Responsive Scrollable Menu

PM मोदी को मिला इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान, दोनों देशों के बीच हुए कई बड़े समझौते, राष्ट्रपति सुबियांतो बोले- मैं आपके करियर को फॉलो करता हूं

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय तीन देशों की यात्रा पर हैं। पहले चरण में सोमवार को पीएम मोदी इंडोनशिया पहुंचे। जहां एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के कैबिनेट मंत्रियों ने उनका भव्य स्वागत किया। प्रधानमंत्री की यह यात्रा भारत-इंडोनेशिया के मजबूत रणनीतिक संबंधों एक नई दिशा देने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पीएम मोदी के विमान को इंडोनेशिया की वायु सेना के विमानों ने सुरक्षा दी। प्रधानमंत्री इंडोनेशिया के बाद ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरे पर जाएंगे।

वहीं मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंचे जहां प्रेसीडेंशियल पैलेस में राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका स्वागत किया। इतना ही नहीं इस दौरान पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। राष्ट्रपति सुबियांतो ने भारत की विकास यात्रा की भी प्रशंसा की।

प्रधानमंत्री मोदी हुए इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित

वैसे तो प्रधानमंत्री मोदी को कई देश ने अपने देश के सर्वोच्च सम्मानों से सम्मानित किया है। इस कड़ी में अब इंडोनेशिया भी इन देशों में शामिल हो गया है। राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान ‘बिंटांग आदिपूर्णा ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया मेडल ऑफ ऑनर’ से नवाजा है। जानकारी के लिए बता दें कि यह सम्मान उन लोगों को दिया जाता है जिन्होंने इंडोनेशिया की एकता, निरंतरता और समृद्धि के लिए असाधारण सेवा की है। इंडोनेशिया ने पीएम मोदी को इस सम्मान के लिए चुनकर भारत का गौरव बढ़ाया है।

राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने पीएम मोदी की जमकर की तारीफ

बता दें कि लंच के दौरान इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफों के पुल बांध दिए। उन्होंने सभी के सामने खड़े होकर भारत के विकास मॉडल की खुलकर सराहना की। इस दौरान राष्ट्रपति सुबियांतो ने पीएम मोदी को लेकर बड़ी बात कह दी। उन्होंने कहा कि मैं आपके करियर को फॉलो करता हूं और मैंने आपके कई कार्यक्रमों को अपनाया भी है। मुझे यह स्वीकार करने में कोई संकोच नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे इस बात की बहुत खुशी है कि आपके सभी कार्यक्रमों पर कोई कॉपीराइट नहीं है। राष्ट्रपति सुबियांतो के इस बयान के बाद पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा और प्रधानमंत्री मोदी ने सभी को धन्यवाद कहा।

पीएम मोदी और राष्ट्रपति सुबियांतो के बीच कई अहम समझौते

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति सुबियांतो के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई। इस बैठक में भारत और इंडोनेशिया ने स्वास्थ्य, शिक्षा, रक्षा, महत्वपूर्ण खनिज और समुद्री सुरक्षा सहित कई क्षेत्रों में अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति सुबियांतो के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में इन समझौतों की जानकारी दी।

रक्षा क्षेत्र में हुआ महत्वपूर्ण समझौता

भारत और इंडोनेशिया के बीच द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को लेकर भी अत्यंत महत्वपूर्ण समझौता हुआ है। इंडोनेशिया ने भारत की स्वदेशी ‘अस्त्र’ एयर-टू-एयर यानी हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल खरीदने का फैसला किया है। इसके अलावा, भारत अपने सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ‘ब्रह्मोस’ की अतिरिक्त बैटरियां इंडोनेशिया को सप्लाई करेगा, जिससे इंडोनेशियाई नौसेना की तटीय रक्षा प्रणाली एक मजबूत कवच मिलेगा।

भारत और इंडोनेशिया के बीच शिक्षा क्षेत्र में समझौता

भारत और इंडोनेशिया के बीच शिक्षा क्षेत्र में एक ऐतिहासिक समझौता हुआ है। भारत की प्रतिभा, ज्ञान और तकनीकी क्षमता को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत भारत के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) और भारतीय प्रबंध संस्थान (IIM) अब इंडोनेशिया में अपने परिसर स्थापित करेंगे। इस पहल का उद्देश्य दोनों देशों के युवाओं के बीच उच्च गुणवत्ता वाली तकनीकी और प्रबंधकीय शिक्षा को बढ़ावा देना, शैक्षणिक सहयोग को मजबूत करना तथा अनुसंधान, नवाचार और कौशल विकास के नए अवसर उपलब्ध कराना है।

भारत और इंडोनेशिया के बीच हुए ये अहम समझौते

भारत और इंडोनेशिया के बीच कई ऐसे समझौते हुए जो दोनों देशों की प्रगति और विकास में मददगार साबित होंगे। फिर चाहे वह रक्षा क्षेत्र में हो या फिर स्वास्थ्य क्षेत्र में। पीएम मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया के रणनीतिक, रक्षा और सांस्कृतिक संबंधों में एक नया ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया है।

  • मिनरल्स और स्टील सप्लाई चेन की टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में सहयोग के लिए समझौता
  • समुद्री सुरक्षा और संरक्षा सहयोग पर समझौता और कार्यान्वयन व्यवस्था का विस्तार
  • रेयर अर्थ मैग्नेट के विकास पर नॉन-फेरस मैटेरियल्स टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट सेंटर (NFTDC), मिडवेस्ट लिमिटेड और PT PERMINAS के बीच समझौता
  • ब्रह्मोस सिस्टम पर सहयोग
  • एयर-टू-एयर मिसाइल सहयोग समझौता
  • इंडोनेशिया में स्टेनलेस-स्टील स्लैब बनाने की सुविधा शुरू करने के लिए स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (SAIL) और Pt. क्राकाताउ स्टील के बीच रणनीतिक जॉइंट वेंचर
  • शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए बाहरी अंतरिक्ष की खोज और उसके इस्तेमाल में सहयोग के लिए फ्रेमवर्क समझौते का विस्तार
  • योग्याकार्ता में प्रम्बानन मंदिर परिसर के संरक्षण और जीर्णोद्धार के लिए भारत की मदद – ‘विकास भी, विरासत भी’
  • कृषि और उससे जुड़े क्षेत्रों में सहयोग के लिए MoU
  • मेडिकल उत्पादों के नियमन के क्षेत्र में सहयोग के लिए CDSCO और BPOM के बीच MoU
  • नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDMA) और इंडोनेशिया की नेशनल एजेंसी फॉर डिजास्टर मैनेजमेंट के बीच MoU
  • टेलीकम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी और सेवाओं के क्षेत्र में सहयोग के लिए समझौता
  • रिसर्च, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन में सहयोग के लिए समझौता
  • हेल्थ वर्कफोर्स सहयोग पर कार्यान्वयन व्यवस्था
  • IFC-IOR में इंडोनेशियाई संपर्क अधिकारी की तैनाती – इससे रियल-टाइम समुद्री जानकारी साझा करने में सुधार होगा
  • इंडोनेशिया को 100 टन उच्च गुणवत्ता वाले DWR 162 गेहूं के बीज की आपूर्ति
  • सांस्कृतिक और शैक्षिक कूटनीति के टैगोर-देवान्तारा वर्ष का आयोजन
  • इंडोनेशिया के सिंघासारी SEZ में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, बैंगलोर की शाखा का कैंपस स्थापित करना
  • ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) और इंडोनेशिया ओपन नेटवर्क (ION) के बीच सहयोग
  • भारत के चुनाव आयोग (ECI) और इंडोनेशिया के जनरल इलेक्शन कमीशन (KPU) के बीच समझौता

Continue reading on the app

यूट्यूब क्यों हुआ दुनिया भर में डाउन? अमेरिका-कनाडा समेत कई देशों में 3 लाख यूजर्स ने की शिकायत, कंपनी ने दिया जवाब

