Responsive Scrollable Menu

7 साल के वेद के डूबने का लाइव VIDEO:स्विमिंग पूल में छलांग लगाई, निकल नहीं पाया; न तो लाइफ जैकेट थी और न ही गार्ड

ग्वालियर में होटल के स्विमिंग पूल में 7 साल के वेद के डूबने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। बुधवार रात के इस फुटेज में दिख रहा है कि वेद अपने परिवार के साथ पूल पार्टी का आनंद ले रहा था। वह नहाने के बाद पूल से बाहर निकला। फिर कुछ ही मिनट बाद दोबारा कूदा। इस बार वेद पूल की 2 फीट गहराई वाली जगह की बजाय गलती से 5 फीट गहराई वाले हिस्से में कूद गया। वह काफी देर तक पानी से बाहर आने की जद्दोजहद करता रहा। बहुत छटपटाया लेकिन बाहर नहीं आ सका और कुछ ही मिनटों में गहराई में समा गया। हैरानी की बात यह है कि इस दौरान पूल में कई लोग मौजूद थे। लेकिन न तो वेद के परिवार के किसी सदस्य का ध्यान उसकी ओर गया और न ही होटल स्टाफ का। वेद जहां डूबा, उसके पास ही दो लड़के खड़े थे। वे आपस में गपशप करते रहे। उसी जगह से एक अन्य लड़का भी पानी में पैदल चलते हुए गुजरा, लेकिन वेद उससे नहीं टकराया। परिजन ने प्रिंस मामा होटल के मैनेजर राघवेंद्र सिंह पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पूल में गहराई बताने के लिए कोई निशान या बोर्ड नहीं लगाया गया था। मौके पर बच्चों के लिए न तो लाइफ जैकेट थी और न ही कोई ट्रेंड लाइफगार्ड। दफनाने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए निकाला शव मामला ग्वालियर के गिरवाई थाना क्षेत्र स्थित एबी रोड के प्रिंस मामा होटल में 11 मई की रात का है। जहां परिवार के साथ पूल पार्टी करने गए 7 वर्षीय वेद पाल की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई थी। परिजन ने सोमवार-मंगलवार की रात करीब 1 बजे बच्चे के शव को दफना दिया था, लेकिन मंगलवार शाम मामला पुलिस तक पहुंचा। बच्चे के पिता दिनेश पाल और चाचा देवेंद्र पाल गिरवाई थाने पहुंचे और घटना की जानकारी दी। उन्होंने होटल प्रबंधन की लापरवाही तय करने के लिए शव निकलवाकर पोस्टमॉर्टम कराने की मांग की। पुलिस ने बुधवार को लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम से बच्चे का शव निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव दोबारा परिजन को सौंप दिया गया। एसपी बोले- फुटेज और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का मिलान करेंगे एएसपी जयराज कुबेर ने कहा- पूल पार्टी वेद के चाचा देवेंद्र के दोस्तों ने ऑर्गनाइज की थी। होटल के CCTV फुटेज और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का मिलान किया जाएगा। होटल मैनेजमेंट और पूल पार्टी करने वाले लोगों की भूमिका की भी जांच की जाएगी। मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… होटल के स्विमिंग पूल में डूबने से बच्चे की मौत ग्वालियर के गिरवाई थाना क्षेत्र स्थित एबी रोड के प्रिंस मामा होटल में सोमवार रात हादसा हो गया। परिवार के साथ डिनर और पूल पार्टी करने गए 7 वर्षीय वेद पाल की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। घटना रात करीब 9:30 से 10 बजे के बीच हुई। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

Tamil Nadu Assembly Floor Test : फ्लोर टेस्ट में Thalapathy Vijay की पार्टी के साथ क्या हुआ ?

Tamil Nadu Assembly Floor Test : तमिलनाडु विधानसभा में 13 मई 2026 को हुए फ्लोर टेस्ट (बहुमत परीक्षण) में Thalapathy Vijay की पार्टी तमिलगा वेट्टी कड़गम (TVK) ने शानदार जीत हासिल की है। विजय के नेतृत्व वाली TVK सरकार ने 234 सदस्यीय विधानसभा में 144 विधायकों के समर्थन के साथ विश्वास मत जीत लिया। विजय की जीत में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब AIADMK के करीब 24-30 बागी विधायकों ने पार्टी लाइन से हटकर TVK सरकार के पक्ष में वोट दिया। #thalapathyvijay #tvk #tamilnadupolitics #floortest #vijaycm #tvkwin #tamilnadunews #vijaypolitics #dmk #aiadmk #udhayanidhistalin #annamalai #latestnews #hindinews #timesnownavbharat #chennainews #southpolitics You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat

Continue reading on the app

  Sports

एक टीम, 19 साल और 279 मैच... विराट कोहली ने बनाया महारिकॉर्ड, आईपीएल के सबसे बड़े 'सुल्तान' बने

virat kohli scripts history: विराट कोहली ने आईपीएल 2026 में इतिहास रचते हुए एमएस धोनी और रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है.रायपुर में केकेआर के खिलाफ अपना 279वां मैच खेलकर वह लीग के सबसे कैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं. 19 सालों से केवल आरसीबी के लिए खेलने वाले कोहली दुनिया के इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने सभी सीजन एक ही टीम के लिए खेले. अब उनकी नजरें टी20 क्रिकेट में 14,000 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय बनने पर टिकी हैं. Wed, 13 May 2026 22:39:22 +0530

  Videos
See all

Bengal Hindi News : लाउडस्पीकर पर सीएम सुवेंदु का एक्शन ! #suvenduadhikari #westbengalnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-13T20:51:17+00:00

News Ki Pathshala | PM Modi Appeal To Nation | पीएम मोदी जो कहते हैं उस पर खुद भी अमल करते हैं ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-13T21:00:09+00:00

Ghaziabad Halala News: हिंदू बनकर दोस्ती फिर धर्मांतरण का खेल! | Conversion Case | Ghaziabad Crime #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-13T21:00:05+00:00

ChakraView : प्रतीक यादव के शरीर पर चोट के निशान ? #prateekyadav #samajwadiparty #crimenews #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-13T20:35:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers