ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले PM मोदी को मिली जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले सोशल मीडिया पर सामने आई एक कथित धमकी ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। दरअसल रिपोर्ट्स के अनुसार मेलबर्न में आयोजित होने वाले एक सार्वजनिक कार्यक्रम से जुड़े फेसबुक पोस्ट के कमेंट सेक्शन में प्रधानमंत्री को लेकर धमकी भरी टिप्पणी की गई। मामला सामने आने के बाद ऑस्ट्रेलिया की सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है। वहीं इस पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से लिया जा रहा है।
जानकारी दे दें कि प्रधानमंत्री मोदी 8 से 10 जुलाई के बीच ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रहेंगे। इसी दौरान 9 जुलाई को मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित होना है। कार्यक्रम से पहले सोशल मीडिया पर आई कथित धमकी के बाद सुरक्षा व्यवस्था की अतिरिक्त समीक्षा की जा रही है। हालांकि ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने अभी तक किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी या जांच के अंतिम निष्कर्ष की पुष्टि नहीं की है।
जानिए क्यों मचा हड़कंप?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विवादित टिप्पणी ‘Melbourne Meets Modi’ नाम से कार्यक्रम के फेसबुक पोस्ट पर की गई थी। कथित तौर पर एक यूजर ने कमेंट में प्रधानमंत्री मोदी को लेकर धमकी भरे शब्द लिखे। पोस्ट के नीचे अबू मुस्तफा नाम के फेसबुक अकाउंट से लिखा गया, “स्टेडियम की छत कार्यक्रम के दौरान बंद रहनी चाहिए, नहीं तो वह ऑस्ट्रेलिया अपनी मौत के लिए आएगा।” जांच एजेंसियों ने उस पोस्ट से जुड़े आईपी एड्रेस की पहचान कर ली है। इसके बाद यह मामला तेजी से सुरक्षा एजेंसियों के संज्ञान में आया और जांच शुरू कर दी गई।
गिरफ्तारी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई
इसके साथ ही रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि जांच एजेंसियों ने संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट से जुड़े तकनीकी विवरण, जिसमें आईपी एड्रेस भी शामिल है, की जांच शुरू कर दी है। हालांकि जांच अभी जारी है और इस मामले में किसी व्यक्ति की पहचान या गिरफ्तारी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। ऑस्ट्रेलियन फेडरल पुलिस (AFP) ने भी जांच का हवाला देते हुए सार्वजनिक रूप से अधिक जानकारी देने से इनकार किया है। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दौरा भारत और ऑस्ट्रेलिया के रणनीतिक संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दौरे के दौरान उनकी ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ द्विपक्षीय बैठक प्रस्तावित है। दोनों देशों के बीच व्यापार, रक्षा सहयोग, ऊर्जा, निवेश और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।
Virat Kohli के फोटो लाइक करने पर जर्मन मॉडल ने तोड़ी चुप्पी: बोलीं- 'लोगों ने बतंगड़ बना दिया, मुझे उनके लिए...'
Virat Kohli Controversy: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। एक बार फिर इंस्टाग्राम पर उनके एक 'लाइक' ने कॉन्ट्रोवर्सी को जन्म दे दिया। जर्मन मॉडल और कंटेंट क्रिएटर LizLaz की एक फोटो को लाइक करने और फिर अनलाइक करने की घटना ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी। अब इसपर खुद मॉडल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
मॉडल बोलीं- 'मैं खुश थी...'
इस घटना से अचानक पॉपुलर होने पर लिजलैज ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा, “यह बहुत ही चौंकाने वाला था क्योंकि मैं सुबह उठी और फिर हर जगह मेरी ही चर्चा थी। मुझे तो यह भी नहीं पता कि उन्होंने तस्वीर को कब लाइक किया, मुझे तो खबरों से ही पता चला। कई लोगों ने अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर मेरे बारे में छपे लेख देखे और मुझे डीएम में भेजे। मुझे आज बहुत सारे मैसेजेस मिले, लोग इस बात को लेकर बहुत उत्साहित थे।”
'लाइक' और फिर 'अनलाइक' पर क्या बोलीं?
कोहली द्वारा पोस्ट अनलाइक करने पर लिज़लाज़ ने कहा- "मुझे सच में उनके लिए थोड़ा दुख हुआ। मुझे बहुत खुशी हुई कि उन्होंने इसे लाइक किया, लेकिन फिर उनके अनलाइक करने पर मुझे थोड़ा बुरा लगा क्योंकि मुझे समझ ही नहीं आता कि यह इतनी बड़ी खबर कैसे बन गई। लोगों ने इस पर ध्यान कैसे दिया, इसे खबर कैसे बना दिया... शायद उनका इरादा ऐसा नहीं था, लेकिन फिर भी मैं इसके लिए आभारी हूं और उनके समर्थन की सराहना करती हूं।"
कैसे शुरू हुआ मामला?
यह पूरा मामला तब सामने आया जब सोशल मीडिया यूज़र्स ने नोटिस किया कि विराट कोहली ने लिज़लाज़ की इंस्टाग्राम पोस्ट को लाइक किया था, जिसे बाद में हटा लिया गया। देखते ही देखते यह छोटी-सी घटना वायरल हो गई और मीम्स व चर्चाओं का सिलसिला शुरू हो गया। कई लोगों ने इसे पहले हुए अवनीत कौर वाले “लाइक” विवाद से भी जोड़कर देखा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
Haribhoomi









