंग्स- प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोयनिस, सूर्यांश शेडगे, मार्को यानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, यश ठाकुर। इम्पैक्ट प्लेयर: शशांक सिंह मुंबई इंडियंस- रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, अल्लाह गजनफर, जसप्रीत बुमराह इम्पैक्ट प्लेयर: रोहित शर्मा

Continue reading on the app

अविनाश मिश्रा बोले- मुंबई आना ही सबसे बड़ा खतरा था:उस वक्त जुनून था कि करो या मरो, अब खतरों के खिलाड़ी में नजर आएंगे

बिगबॉस फेम और 'नेवर गिव अप' एटीट्यूड के लिए मशहूर अविनाश मिश्रा अब खतरों के खिलाड़ी' में अपना दमखम दिखाने के लिए तैयार हैं। हाल ही में 'बिग बॉस ओटीटी' में अपने बेबाक अंदाज से सुर्खियां बटोरने वाले अविनाश का मानना है कि असल जिंदगी के संघर्षों ने उन्हें इस शो के लिए सालों पहले ही तैयार कर दिया था। दैनिक भास्कर से बातचीत में अविनाश ने अपने करियर के शुरुआती संघर्षों, मुंबई आने के उस सबसे बड़े 'खतरे' और शो के होस्ट रोहित शेट्टी के साथ अपनी केमिस्ट्री पर विस्तार से बात की। उन्होंने साझा किया कि कैसे बिना किसी गॉडफादर के इंडस्ट्री में जगह बनाना उनके लिए 'मेक इट या ब्रेक इट' जैसी स्थिति थी। सवाल: अविनाश, आप अपनी चॉकलेटी इमेज और स्ट्रॉन्ग पर्सनैलिटी के लिए जाने जाते हैं। अब आप 'खतरों' से खेलने जा रहे हैं, कितनी तैयारी है? जवाब: देखिए, मैं स्वभाव से ही हर चीज के लिए खुद को तैयार रखने वाला इंसान हूं। लेकिन 'खतरों के खिलाड़ी' एक ऐसा शो है जहां आप चाहे जितनी भी तैयारी कर लें, वहां जाकर सब कुछ नया ही लगता है। फिर भी, जो मेरे हाथ में है यानी अपनी फिजिकल और मेंटल स्ट्रेंथ, उस पर मैंने पूरा काम किया है। मैं 100% तैयार हूं, अब देखते हैं शो के अंदर क्या होता है। सवाल: जब आप पहली बार मुंबई आए थे, तब आपके पास कोई गॉडफादर नहीं था। क्या वह आपके जीवन का सबसे बड़ा खतरा था? जवाब: बिल्कुल वह एक ऐसा दौर था जब मुझ पर एक अलग ही जुनून सवार था। जब आप बिना किसी सपोर्ट के अपने दम पर कुछ करने निकलते हैं, तो खौफ तो होता ही है। मुझे याद है, उस वक्त सिर्फ एक ही डर सताता था कि 'अगर नहीं हुआ तो क्या?' तब सीधा अपना सामान बांधकर वापस जाना पड़ता। वह 'मेक इट या ब्रेक इट' वाली स्थिति थी। मैंने उस जुनून को आज भी अपने अंदर जिंदा रखा है, जो मुझे आज भी काम आता है। सवाल: क्या वह 'वापस घर जाने का डर' ही आपकी ताकत बना? जवाब: हां, क्योंकि जब आपके पास खोने के लिए कुछ नहीं होता, तो पाने के लिए पूरा आसमान होता है। मैंने खुद से कहा था कि मर जाएंगे लेकिन करके दिखाएंगे। वही मंत्र आज भी मेरे साथ है। जब मैंने लाइफ का इतना बड़ा रिस्क ले लिया था, तो अब ये स्टंट्स तो मैं कर ही लूंगा। सवाल: इस सीजन को 'डर का नया दौर' कहा जा रहा है। पानी, ऊंचाई या रेंगने वाले कीड़े... आपको किससे सबसे ज्यादा डर लगता है? जवाब: सच कहूं तो शुरुआत में जब मुझसे पूछा गया, तो मैंने कहा कि मुझे किसी चीज से डर नहीं लगता। लेकिन जैसे-जैसे शो के दिन नजदीक आ रहे हैं, अब हर चीज डरावनी लग रही है (हंसते हुए)। पर एक विजन भी स्टार्ट हो गया है कि अगर मुझे यह स्टंट मिला, तो मैं इसे कैसे ओवरकम करूंगा। डर को मात देने का मजा ही अलग है। सवाल: इस बार 'ओल्ड वर्सेज न्यू' का कॉन्सेप्ट है, पुराने खिलाड़ी भी आपके सामने होंगे। इसे कैसे देखते हैं? जवाब: यह बहुत दिलचस्प होने वाला है। जो पुराने खिलाड़ी हैं, उनके पास अनुभव है, वो शो का फ्लो जानते हैं। लेकिन हम जो नए हैं, हमारे पास एक अलग अप्रोच और फ्रेश एनर्जी होगी। वहां यह मायने रखेगा कि स्टंट के वक्त किसका दिमाग सही क्लिक कर गया। सवाल: क्या 'बिग बॉस' जैसे शो ने आपको मेंटली इस शो के लिए तैयार किया है? जवाब: बहुत ज्यादा! बिग बॉस में अगर आप इतने दिन सर्वाइव कर गए, तो आपको मेंटल ट्रेनिंग अपने आप मिल जाती है। वहां आप मानसिक तौर पर बहुत सी चीजों को झेलना सीख जाते हैं। खतरों के खिलाड़ी सिर्फ बॉडी बिल्डिंग का खेल नहीं है, यह विल पावर और मुश्किल हालात में खुद को शांत रखने का खेल है। सवाल: जब आपको इस शो का ऑफर मिला, तो घर पर मम्मी-पापा का क्या रिएक्शन था? जवाब: उन्हें पता था कि अगर मुझे ऑफर आया, तो मैं 'हां' ही कहूंगा। मैं इस शो के लिए हमेशा एक्साइटेड रहता था। मम्मी-पापा को बस इस बात की फिक्र रहती है कि मैं वहां जाकर स्टंट के अलावा और कुछ खुराफात न करूं। उन्होंने बस यही कहा- "जा रहा है तो बस जीत के आना।" सवाल: रोहित शेट्टी के साथ काम करने को लेकर कितने एक्साइटेड हैं? जवाब: रोहित सर अपनी फिल्मों की तरह ही हैं फुल ऑफ एक्शन और कॉमेडी। वो बहुत स्पोंटेनियस हैं। कई बार वो प्रैंक्स करके माहौल को हल्का कर देते हैं, तो कई बार इतने मोटिवेट करते हैं कि आप नामुमकिन स्टंट भी कर जाते हैं। उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।

