Responsive Scrollable Menu

महंगाई का डबल झटका: April Inflation Rate साल के शिखर पर, RBI ने भी दी बड़ी Warning

देश में महंगाई को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ती दिखाई दे रही है। अप्रैल महीने में खुदरा महंगाई दर में लगातार दूसरे महीने बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार अप्रैल 2026 में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 3.48 प्रतिशत पहुंच गई, जबकि मार्च महीने में यह 3.40 प्रतिशत थी। पिछले एक साल से अधिक समय में यह खुदरा महंगाई का सबसे ऊंचा स्तर माना जा रहा है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, खाने-पीने की चीजों की कीमतों में बढ़ोतरी महंगाई बढ़ने की सबसे बड़ी वजह बनी है। उपभोक्ता खाद्य मूल्य सूचकांक यानी सीएफपीआई के आधार पर खाद्य महंगाई अप्रैल में 4.20 प्रतिशत दर्ज की गई, जो मार्च में 3.87 प्रतिशत थी। इसका असर सीधे घरेलू बजट पर पड़ता दिखाई दे रहा है।

ग्रामीण इलाकों में महंगाई का असर शहरों के मुकाबले ज्यादा देखने को मिला है। अप्रैल में ग्रामीण महंगाई दर 3.74 प्रतिशत रही, जबकि शहरी क्षेत्रों में यह 3.16 प्रतिशत दर्ज की गई। विशेषज्ञों का मानना है कि खाद्य वस्तुओं और जरूरी सामानों की बढ़ती कीमतों का असर गांवों में ज्यादा महसूस किया जा रहा है।

अगर अलग-अलग वस्तुओं की बात करें तो चांदी के आभूषणों की कीमतों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली है। अप्रैल में चांदी के गहनों की महंगाई दर 144.34 प्रतिशत रही। हालांकि मार्च में यह आंकड़ा 148.42 प्रतिशत था। वहीं सोना, हीरा और प्लैटिनम आभूषणों की कीमतों में भी करीब 40.72 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

खाद्य पदार्थों में टमाटर की कीमतों में सबसे तेज उछाल आया है। अप्रैल में टमाटर के दाम सालाना आधार पर 35.28 प्रतिशत बढ़ गए। दूसरी ओर आलू और प्याज की कीमतों में गिरावट बनी हुई है। आलू की कीमतों में 23.69 प्रतिशत और प्याज में 17.67 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।

गौरतलब है कि निजी देखभाल और अन्य घरेलू सामानों की श्रेणी में भी महंगाई दर 17.66 प्रतिशत तक पहुंच गई है। वहीं परिवहन क्षेत्र में महंगाई लगभग स्थिर रही और इसमें मामूली गिरावट दर्ज की गई है।

भारतीय रिजर्व बैंक पहले ही संकेत दे चुका है कि आने वाले महीनों में महंगाई पर दबाव बढ़ सकता है। रिजर्व बैंक ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए खुदरा महंगाई का अनुमान 4.6 प्रतिशत रखा है। साथ ही पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और अल नीनो के कारण कमजोर मानसून जैसी आशंकाओं को भी महंगाई के लिए बड़ा खतरा बताया गया है।

आर्थिक जानकारों का कहना है कि अगर खाद्य कीमतों और ईंधन की लागत में इसी तरह बढ़ोतरी जारी रही तो आने वाले समय में आम लोगों की जेब पर और दबाव बढ़ सकता है। खासकर मध्यम वर्ग और ग्रामीण परिवारों के लिए घरेलू खर्च संभालना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

Continue reading on the app

PM मोदी की अपील के बाद CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, अपने ही काफिले से हटाईं गाड़ियां

Mohan Yadav On PM Modi fuel saving appeal: PM मोदी की अपील के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा फैसला लिया है। अब उनके काफिले में कम गाड़ियां होंगी और दौरे के दौरान वाहन रैली नहीं निकलेगी। मंत्रियों और पदाधिकारियों को भी सादगी अपनाने के निर्देश दिए गए हैं।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: RCB की प्लेऑफ से पहले परेशानी दूर, तुषारा का रिप्लेसमेंट मिला; कुलदीप यादव CSK में आए

आईपीएल 2026 के अहम मोड़ पर चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चोट ने बड़ा झटका दिया। दोनों टीमों ने अपने घायल खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया। चेन्नई सुपर किंग्स ने खलील अहमद की जगह तेज गेंदबाज कुलदीप यादव को टीम में शामिल किया जबकि आरसीबी ने श्रीलंका के नुवान तुषारा के स्थान पर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रिचर्ड ग्लीसन को मौका दिया।

चेन्नई सुपर किंग्स ने कुलदीप यादव को 30 लाख रुपये में साइन किया है। कुलदीप एक मीडियम पेसर हैं और इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल खेल चुके। उन्होंने साल 2021 में आईपीएल डेब्यू किया था और अब तक लीग में तीन मुकाबले खेले हैं। घरेलू क्रिकेट में कुलदीप अपनी सटीक लाइन-लेंथ और नई गेंद से स्विंग कराने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं।

CSK को मिला खलील का रिप्लेसमेंट
CSK इस सीजन पहले ही कई चोटों से जूझ चुकी है। टीम को खलील अहमद के बाहर होने से तेज गेंदबाजी विभाग में बड़ा नुकसान हुआ था। ऐसे में कुलदीप यादव को टीम मैनेजमेंट बैकअप विकल्प के तौर पर देख रहा है।

तुषारा की जगह ग्लीसन आरसीबी में आए
वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अनुभवी इंग्लिश तेज गेंदबाज रिचर्ड ग्लीसन को 1.6 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। ग्लीसन इंग्लैंड के लिए 6  टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं और उन्होंने नौ विकेट हासिल किए हैं।

दिलचस्प बात यह है कि ग्लीसन पहले भी आईपीएल का हिस्सा रह चुके हैं। वह 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स और 2025 में मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं। हालांकि उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले, लेकिन उनकी डेथ ओवर गेंदबाजी और अतिरिक्त उछाल पैदा करने की क्षमता को देखते हुए आरसीबी ने उन पर भरोसा जताया है।

RCB को नुवान तुषारा के चोटिल होने से तेज गेंदबाजी में कमी महसूस हो रही थी। प्लेऑफ की रेस बेहद रोमांचक हो चुकी है और ऐसे समय में टीम किसी भी कमजोरी को नजरअंदाज नहीं करना चाहती। अब देखना दिलचस्प होगा कि कुलदीप यादव और रिचर्ड ग्लीसन अपनी नई टीमों के लिए कितना असर छोड़ पाते हैं। दोनों टीमों की नजरें प्लेऑफ पर टिकी हैं और हर मुकाबला अब करो या मरो जैसा बन चुका है।

Fri, 15 May 2026 14:53:43 +0530

  Videos
See all

MP Bhojshala Case: "सरकार सरस्वती माता की मुर्ती को लंदन से लाए" | #viralvideo | #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-15T09:42:02+00:00

MP Bhojshala Case: "भोजशाला हिंदुओं का मंदिर है, साबित हुआ" | #viralvideo | #viralnews | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-15T09:43:03+00:00

ICU Wedding Viral Video | ICU में दूल्हा दुल्हन की खास शादी चर्चा में #viralwedding #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-15T09:45:05+00:00

Petrol Diesel Price Hike : PM की अपील पर ये क्या बोली जनता? #ytshorts #shorts #pmmodi #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-15T09:44:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers