Sharib Hashmi Wife: 'पत्नी को छठी बार हुआ कैंसर, पूरा चेहरा बदल गया'; दर्द से छलके एक्टर के आंसू
Sharib Hashmi Wife: मनोज बाजपेयी स्टारर वेब सीरीज द फैमिली मैन में नजर आ चुके एक्टर शारिब हाशमी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ में सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। उन्होंने बताया है कि उनकी पत्नी नसरीन हाशमी (Nasreen Hashmi) कई सालों से ओरल कैंसर से जंग लड़ रही हैं और यह बीमारी अब छठी बार वापस लौटी है। उन्होंने खुलासा किया कि इस बार कैंसर शरीर के कई हिस्सों में फैल चुका है।
2018 में हुई थी कैंसर की पहली पहचान
'हॉटरफ्लाय' को दिए इंटरव्यू के दौरान शारिब ने बताया कि उनकी पत्नी का कैंसर पहली बार साल 2018 में सामने आया था। इसके बाद से अब तक उन्हें कई बार सर्जरी से गुजरना पड़ा है। उन्होंने कहा, "उसकी अब तक पांच सर्जरी हो चुकी हैं। पांचों बार बीमारी फिर से उभर आई है। छठी बार यह फिर से हो गई है। इस बार यह पूरे शरीर में फैल चुकी है। यह भी ठीक हो जाएगा... अभी इलाज जारी है।"
‘उसकी हिम्मत हमें ताकत देती है’
शारिब ने पत्नी की हिम्मत की तारीफ करते हुए कहा- "जिस तरह से ये डील कर रही थी, उससे हम सब को हिम्मत फिर मिलने लगी। उसका जो कैंसर है, काफी आक्रामक स्वभाव का है, इसलिए इतनी बार रिलैप्स होता है, लेकिन उसके विवाद भी ये काफी हिम्मत के साथ उससे डील करती है। यह बहुत बार फिर से हो चुका है, लेकिन फिर भी, वह बहुत अच्छी तरह से लड़ रही है।''
नसरीन बोलीं- हर मुश्किल में साथ खड़े रहे शारिब
नसरीन ने भी अपने पति के सपोर्ट के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि इलाज और अस्पताल के लंबे दौर में शारिब हमेशा उनके साथ खड़े रहे। नसरीन ने कहा कि शूटिंग में व्यस्त रहने के बावजूद अभिनेता अस्पताल जरूर पहुंचते थे और डिस्चार्ज तक वहीं रहते थे। उनके मुताबिक, मुश्किल समय में पति का साथ उन्हें मानसिक रूप से काफी मजबूत बनाता रहा।
दो बच्चों के माता-पिता हैं शारिब और नसरीन
शारिब और नसरीन की शादी 27 दिसंबर 2003 को हुई थी। दोनों दो बच्चों के माता-पिता हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी शामिल हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो शारिब हाल ही में 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' में दिखाई दिए थे। आने वाले समय में वह ‘कैंसर’ और ‘हैवान’ जैसे प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगे।
अब गांव-गांव गूंजेगा NPS का नाम, एजेंटों को मिलेगा तगड़ा इनाम
NPS Sanchay: PFRDA ने NPS Sanchay के तहत नया इंसेंटिव शुरू किया है. अब ग्रामीण क्षेत्रों में पेंशन अकाउंट खुलवाने पर एजेंटों को प्रति ग्राहक 100 रुपये का नकद इनाम मिलेगा.
The post अब गांव-गांव गूंजेगा NPS का नाम, एजेंटों को मिलेगा तगड़ा इनाम appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
IBC24















.jpg)








