Ranveer Singh: रणवीर सिंह नहीं बन रहे ‘मेलुहा’ के महादेव? अमीष त्रिपाठी ने राइट्स बेचने की खबरों पर किया रिएक्ट
Ranveer Singh: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को लेकर हाल ही में खबरें सामने आई थी कि उन्होंने लेखक अमीश त्रिपाठी (Amish Tripathi) की मशहूर किताब ‘द इम्मोर्टल्स ऑफ मेलुहा’ (The Immortals of Meluha) के राइट्स खरीद लिए हैं। इतना ही नहीं, यह भी कहा जा रहा था कि रणवीर इस कहानी पर बनने वाली ट्रिलॉजी में भगवान शिव का किरदार निभाएंगे। लेकिन अब खुद अमीश त्रिपाठी ने इन खबरों पर बड़ा बयान दिया है।
क्या बोले अमीश त्रिपाठी
अमीश त्रिपाठी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में साफ कहा कि उन्होंने अपनी ‘शिवा ट्रिलॉजी’ के राइट्स किसी को नहीं बेचे हैं। उन्होंने कहा कि इंटरनेट पर चल रही खबरें पूरी तरह गलत और बेबुनियाद हैं।
अमीष ने कहा, “शिवा ट्रिलॉजी के सभी राइट्स अभी भी मेरे पास हैं। मैंने किसी अभिनेता या प्रोडक्शन हाउस के साथ कोई डील साइन नहीं की है।”
रणवीर की तारीफ भी की
हालांकि, अमीश त्रिपाठी ने रणवीर सिंह की तारीफ जरूर की। उन्होंने कहा कि वह रणवीर के काम को पसंद करते हैं और उनकी काफी इज्जत करते हैं, लेकिन फिलहाल दोनों के बीच इस प्रोजेक्ट को लेकर कोई समझौता नहीं हुआ है।
कैसे शुरू हुई थी चर्चा?
दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि रणवीर सिंह ने ‘द इम्मोर्टल्स ऑफ मेलुहा’ के राइट्स खरीद लिए हैं और वह इसे अपने प्रोडक्शन बैनर के तहत बड़े स्तर पर बनाने की तैयारी कर रहे हैं।
रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया था कि फिल्म को तीन भागों में बनाया जाएगा और रणवीर भगवान शिव के रोल में नजर आएंगे।
सालों से अटका है प्रोजेक्ट
अमीष त्रिपाठी की ‘शिवा ट्रिलॉजी’ पर फिल्म बनाने की कोशिश कई सालों से चल रही है। इससे पहले Dharma Productions और Sanjay Leela Bhansali का नाम भी इस प्रोजेक्ट से जुड़ चुका है। लेकिन बड़े बजट और भारी वीएफएक्स की वजह से यह प्रोजेक्ट कई बार शुरू होकर रुक गया।
क्या है ‘द इम्मोर्टल्स ऑफ मेलुहा’?
The Immortals of Meluha अमीश त्रिपाठी की बेहद लोकप्रिय किताब है। यह ‘शिवा ट्रिलॉजी’ की पहली नॉवेल है, जिसमें भगवान शिव को एक आम इंसान के रूप में दिखाया गया है, जो अपने कर्मों से महादेव बनते हैं।
फैंस को अब भी इंतजार
हालांकि अमीष त्रिपाठी ने रणवीर सिंह के साथ किसी भी डील से इनकार कर दिया है, लेकिन फैंस अब भी इस सुपरहिट किताब को बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं।
यह भी पढ़े- रणवीर सिंह अब बनेंगे महादेव? ‘द इम्मोर्टल्स ऑफ मेलुहा’ पर बनेगी 3 पार्ट की मेगा फिल्म
क्या मां बनना गुनाह है, विनेश फोगाट को वापसी न करने देने के साजिश, पीएम मोदी मदद करें: साक्षी मलिक
Vinesh Phogat vs Brij Bhushan Sharan Singh: ओलंपिक कांस्य पदक विजेता पहलवान साक्षी मलिक ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के साथ खेलों में वापसी को लेकर चल रहे विवाद में विनेश फोगाट का समर्थन करते हुए कहा कि दुनिया भर में मां बनने के बाद महिलाओं को वापसी के लिए नियमों में ढील दी जा रही है, वहीं दूसरी ओर विनेश की राह रोकने की कोशिश हो रही है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News18




