Continue reading on the app

  Sports

बेंगलुरु पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर पहुंचा:कोलकाता की प्लेऑफ राह मुश्किल हुई, पंजाब के लिए आज जीत जरूरी; IPL में प्लेऑफ का गणित

IPL 2026 के लीग स्टेज में अब 13 मैच बाकी हैं। मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ से बाहर हो चुकी हैं, जबकि बाकी 8 टीमें टॉप-4 की रेस में बनी हुई हैं। कोलकाता को हराकर बेंगलुरु पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंच गई हैं। गुजरात और बेंगलुरु दोनों के 16-16 पॉइंट्स हैं, लेकिन बेहतर रनरेट की वजह से बेंगलुरु पहले स्थान पर है। बुधवार की हार के बाद कोलकाता की राह मुश्किल हो गई है। टीम को अब बचे सभी मैच जीतने होंगे। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा सिचुएशन… बेंगलुरु-गुजरात का प्लेऑफ लगभग पक्का बेंगलुरु और गुजरात को प्लेऑफ पक्का करने के लिए बचे 2 में से एक मैच जीतना होगा। दोनों टीमों के 16-16 पॉइंट्स हैं। बेंगलुरु का नेट रनरेट (+1.053) लीग में सबसे बेहतर है। बेंगलुरु का मुकाबला पंजाब और हैदराबाद से है, जबकि गुजरात को कोलकाता और चेन्नई से खेलना है। कोलकाता 8वें पायदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स की स्थिति कठिन हो गई है। टीम को 4 मैच बाद हार मिली। टीम के 11 मैचों में 9 पॉइंट्स हैं और 3 मैच बाकी हैं। कोलकाता को प्लेऑफ की उम्मीद बनाए रखने के लिए सभी मुकाबले जीतने होंगे। टीम का अगला मैच गुजरात, मुंबई और दिल्ली से है। पंजाब को मुंबई को हराना ही होगा पंजाब किंग्स लगातार 4 मैच हारकर चौथे स्थान पर खिसक गई है। टीम के 13 पॉइंट्स हैं और हर मैच अहम हो गया है। पंजाब का मुकाबला आज मुंबई से होगा, जहां उसे जीत चाहिए। इसके बाद टीम बेंगलुरु और लखनऊ से खेलेगी। अगर टीम 2 मैच जीतती है तो प्लेऑफ में पहुंचना पक्का हो जाएगा। हैदराबाद के 2 मैच बाकी सनराइजर्स हैदराबाद के 14 पॉइंट्स हैं। गुजरात ने पिछले मैच में टीम को 82 रन से हराकर मुश्किल में डाल दिया। उसका नेट रनरेट +0.331 है। हैदराबाद को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अब चेन्नई और बेंगलुरु को हराना होगा। चेन्नई पांचवें स्थान पर कायम चेन्नई सुपर किंग्स ने खराब शुरुआत के बाद वापसी की है। टीम लगातार 3 मैच जीत चुकी है और 12 पॉइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर है। CSK को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए तीनों मैच जीतने होंगे। उसके मुकाबले लखनऊ, हैदराबाद और गुजरात से हैं। राजस्थान भी रेस में, दिल्ली की उम्मीदें कमजोर राजस्थान रॉयल्स 12 पॉइंट्स के साथ रेस में बनी हुई है, लेकिन टीम ने पिछले 7 में से 5 मैच गंवाए हैं। राजस्थान को दिल्ली, लखनऊ और मुंबई से खेलना है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की उम्मीदें कमजोर हैं। टीम के 12 मैचों में 10 पॉइंट्स हैं और नेट रनरेट (-0.993) सबसे खराब है। दिल्ली को अपने दोनों मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे। साथ ही दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स… कोहली ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे नंबर पर पहुंचे विराट कोहली IPL 2026 में ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। कोलकाता के खिलाफ शतक लगाने के बाद उनके 12 मैचों में 484 रन हो गए। सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासन 508 रन के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं, जबकि गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन 501 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं। भुवनेश्वर 22 विकेट के साथ पर्पल कैप होल्डर बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हुए हैं। उनके 12 मैचों में 22 विकेट हो गए। गुजरात के कगिसो रबाडा 21 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। चेन्नई के अंशुल कम्बोज 19 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं। Wed, 13 May 2026 23:40:15

  Videos
See all

Prateek Yadav Death: भाई की मौत पर अखिलेश को आया सबसे बड़ा कॉल|Aparna Yadav |Breaking |Akhilesh Yadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T00:00:10+00:00

Crime Branch से पूछताछ के बाद मीडिया से बोले पवन खेड़ा, 7 बार कहा No Comment | #Shorts #PawanKhera #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-13T23:53:47+00:00

हाथरस की अदालत ने Rahul Gandhi के खिलाफ Defamation की शिकायत खारिज की | #shortvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-13T23:51:55+00:00

Guwahati में Congress Leader पर शिकंजा! Pawan Khera का बड़ा बयान | #Shorts #PawanKhera #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-13T23:49:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers