'ये शर्मनाक है...', आलिया भट्ट को Cannes 2026 में फोटोग्राफर्स ने किया इग्नोर? बुरी तरह भड़के फैंस
Alia Bhatt Cannes 2026: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने जैसे ही कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 (Cannes Film Festival 2026) के रेड कार्पेट पर कदम रखा, हर तरफ कैमरों की फ्लैश चमक उठीं. अपने ग्लैमरस अंदाज, आत्मविश्वास और प्यारे लुक के साथ एक्ट्रेस ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि इंटरनेशनल फैशन मंच पर भी अपनी अलग पहचान रखती हैं.
हालांकि इस बार चर्चा सिर्फ उनके फैशन स्टेटमेंट तक सीमित नहीं रही. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने फैंस के बीच नई बहस को जन्म दे दिया. वीडियो में ऐसा पल दिखाई दिया, जिसे लेकर इंटरनेट दो हिस्सों में बंट गया. जहां कुछ लोगों ने इसे आलिया के लिए असहज स्थिति बताया, जबकि कई फैंस ने एक्ट्रेस के आत्मविश्वास की जमकर तारीफ की.
रेड कार्पेट पर दिखा आलिया का एलिगेंट अंदाज
कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट बेहद ग्रेसफुल अंदाज में नजर आईं. एक्ट्रेस ने कैमरों की तरफ मुस्कुराते हुए हाथ हिलाया, फ्लाइंग किस दी और अलग-अलग पोज देकर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. इस खास मौके पर आलिया ने मशहूर डिजाइनर Tamara Ralph द्वारा डिजाइन किया गया ब्लश पिंक कलर का कस्टम गाउन पहना था. ऑफ-शोल्डर डिजाइन और फ्लोइंग सिल्हूट वाले इस आउटफिट ने उनके पूरे लुक को रॉयल टच दिया.
उनकी चमकदार जेमस्टोन ज्वेलरी और सॉफ्ट मेकअप ने लुक को और भी खास बना दिया. आलिया भट्ट की स्टाइलिंग मशहूर फैशन स्टाइलिस्ट Rhea Kapoor ने की थी. आलिया के इस लुक में मॉडर्न ग्लैमर के साथ भारतीय एलिगेंस की झलक भी साफ दिखाई दी, जिसकी फैशन एक्सपर्ट्स ने खूब सराहना की.
वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल
रेड कार्पेट से सामने आए एक वीडियो ने इंटरनेट पर नई चर्चा छेड़ दी. वीडियो में कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने नोटिस किया कि वहां मौजूद कई इंटरनेशनल फोटोग्राफर्स का ध्यान किसी दूसरे सितारे की ओर ज्यादा था. बस फिर क्या था, वीडियो तेजी से वायरल हो गया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. कुछ यूजर्स ने लिखा कि शायद आलिया को उम्मीद के मुताबिक अटेंशन नहीं मिली. वहीं कुछ लोगों का मानना था कि ये पल एक्ट्रेस के लिए थोड़ा असहज रहा होगा.
हालांकि दूसरी तरफ आलिया के फैंस पूरी तरह उनके समर्थन में नजर आए. फैंस का कहना था कि आलिया ने पूरे आत्मविश्वास और मुस्कान के साथ खुद को संभाला और किसी भी स्थिति को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया. कई यूजर्स ने कमेंट किया कि आलिया का कॉन्फिडेंस ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है.
“यही है असली स्टार क्वालिटी”
सोशल मीडिया पर आलिया के समर्थन में हजारों पोस्ट देखने को मिले. कई लोगों ने लिखा कि इंटरनेशनल इवेंट्स में इस तरह की स्थितियां आम होती हैं और हर सेलिब्रिटी को हर समय कैमरों का फोकस नहीं मिलता. वहीं कुछ यूजर्स ने लिखा ये शर्मनाक है. फैंस ने ये भी कहा कि आलिया ने जिस शालीनता और आत्मविश्वास के साथ खुद को पेश किया, वही उन्हें बाकी सितारों से अलग बनाता है. कुछ यूजर्स ने एक्ट्रेस की तुलना उन भारतीय सितारों से भी की, जिन्होंने पिछले कुछ वर्षों में कान फिल्म फेस्टिवल में भारत का रिप्रजेंटेशन किया है.
कान फिल्म फेस्टिवल में बढ़ रहा भारतीय सितारों का दबदबा
पिछले कुछ सालों में Cannes Film Festival में भारतीय सितारों की मौजूदगी लगातार मजबूत हुई है. Aishwarya Rai से लेकर नई पीढ़ी की एक्ट्रेसेस तक, कई भारतीय सेलेब्स ने अपने फैशन और स्टाइल से दुनियाभर का ध्यान खींचा है. अब आलिया भट्ट भी उन अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं, जो इंटरनेशनल मंच पर भारतीय सिनेमा और फैशन का रिप्रजेंटेशन कर रही हैं.
ये भी पढ़ें: एडल्ट फिल्मों में काम करने से लेकर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने तक, जानिए Sunny Leone का सफर
Gold Price Today: सोने की कीमतों में 10 हजार रुपये का उछाल, 17700 रुपये महंगी हुई चांदी
Gold Price Today: केंद्र सरकार ने सोने समेत कीमती धातुओं पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दी. जिसका असर आज भारतीय सर्राफा बाजार पर देखने को मिल रहा है. बुधवार (13 मई) को सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया. सोना एक ही झटके में 10 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया तो वहीं चांदी का भाव 17700 रुपये से ज्यादा बढ़ गया.
आज क्या है सोने चांदी का भाव?
केंद्र सरकार ने बुधवार को सोने-चांदी समेत सभी कीमती धातुओं पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाकर 15 फीसदी कर दी. नई दरें आज से प्रभावी हो गईं. उसके बाद सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली. बुधवार सुबह सर्राफा बाजार खुलते ही सोना 10 हजार रुपये प्रति दस ग्राम महंगा हो गया. उसके बाद 22 कैरेट सोने की कीमत 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर चली गई. जबकि 24 कैरेट गोल्ड का भाव बढ़कर 1.64 लाख रुपये प्रति दस ग्राम के ऊपर चला गया. वहीं चांदी की कीमत बुधवार सुबह 17700 रुपये बढ़कर 297,200 रुपये प्रति किलोग्राम से ऊपर निकल गई.
MCX पर क्या है सोने-चांदी की कीमत?
उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर भी सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है. यहां सोना 8582 रुपये यानी 5.59 प्रतिशत उछाल के साथ 16224 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेड कर रहा है. जबकि चांदी का भाव यहां 17241 रुपये यानी 6.18 फीसदी चढ़कर 296303 रुपये प्रति किग्रा पर पहुंच गया है.
यूएस कॉमेक्स पर क्या है भाव?
अगर बात करें विदेशी बाजार यानी यूएस कॉमेक्स की तो यहां भी सोने और चांदी के दाम में तेजी देखने को मिल रहा है. यूएस कॉमेक्स पर सोना 19.10 डॉलर यानी 0.41 प्रतिशत चढ़कर 7405.80 डॉलर प्रति औंस हो गया है. जबकि चांदी का भाव 1.78 डॉलर यानी 2.08 प्रतिशत बढ़कर 87.37 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है.
खबर अभी अपडेट हो रही है...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















