Responsive Scrollable Menu

PM Kisan Next Installment: इन किसानों को ही मिलेगी अगली किस्त, चेक करें लिस्ट

PM Kisan Samman Nidhi Yojana के तहत किसानों को हर साल ₹6000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। जो तीन ...

Continue reading on the app

दिल्ली स्टेट आयुष सोसाइटी ने निकाली 167 पदों पर भर्ती, 25 मई तक भरें फॉर्म, जानें डिटेल

दिल्ली स्टेट आयुष सोसाइटी ने प्रोग्राम मैनेजर, मेडिकल ऑफिसर, योग इंस्ट्रक्टर, फार्मासिस्ट समेत कई पदों पर भर्ती (DSAS Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 25 मई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट http://ayush.delhi.gov.inपर जाकर आवेदन कर सकते हैं।  नोटिफिकेशन में पात्रता से लेकर चयन प्रक्रिया तक की डिटेल जानकारी उपलब्ध है। इसीलिए इसे पढ़ने के बाद ही उम्मीदवारों को फॉर्म भरने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या 167 है। जिसमें से प्रोग्राम मैनेजर के लिए एक, कंसलटेंट एनएएम के लिए दो, योग इंस्ट्रक्टर के लिए 19, फार्मासिस्ट आयुर्वेद के लिए 19, फार्मासिस्ट होम्योपैथी के लिए 42, फार्मासिस्ट यूनानी के लिए 13, मेडिकल ऑफिसर यूनानी के लिए 22, मेडिकल ऑफिसर होम्योपैथी के लिए 23 और मेडिकल ऑफिसर आयुर्वेद के लिए 25 पद खाली हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। योगा इंस्ट्रक्टर पद के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से 55% अंकों के साथ योग में डिग्री या योग एजुकेशन/ स्टडीज/योग साइंस में ग्रेजुएशन के बाद न्यूनतम एक वर्षीय डिप्लोमा की योग्यता होनी चाहिए। इसके अलावा योग सर्टिफिकेशन बोर्ड के लेवल 3 योग प्रोफेशनल प्रतियोगी परीक्षा की योग्यता भी होनी चाहिए। योग में संबंधित क्षेत्र में कम से कम 1 वर्ष का अनुभव होना भी जरूरी है।

मेडिकल ऑफिसर पदों के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधी क्षेत्र में बीएएमएस/बीएचएमएम/BUMS की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा आयुर्वेद/यूनानी/ होम्योपैथी के लिए  दिल्ली स्टेट रजिस्टर में एनरोलमेंट होना भी जरूरी है। कंसलटेंट एनएएम पद के लिए बीएएमएस/बीएचएमएम/BUMS योग्यता उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 3 साल का पब्लिक हेल्थ अनुभव होना भी अनिवार्य है। फार्मासिस्ट पदों के लिए आयुर्वेद/यूनानी/होम्योपैथिक/आयुष में डिप्लोमा की योग्यता कक्षा बारहवीं पास होने के साथ-साथ होनी चाहिए। अतिरिक्त जानकारी के लिए अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

आयु सीमा 

प्रोग्राम मैनेजर और कंसलटेंट एनएएम के लिए निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 60 वर्ष है। मेडिकल ऑफिसर पद के लिए निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 35 वर्ष, योगा इंस्ट्रक्टर के लिए 30 वर्ष और फार्मासिस्ट के लिए 27 वर्ष निर्धारित की गई है। सरकारी नियमों के तहत एससी/ एसटी/ओबीसी और पीडब्ल्यूडी को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया 

उम्मीदवारों का चयन दस्तावेज सत्यापन और इंटरव्यू के आधार पर होगा। जो भी उम्मीदवार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करेंगे, केवल उन्हें ही इंटरव्यू में शामिल होने की अनुमति होगी। कोई भी कॉल लेटर अलग से जारी नहीं किया जाएगा। आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही शेड्यूल जारी होगा। साक्षात्कार के दौरान उम्मीदवारों को  जरूरी दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा। जिसकी लिस्ट नोटिफिकेशन में दी गई है।

इतना होगा मासिक वेतन 

  • प्रोग्राम मैनेजर- 65000 रुपये
  • कंसलटेंट एनएएम- 55000 रुपये
  • मेडिकल ऑफिसर- 40,000 रुपये (25,000 रुपये फिक्स्ड और 15,000 रुपये परफॉर्मेंस लिंक्ड पेमेंट)
  • योगा इंस्ट्रक्टर- 28000 रुपए (20,000 रुपये फिक्स्ड और 8,000 रुपये परफॉर्मेंस लिंक्ड पेमेंट)
  • फार्मासिस्ट- 20,000 रुपये (15,000 रुपये फिक्स्ड और 5,000 रुपये परफॉर्मेंस लिंक्ड पेमेंट)

यहाँ देखें अधिसूचना 

document_14

Continue reading on the app

  Sports

15 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी... प्रियांश आर्य आईपीएल में यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे अनकैप्ड प्लेयर बने

Priyansh Arya equals Ambati Rayudu records: युवा ओपनर प्रियांश आर्य ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 22 रनों की पारी खेलकर इतिहास रच दिया. इस पारी के दम पर उन्होंने मौजूदा सीजन में अपने 364 रन पूरे कर लिए. इसके साथ ही प्रियांश, दिग्गज अंबाती रायुडू के बाद आईपीएल इतिहास के केवल दूसरे ऐसे अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने अपने शुरुआती दोनों सीजनों में लगातार 350 प्लस रन बनाने का कारनामा किया हो. प्रियांश ने साल 2025 में 475 रन बनाए थे. Thu, 14 May 2026 21:37:53 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala: मंदिरों में रखा है सरकार से ज्यादा सोना! | #pmmodi #gold #templegold #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T16:30:34+00:00

मजबूरी का नाम राहुल गांधी ! | Kerala Politics | Congress | IUML | VD Satheeshan | RahulGandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T16:30:20+00:00

Black and White Anjana Om Kashyap: Trump-Jinping मुलाकात में कैसे चाइना पूरी तरह अमेरिका पर हावी रहा #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T16:31:52+00:00

News Ki Pathshala: PM Modi को मिलेगा मंदिर में रखा सोना? | #pmmodi #gold #templegold #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T16:35:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers