घोर बेइज्जती! ट्रंप पहुंचे चीन, लेकिन स्वागत के लिए एयरपोर्ट नहीं आए राष्ट्रपति जिनपिंग
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दो दिन के सरकारी दौरे पर चीन पहुंच गए हैं. लेकिन इस दौरे की सबसे ज्यादा चर्चा इस बात को लेकर हो रही है कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग खुद ट्रंप का स्वागत करने एयरपोर्ट नहीं पहुंचे. उनकी जगह चीन के उपराष्ट्रपति हान झेंग ने बीजिंग एयरपोर्ट पर ट्रंप का स्वागत किया. चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, ट्रंप जब एयर फोर्स वन विमान से बीजिंग पहुंचे तो वहां उपराष्ट्रपति हान झेंग मौजूद थे. उनके साथ चीन में अमेरिकी राजदूत डेविड पर्ड्यू, अमेरिका में चीन के राजदूत शी फेंग और चीन के विदेश मामलों के कार्यकारी उप मंत्री मा झाओक्सू भी मौजूद रहे.
स्वागत में दिखी खास तैयारी
हालांकि, ट्रंप के स्वागत के लिए चीन ने खास इंतजाम किए थे. एयरपोर्ट पर सफेद और नीली वर्दी में करीब 300 युवाओं को तैनात किया गया था. एक बैंड पार्टी भी मौजूद रही, जिसने ट्रंप का स्वागत किया. लेकिन दुनिया की नजर इस बात पर टिकी रही कि जिनपिंग खुद एयरपोर्ट क्यों नहीं पहुंचे.
Wheels down in Beijing!
— The White House (@WhiteHouse) May 13, 2026
President Donald J. Trump lands for a landmark summit with China, greeted by Vice President Han Zheng during a welcome ceremony. pic.twitter.com/4q2mATZrn4
दरअसल, ट्रंप जहां भी हाल के दिनों में दौरे पर गए, वहां ज्यादातर देशों के राष्ट्राध्यक्ष खुद एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने पहुंचे थे. यूएई, सऊदी अरब, कतर और इजराइल जैसे देशों में ट्रंप का भव्य स्वागत हुआ था. ऐसे में चीन का यह कदम एक बड़ा कूटनीतिक संकेत माना जा रहा है.
जिनपिंग एयरपोर्ट क्यों नहीं गए?
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के प्रोटोकॉल के तहत आमतौर पर किसी विदेशी राष्ट्रपति के स्वागत के लिए विदेश मंत्री एयरपोर्ट जाते हैं. साल 2017 में जब ट्रंप पहली बार राष्ट्रपति रहते हुए चीन आए थे, तब भी उनका स्वागत विदेश विभाग के एक अधिकारी ने किया था. इस बार चीन ने उपराष्ट्रपति को भेजकर प्रोटोकॉल से थोड़ा बड़ा सम्मान जरूर दिया, लेकिन जिनपिंग खुद नहीं पहुंचे. रिपोर्ट के अनुसार, जिनपिंग आमतौर पर किसी भी विदेशी नेता को रिसीव करने एयरपोर्ट नहीं जाते. इससे पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के चीन दौरे पर भी जिनपिंग एयरपोर्ट नहीं गए थे.
क्यों अहम है ट्रंप का चीन दौरा?
राष्ट्रपति बनने के बाद दूसरी बार ट्रंप का यह चीन दौरा कई मायनों में अहम माना जा रहा है. इस दौरान अमेरिका और चीन के बीच एआई तकनीक, रेयर अर्थ मिनरल्स और टैरिफ जैसे मुद्दों पर चर्चा हो सकती है. इसके अलावा ताइवान को लेकर बढ़ते तनाव पर भी दोनों देशों के बीच बातचीत संभव है. अमेरिका ताइवान को अपना सहयोगी मानता है, जबकि चीन उसे अपना हिस्सा बताता है. माना जा रहा है कि ट्रंप ईरान से जुड़े तनाव और पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी जिनपिंग से चर्चा कर सकते हैं. ट्रंप के साथ अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ, विदेश मंत्री और कई बड़े अमेरिकी उद्योगपति भी चीन पहुंचे हैं.
यह भी पढ़ें- ईरानी विदेश मंत्री अराघची ने बताया क्यों खत्म नहीं हो रही जंग, बोले- 'अमेरिका में सद्भावना की कमी'
Prateek Yadav Death News Update: प्रतीक की किसे हुई मौत?| Aaprna Yadav |Post mortem report | CM Yogi
Prateek Yadav Death News Update: प्रतीक की किसे हुई मौत?| Aaprna Yadav |Post mortem report | CM Yogi #prateekyadav #postmortemreport #aparnayadav #cmyogi #news18up प्रतीक यादव की मौत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि उनके खून का थक्का जमा हुआ था. शरीर के नीचे हिस्से से ऊपरी हिस्से में खून का थक्का जम गया, जिसके बाद आर्टरी और लंग्स में इंफेक्शन हुआ और कार्डियक अरेस्ट से मौत हुई. हालांकि विसरा रिपोर्ट के बाद और चीजें स्पष्ट होंगी. news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest newIs | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18














.jpg)




