ईरानी विदेश मंत्री अराघची ने बताया क्यों खत्म नहीं हो रही जंग, बोले- 'अमेरिका में सद्भावना की कमी'
US-Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच लागू युद्धविराम बेहद नाजुक दौर में पहुंच चुका है. जिसके कभी भी टूटने का खतरा मंडर रहा है. ऐसे में ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने अमेरिका के साथ जंग के खत्म ना होने का कारण भी बताया है. ईरानी विदेश मंत्री का कहना है कि अमेरिका के साथ सद्भावना और विश्वास की कमी जंग खत्म करने में सबसे बड़ी बाधा बन रही है. प्रेस टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने मंगलवार को संयुक्त राज्य अमेरिका की कड़ी आलोचना की. उन्होंने वाशिंगटन की कार्रवाइयों पर अविश्वास को शांति के मार्ग में सबसे बड़ी बाधा बताया.
अमेरिका के साथ जंग को लेकर क्या बोले अराघची?
ईरानी सरकारी प्रसारक के मुताबिक, विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने तेहरान में नॉर्वे के उप विदेश मंत्री के साथ हुई बातचीत के दौरान अमेरिका की कड़ी आलोचना की. सैयद अब्बास अराघची ने अमेरिकी पक्ष के अहंकारी रवैये और धमकी भरे, उकसाने वाले बयानों की निंदा करते हुए कहा कि "संयुक्त राज्य अमेरिका की सद्भावना की कमी और बेईमानी ही युद्ध के निर्णायक अंत में सबसे बड़ी बाधा है."
इसके साथ ही विदेश मंत्री ने ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल की सैन्य आक्रामकता को होर्मुज में मौजूदा स्थिति का मुख्य कारण और उत्पत्ति बताया. उन्होंने कहा कि ईरान के समुद्री बंदरगाहों की निरंतर नाकाबंदी के चलते बार-बार युद्धविराम का उल्लंघन हो रहा है.
ईरानी विदेश मंत्री ने आगे कहा कि ईरान, होर्मुज जलडमरूमध्य के तटीय राज्य के रूप में, अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार होर्मुज से संबंधित व्यवस्थाओं के लिए नियम बनाने पर परामर्श और विचार-विमर्श कर रहा है. इस बीच, ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाक़ाई ने बुधवार को एक पोस्ट में ईरान के विरुद्ध अमेरिकी-इजरायली आक्रमण को केवल भूमि, संसाधनों या भू-राजनीति पर आधारित युद्ध नहीं बताया, बल्कि इसे एक ऐसा युद्ध बताया जो हमारे समय और भविष्य में 'अच्छाई' और 'बुराई' के अर्थ को निर्धारित करेगा.
ईरान पर थोपा गया ये संघर्ष- विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता
ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बाक़ाई ने आक्रमणकारियों पर युद्ध के कानूनों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया और कहा कि यह संघर्ष ईरान पर थोपा गया है. उन्होंने कहा, "हमारे शांतिप्रिय राष्ट्र पर जो विकराल संकट आया है, वह महज एक और संघर्ष नहीं है. एक तरफ वे लोग खड़े हैं जो युद्ध के हर कानून और बुनियादी मानवीय मर्यादा का उल्लंघन करने में आनंद लेते हैं."
उन्होंने कहा, "वे लोग जो खेल-खेल में हत्या करते हैं, जो परिवारों को सताने के लिए बच्चों का कत्ल करते हैं, जो महिलाओं के खेल के मैदानों पर मिसाइलें दागते हैं, सिर्फ उनकी विनाशकारी शक्ति का परीक्षण करने के लिए. यह युद्ध उन लोगों के बीच है जो निहत्थे जहाजों को 'मज़े के लिए' नष्ट करने का दावा करते हैं, और उन लोगों के बीच जो निर्दोषों की जान बचाने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं."
ये भी पढ़ें: 'वे सही काम करेंगे या हम काम पूरा कर देंगे', चीन की यात्रा से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की ईरान को चेतावनी
ट्रंप फिर किया ईरानी सेना को नष्ट करने का दावा
इस बीच, चीन रवाना होने से पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया कि ईरानी सेना पूरी तरह से नष्ट हो चुकी है और अमेरिका "शांतिपूर्ण तरीके से या अन्यथा" युद्ध जीतेगा. ट्रंप ने कहा, "हम इसे किसी भी तरह से जीतेंगे. हम इसे शांतिपूर्वक या अन्यथा जीतेंगे. उनकी नौसेना खत्म हो गई है, उनकी वायु सेना खत्म हो गई है, उनकी युद्ध मशीन का हर एक हिस्सा नष्ट हो गया है."
ये भी पढ़ें: 'लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर युद्धविराम', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के नए प्रस्ताव को बताया कचरे का टुकड़ा
IPL 2026: इन 4 खिलाड़ियों की वजह से SRH को मिली हार, जानिए मैच में कहां पलटी GT ने बाजी
IPL 2026 : आईपीएल 2025 का 56वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद बनाम गुजरात टाइटंस के बीच बीते मंगलवार को खेला गया. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबल में सनराइजर्स हैदराबाद को गुजरात टाइटंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा है. हैदराबाद की इस हार के कौन से 4 खिलाड़ी जिम्मेदार है, जबकि गुजरात टाइटंस ने इस मैच में बाजी कहां पलटी, आइए आज हम आपको इसके बारे में बताने वाले हैं.
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 168 रन बनाए. इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद 14.5 ओवर में 86 रनों पर 10 विकेट खोकर ढेर हो गई. इसके साथ ही गुजरात टाइटंस ने ये मैच 82 रनों से जीत लिया. हैदराबाद की इस हार का ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन को जिम्मेदार माना जा सकता है.
We have a new table topper ⏫@gujarat_titans wrap a massive and comprehensive 8️⃣2️⃣-run victory in Ahmedabad ✌️
— IndianPremierLeague (@IPL) May 12, 2026
Scorecard ▶️ https://t.co/o2tKKCeEaH#TATAIPL | #KhelBindaas | #GTvSRH pic.twitter.com/dJ3VQan0a1
हेड और अभिषेक ने किया निराश
ट्रेविड हेड से लो स्कोर का पीछा करते हुए टीम को उम्मीद थी कि वो टीम को सधी हुई शुरुआत देंगे, लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाए और शून्य के स्कोर पर मोहम्मद सिराज की बॉल पर लूज शॉट खेलकर कैच आउट हो गए. उनके बाद अभिषेक शर्मा के ऊपर और ज्यादा जिम्मेदारी बढ़ गई कि वो अपनी टीम को जीत दिलाए. ऐसे में वो भी 6 रन बनाकर कगीसो रबाडा की बॉल पर आउट हो गए.
Travis Head ✅
— IndianPremierLeague (@IPL) May 12, 2026
Abhishek Sharma ✅
???????????????????????????????????????? ???????????????????????????????????????? yet again, ft. Mohd. Siraj and Kagiso Rabada ????????
Updates ▶️ https://t.co/o2tKKCeEaH#TATAIPL | #KhelBindaas | #GTvSRH | @gujarat_titans pic.twitter.com/umfJ6CrsV5
ईशान और क्लासेन ने तोड़ी उम्मीद
इन दोनों के विकेट गिरने के बाद ईशान किशन के पास मौका था कि वो आराम से क्रीज पर टिक जाएं और बड़ी पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाए, लेकिन ईशान ऐसा नहीं कर सके, वो पैट कमिंस से पहले टीम की कप्तानी भी कर रहे थे. लेकिन इसका असर भी उन पर देखने के लिए नहीं मिला. ईशान 11 रन बनाकर कगीसो रबाडा की बॉल पर जोस बटलर को विकेट के पीछे कैच थमा बैठे.
You say Impact ????️
— IndianPremierLeague (@IPL) May 12, 2026
We hear Jason Holder ????
It's all #GT at the moment in Ahmedabad ????
Updates ▶️ https://t.co/o2tKKCeEaH#TATAIPL | #KhelBindaas | #GTvSRH | @gujarat_titans pic.twitter.com/x4uU3Z0VB8
ईशान किशन के आउट होने के बाद सारी उम्मीदें हेनरिक क्लासेन पर थी, जो आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज है, जिन्होंने आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भी सबसे ज्यादा रन बनाए हैं, लेकिन वो भी अपना विकेट गंवा बैठे. क्लासेन 14 रन बनाकर जेसन होल्डर की बॉल पर जोस बटलर को कैच थमा बैठे.
गुजरात टाइटंस ने कहां पलटी बाजी
इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने पावरप्ले के 6 ओवर में ही बाजी पटल दी थी, जब जीटी ने 5.5 ओवर में 32 रन पर अपने 4 विकेट गंवा दिए थे. इसमें ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन के विकेट शामिल थे. ये तीनों खिलाड़ी सनराइजर्स हैदराबाद की बैटिंग लाइनअप की रीढ़ की हड्डी हैं. लेकिन इस मैच में जब जीटी ने इन तीनों को इतना लो स्कोर डिफेंड करते हुए आउट कर दिया तो वहीं गुजरात टाइटंस ने बाजी बारी ली.
ये भी पढ़ें : IPL 2026: अंक तालिका में टॉप पर गुजरात टाइटंस का कब्जा, SRH की हार से इन 3 टीमों का बिगड़ा पूरा खेल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation















.jpg)





