स्पेन पर पैसों की बारिश: FIFA World Cup जीतते ही मालामाल हुए स्पेनिश खिलाड़ी, मिले 491 करोड़!
FIFA World Cup 2026 prize money: फुटबॉल के महाकुंभ 'FIFA World Cup 2026' का रोमांचक समापन हो गया है। मेटलाइफ स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर विश्व कप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इस जीत के साथ ही स्पेन को इतिहास की सबसे बड़ी इनामी राशि मिली है।
स्पेन को विजेता के तौर पर 51 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी करीब 491.86 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी गई है। यह राशि 2022 के कतर वर्ल्ड कप के मुकाबले कहीं अधिक है, जो फीफा के बढ़ते निवेश को दर्शाता है।
Congratulations to Spain, @FIFAWorldCup 2026 winners! ???????????? pic.twitter.com/YjMqpcndR0
— FIFA (@FIFAcom) July 19, 2026
अर्जेंटीना, इंग्लैंड और फ्रांस की कमाई
उपविजेता रही अर्जेंटीना की टीम को भी एक बड़ी राशि मिली है। अर्जेंटीना को रनर-अप रहने के लिए 34 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी करीब 327.91 करोड़ रुपये मिले हैं। इसके अलावा तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने फ्रांस को 6-4 से मात दी। इस जीत के साथ इंग्लैंड को 30 मिलियन डॉलर मिले, जबकि चौथे स्थान पर रहे फ्रांस को 28 मिलियन डॉलर की इनामी राशि प्राप्त हुई। यह इंग्लैंड के लिए दशकों बाद विश्व कप में उनके बेहतरीन प्रदर्शनों में से एक रहा।
FIFA वर्ल्ड कप 2026 पुरस्कार वितरण
फीफा द्वारा टीमों को उनके प्रदर्शन के अनुसार पुरस्कार राशि इस प्रकार बांटी गई है:
- विजेता (स्पेन): 51 मिलियन डॉलर (लगभग 491.86 करोड़ रुपये)
- उपविजेता (अर्जेंटीना): 34 मिलियन डॉलर (लगभग 327.91 करोड़ रुपये)
- तीसरा स्थान (इंग्लैंड): 30 मिलियन डॉलर
- चौथा स्थान (फ्रांस): 28 मिलियन डॉलर
- क्वार्टर-फाइनलिस्ट (5वें से 8वें स्थान): 20 मिलियन डॉलर प्रति टीम
- राउंड ऑफ 16 (9वें से 16वें स्थान): 16 मिलियन डॉलर प्रति टीम
- राउंड ऑफ 32 (17वें से 32वें स्थान): 12 मिलियन डॉलर प्रति टीम
- ग्रुप स्टेज टीमें (33वें से 48वें स्थान): 10 मिलियन डॉलर प्रति टीम
व्यक्तिगत सम्मान: रोड्रि और एम्बाप्पे का जलवा
टीम के अलावा व्यक्तिगत प्रदर्शन के लिए भी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। स्पेन के स्टार मिडफील्डर रोड्रि को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनते हुए 'गोल्डन बॉल' से नवाजा गया। अर्जेंटीना के दिग्गज लियोनेल मेसी को 'सिल्वर बॉल' मिली, जबकि फ्रांस के कप्तान किलियन एम्बाप्पे को 'ब्रॉन्ज बॉल' से संतोष करना पड़ा। इसके साथ ही, किलियन एम्बाप्पे ने 10 गोल दागकर 'गोल्डन बूट' का खिताब अपने नाम किया, जिससे उन्होंने एक बार फिर अपनी गोल करने की अद्वितीय क्षमता साबित की।
Raghav Chadha: राघव चड्ढा ने PM नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, बोले-मैं इस सुबह को हमेशा याद रखूंगा
Raghav Chadha Meet PM Modi: राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आज 8 अगस्त शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। मुलाकात के बाद राघव चड्ढा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर तस्वीरें भी शेयर की हैं। उन्होंने अपने एक्स हेंडल पर लिखा है कि इस यादगार सुबह को कभी नहीं भूलेंगे। इसके साथ ही राघव चड्ढा ने यह भी कहा कि पीएम के साथ हुई बातचीत विस्तृत और ज्ञानवर्धक रही।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राघव चड्ढा ने अपनी पोस्ट में लिखा, “यह एक ऐसी सुबह है, जिसे मैं हमेशा संजोकर रखूंगा। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से मुलाकात का अवसर मिला। उनके साथ विस्तृत और समृद्ध बातचीत हुई। उन्होंने अपने बहुमूल्य समय के लिए जिस उदारता का परिचय दिया।
और उनके विचारों तथा मार्गदर्शन से लाभ उठाने का अवसर मिला, उसके लिए मैं उनका हृदय से आभारी हूं।" चड्ढा ने पीएम से हुई बातचीत को को अपने लिए सीख और अनुभव से भरपूर बताया। उन्होंने पीएम मोदी के समय देने और उनके विचारों व मार्गदर्शन से लाभ लेने का अवसर मिलने पर आभार व्यक्त किया है।
A morning I will cherish.
— Raghav Chadha (@raghav_chadha) August 8, 2026
Had the privilege of meeting Hon’ble Prime Minister Shri @narendramodi Ji. A detailed and enriching interaction. Deeply grateful for his generous time and for the opportunity to benefit from his insights and guidance. ???????? pic.twitter.com/4A5cEwVCNg
पीएम मोदी ने नाश्ते पर की मुलाकात
पीएम मोदी ने बीते दिन यानी 7 अगस्त को अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के करीब 45 सांसदों के साथ नाश्ते पर मुलाकात की है। इस मौके पर शिवसेना के 7, NCPI के 20, अजित पवार गुट की एनसीपी के 2 सांसदों सहित उपेंद्र कुशवाहा और दूसरे सांसद भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान पीएम ने सांसदों को संसदीय क्षेत्र के विकास, जनता से जुड़ाव और स्वास्थ्य को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं।
संसदीय क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने पर चर्चा
पीएम मोदी ने नाश्ते पर मौजूद सांसदों से कहा कि वे अपने संसदीय क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने के लिए उपलब्ध संसाधनों और अधिकारों का प्रभावी इस्तेमाल करें। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र से जुड़ी किसी भी विकास योजना के लिए सांसद सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से संपर्क कर सकते हैं। पीएम ने सांसदों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की और उनका हाल-चाल पूछा।इस दौरान धाराशिव के सांसद ओमराजे निंबालकर से प्रधानमंत्री ने उनके योगाभ्यास के बारे में भी जानकारी ली।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi










