No Entry 2: कॉमेडी का लेवल होगा हाई! ‘नो एंट्री 2’ में वरुण और अर्जुन के साथ जुड़ सकता है ये बड़ा स्टार
Shahid Kapoor No Entry 2: बॉलीवुड की सुपरहिट कॉमेडी फिल्म No Entry के सीक्वल को लेकर लगातार नए अपडेट सामने आ रहे हैं। अब खबर है कि शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की भी फिल्म No Entry 2 में एंट्री हो सकती है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स ने शाहिद कपूर को फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई है, जो उन्हें काफी पसंद आई है। अगर सबकुछ प्लान के मुताबिक रहा तो जल्द ही शाहिद इस फिल्म के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन कर सकते हैं।
वरुण-अर्जुन के साथ बनेगी नई तिकड़ी
फिल्म में पहले से वरूण धवन और अर्जुन कपूर के नाम लगभग फाइनल बताए जा रहे हैं। अब शाहिद कपूर की एंट्री की खबर ने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है।
कहा जा रहा है कि फिल्म में तीनों एक्टर्स की जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग और केमिस्ट्री देखने को मिलेगी।
दिलजीत दोसांझ ने छोड़ी फिल्म
रिपोर्ट्स के अनुसार, पहले इस फिल्म के लिए दिलजीत दोसांझ को भी कास्ट किया गया था। हालांकि बाद में उन्होंने किसी वजह से फिल्म छोड़ दी। इसके बाद मेकर्स ने वरुण धवन को फिल्म में शामिल किया। अब तीसरे लीड रोल के लिए शाहिद कपूर से बातचीत चल रही है।
‘नो एंट्री’ का था बड़ा क्रेज
साल 2005 में रिलीज हुई No Entry उस दौर की सबसे पसंदीदा कॉमेडी फिल्मों में शामिल रही थी। फिल्म में सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान की तिकड़ी ने दर्शकों को खूब हंसाया था। अब मेकर्स नए स्टार्स और नए ट्विस्ट के साथ फिल्म को बड़े स्तर पर बनाने की तैयारी कर रहे हैं।
हाल ही में इस फिल्म में दिखे थे शाहिद
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहिद कपूर हाल ही में O Romeo में नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया था। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन शाहिद की एक्टिंग को दर्शकों ने पसंद किया था।
यह भी पढ़े- रणवीर सिंह नहीं बन रहे ‘मेलुहा’ के महादेव? अमीष त्रिपाठी ने राइट्स बेचने की खबरों पर किया रिएक्ट
Sensex इंट्रा-डे के निचले स्तर से 800 प्वाइंट्स रिकवर, इन 5 वजहों से लौटी रौनक
Sensex-Nifty recovers from intra-day low: आज मार्केट में काफी उठा-पटक दिखी। बढ़त के साथ खुलने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी करीब आधा फीसदी टूट गए और फिर ये आधे फीसदी की बढ़त में आ गए। इंट्रा-डे के निचले स्तर से सेंसेक्स 800 प्वाइंट्स से अधिक रिकवर हो गया। जानिए इस रिकवरी की 5 मुख्य वजहें
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Moneycontrol


















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)