दुनिया के सबसे बड़े वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब की सेवाएं गुरुवार को अचानक दुनिया के कई हिस्सों में ठप हो गईं। इस वैश्विक आउटेज के कारण अमेरिका, कनाडा और यूनाइटेड किंगडम समेत कई देशों में करोड़ों यूजर्स को वीडियो देखने और ऐप का इस्तेमाल करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सोशल मीडिया पर लोगों ने तुरंत इसकी शिकायतें करनी शुरू कर दीं।

इंटरनेट सेवाओं पर नजर रखने वाली वेबसाइट ‘डाउनडिटेक्टर’ के मुताबिक, कुछ ही घंटों के भीतर करीब 3 लाख यूजर्स ने यूट्यूब के काम न करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। आंकड़ों से पता चलता है कि ज्यादातर समस्याएं मोबाइल ऐप से जुड़ी हुई थीं। रिपोर्ट करने वाले यूजर्स में से एक बड़े हिस्से ने कहा कि ऐप बिल्कुल भी काम नहीं कर रहा था, जबकि लगभग 16% यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग में और 10% ने वेबसाइट के साथ समस्या की शिकायत की।

कंपनी ने मानी आउटेज की बात

बढ़ती शिकायतों के बीच, यूट्यूब की आधिकारिक सपोर्ट टीम ने इस समस्या को स्वीकार कर लिया है। TeamYouTube ने एक बयान जारी कर कहा कि वे इस मुद्दे से अवगत हैं और इस पर नजर बनाए हुए हैं।

“हम इस समस्या को देख रहे हैं। अभी हमारे पास इसका कोई समाधान नहीं है, लेकिन हम इस पर नजर बनाए हुए हैं। हम यूजर्स को अपडेट करते रहेंगे।” — TeamYouTube

इसके अलावा, गूगल के सपोर्ट पेज पर भी एक अपडेट जारी किया गया। इसमें लिखा था, “हम यूट्यूब होमपेज, रिकमंडेशन और सर्च में आ रही दिक्कतों से अवगत हैं और हमारी टीम इसे ठीक करने के लिए काम कर रही है।” हालांकि, कंपनी ने यह स्पष्ट नहीं किया कि इस समस्या को पूरी तरह से ठीक करने में कितना समय लगेगा।

आउटेज का कारण अभी भी अज्ञात

यूट्यूब की सेवाएं क्यों बाधित हुईं, इसका कारण अभी तक सामने नहीं आया है। कई रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि यूट्यूब के साथ-साथ गूगल, AWS (अमेजन वेब सर्विसेज) और क्लाउडफ्लेयर जैसी अन्य बड़ी इंटरनेट सेवाएं भी कुछ यूजर्स के लिए प्रभावित हुई थीं। भारत में भी कुछ यूजर्स ने यूट्यूब के धीमा चलने की शिकायत की, हालांकि यहां इसका असर व्यापक नहीं था। फिलहाल, दुनिया भर के यूजर्स कंपनी की ओर से पूरी बहाली का इंतजार कर रहे हैं।

Continue reading on the app

  Sports

सफेद गाउन और बॉडी पर टैटू...पाकिस्तानी क्रिकेटर की बेटी ने UK में रचाई शादी, ब्राइडल लुक देखकर भड़क उठे मुस्लिम कट्टरपंथी

Aqib javed daughter wedding controversy: 1992 विश्व कप विजेता और पाकिस्तानी टीम के हेड कोच आकिब जावेद की बेटी उकबा की यूके में हुई शादी विवादों में घिर गई है. पारंपरिक पाकिस्तानी लिबास की जगह सफेद ब्राइडल गाउन, शरीर पर टैटू और चर्च स्टाइल वॉक देखकर पाकिस्तानी कट्टरपंथी भड़क उठे हैं. उकबा और आकिब जावेद को इस्लामी मूल्यों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाकर जमकर ट्रोल किया जा रहा है. Thu, 13 Aug 2026 23:12:47 +0530

  Videos
See all

Air India Flight Turbulence : पायलट का DRUG TEST पॉजिटिव, AIR INDIA FLIGHT में नशे का खुलासा! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T23:30:21+00:00

RG Kar Medical College Case। TMC नेता Nirmal Ghosh की गिरफ्तारी पर क्या बोले तमाम BJP नेता ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T23:36:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers